तमिलनाडु में AIADMK में बगावत तेज, 3 विधायकों ने दिया इस्तीफा; TVK को बड़ा फायदा

तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। AIADMK के तीन बागी विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है, जिसे विधानसभा स्पीकर प्रभाकर ने मंजूर भी कर लिया है। 2026 के विधानसभा चुनाव में विजय की TVK सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। पार्टी ने 108 सीटें जीतीं, लेकिन स्पष्ट बहुमत से दूर रह गई।

AIADMK में बगावत! पलानीस्वामी ने 17 जिला सचिवों समेत कई नेताओं को हटाया

तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। एआईएडीएमके प्रमुख Edappadi K. Palaniswami यानी ईपीएस ने पार्टी के कई बड़े नेताओं पर सख्त कार्रवाई करते हुए एसपी वेलुमणि और सीवे षणमुगम समेत 17 जिला सचिवों को उनके पदों से हटा दिया है। एआईएडीएमके के भीतर हुई इस बड़ी कार्रवाई के बाद अब पार्टी में अंदरूनी खींचतान खुलकर सामने आ गई है।

सत्ता परीक्षण में टीवीके की बड़ी जीत, 144 वोटों से सरकार ने हासिल किया बहुमत, विपक्ष का विरोध और वॉकआउट

तमिलनाडु विधानसभा में मुख्यमंत्री विजय की टीवीके सरकार ने विश्वास मत में बहुमत साबित किया। 144 वोट समर्थन में पड़े जबकि विपक्ष ने सरकार पर सवाल उठाए और सदन में हंगामा हुआ। विपक्षी दलों में मतभेद और बिखराव भी देखने को मिला।

राज्यपाल से मिले विजय, तमिलनाडु में सरकार बनाने का दावा पेश करने पहुंचे TVK चीफ

तमिलनाडु की राजनीति में लंबे इंतजार के बाद आखिरकार टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से मिलने का समय मिल गया। विजय अब राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में विजय की पार्टी टीवीके ने 108 सीटों पर जीत दर्ज की थी। विजय खुद दो सीटों से चुनाव जीते, जिसके बाद उनकी पार्टी के विधायकों की संख्या 107 मानी जा रही है।

सरकार गठन की कोशिशों में जुटे विजय, 113 विधायकों का समर्थन दिखाया, बहुमत अभी दूर, शाह आज बंगाल पहुंचेंगे

तमिलनाडु में सबसे ज्यादा सीटें जीतने वाली विजय की पार्टी सरकार बनाने की तैयारी में जुटी है। राज्यपाल से मुलाकात के बाद समर्थन जुटाने की कोशिश तेज हो गई है। कांग्रेस के कुछ विधायकों का समर्थन मिला है, जबकि अन्य दलों से भी बातचीत की संभावना जताई जा रही है।