3 जनवरी को उत्तर बंगाल में अभिषेक बनर्जी का दौरा, जलपाईगुड़ी-अलीपुरद्वार में कई अहम कार्यक्रम तय

अभिषेक बनर्जी का दौरा

तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी 3 जनवरी को एक दिवसीय उत्तर बंगाल दौरे पर रहेंगे। वे जलपाईगुड़ी और अलीपुरद्वार में रोड शो, पीड़ित परिवारों से मुलाकात और चाय श्रमिकों से संवाद करेंगे।

मतदाता सूची में नाम साबित करने की मजबूरी, सुनवाई केंद्र तक पहुंची 75 वर्षीय बीमार बुजुर्ग महिला

मतदाता सूची में अपना अस्तित्व साबित करने के लिए लोगों को सुनवाई केंद्रों तक पहुंचना पड़ रहा है। इसी बीच दुर्गापुर से एक ऐसा मामला सामने आया है। वहीं भाजपा के तीन नंबर मंडल अध्यक्ष बुद्धदेव मंडल ने कहा कि चुनाव आयोग पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि शारीरिक रूप से अक्षम मतदाताओं की सुनवाई उनके घर जाकर की जाएगी।

कटवा के लापता बीएलओ बरामद, पुरी समुद्र तट से मिला

शनिवार से एसआईआर (SIR) की सुनवाई प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इससे पहले ही कटवा के एक बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) रहस्यमय तरीके से लापता हो गए थे। उधर, बीएलओ के सुरक्षित बरामद होने से कटवा महकमा प्रशासन ने राहत की सांस ली है। क्योंकि सुनवाई प्रक्रिया के लिए उन्होंने 23 नंबर बूथ के 30 मतदाताओं को नोटिस वितरित किया था।

बांग्लादेश में हिंदू परिवारों पर हमले का आरोप, पिरोजपुर में 3 घर जलकर खाक

बांग्लादेश में दीपू चंद्र दास की हत्या के बाद हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं। इसी बीच एक और गंभीर घटना सामने आई है। मालवीय ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की भूमिका पर भी सवाल उठाए। उन्होंने लिखा कि जिस तरह पहले हिंदुओं की सुरक्षा में विफलता दिखाई दी, वैसी ही चुप्पी आज भी चरमपंथी ताकतों को बेखौफ बना रही है।

तबला वादन में राष्ट्रपति सम्मान, नदिया के छात्र सुमन सरकार ने रचा इतिहास

रनाघाट पालचौधुरी उच्च विद्यालय के बारहवीं कक्षा के छात्र सुमन सरकार ने इंस्ट्रुमेंटल म्यूज़िक (तबला) श्रेणी में देश का सर्वोच्च सम्मान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। सुमन सरकार की यह उपलब्धि न सिर्फ उसके परिवार और विद्यालय, बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व की बात है।

Murshidabad accident: दौड़ते समय हुआ हादसा, भारतीय सेना का सपना लिए युवक की असमय मौत

सुबह की दौड़ के दौरान हुआ हादसा

मुर्शिदाबाद के सुती थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे अभ्यास के दौरान एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। सेना भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहा 22 वर्षीय युवक तेज़ रफ्तार लॉरी की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में उसका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।

Nadia BJP Incident: तीन भाजपा कार्यकर्ताओं की मौत से नदिया में सनसनी, भाजपा और तृणमूल आमने-सामने

भाजपा नेतृत्व की अस्पताल में श्रद्धांजलि

Nadia BJP Incident में तीन भाजपा कार्यकर्ताओं की मौत के बाद अस्पताल परिसर में तनाव का माहौल बन गया। तृणमूल युवा कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी नारेबाजी की। पुलिस ने स्थिति को काबू में किया।

नदिया में चुनावी टकराव: नदिया में ममता बनर्जी और पीएम मोदी की बड़ी जनसभाएँ

ममता बनर्जी और नरेंद्र मोदी की जनसभा की खबर

नदिया ज़िले में ममता बनर्जी और प्रधानमंत्री मोदी की अलग-अलग जनसभाएँ होने वाली हैं। ममता बनर्जी का फोकस लोगों से जुड़ाव और विकास पर है, जबकि पीएम की यात्रा पर चुनावी वादों को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

Murshidabad News: चुनाव से पहले मुर्शिदाबाद में 55 बम बरामद, जिला पुलिस में हड़कंप

रानीतला में तालाब के पास से 30 बम बरामद

विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मुर्शिदाबाद के डोमकल और रानीतला थाना क्षेत्रों से पुलिस ने कुल 55 ताज़ा सॉकेट बम बरामद किए। गुप्त सूचना पर अलग-अलग जगहों से बम मिले, जिन्हें निष्क्रिय करने के लिए CID टीम को बुलाया गया है। इतनी बड़ी मात्रा में बम मिलने से पुलिस सतर्क हो गई है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

कोलकाता में गीता पाठ के बीच हिंसा: क्या बंगाल की आज़ादी की पहचान खतरे में?

कोलकाता मैदान की चौंकाने वाली घटना

कोलकाता में गीता पाठ कार्यक्रम के दौरान हॉकर्स पर हुए हमले ने बंगाल की व्यक्तिगत स्वतंत्रता वाली पहचान पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सदियों से स्वतंत्र सोच की भूमि रहा बंगाल किसी भी ज़बरदस्ती या दबाव को स्वीकार नहीं करता, और यह घटना उसी मूल भावना के विरुद्ध मानी जा रही है।