किसान मेले में चौंकाने वाला नज़ारा! सासाराम में 12 किलो की मूली बनी लोगों के आकर्षण का केंद्र

Bihar News

Bihar News: मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर बुधवार को आदर्श कुशवाहा सब्जी बाजार समिति के तत्वाधान में सासाराम के दक्षिण पश्चिमी छोर स्थित छकोनवा सब्जी मंडी के प्रांगण में विराट किसान मेला एवं फल फूल सब्जी प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए बिहार सरकार के पूर्व … Read more

Lakhimpur Kheri: ‘ऑपरेशन मुस्कान’ ने बिखेरी परिवार के चेहरों पर खुशी, गुमशुदा रविशंकर को पुलिस ने किया सकुशल बरामद

Lakhimpur Kheri

Lakhimpur Kheri: लखीमपुर खीरी जनपद में अपनों से बिछड़े लोगों को मिलाने के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन मुस्कान’ को आज उस समय एक और बड़ी सफलता मिली, जब थाना मोहम्मदी पुलिस ने कड़ी मेहनत के बाद एक गुमशुदा व्यक्ति को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की इस मानवीय कार्यवाही … Read more

ईरान में 26 वर्षीय प्रदर्शनकारी को फांसी की तैयारी, परिवार को आखिरी मुलाकात के लिए दिए 10 मिनट

Erfan Soltani Hinge:

ईरान में खामेनेई सरकार के खिलाफ जारी प्रदर्शनों के बीच एक 26 वर्षीय प्रदर्शनकारी को फांसी दिए जाने की तैयारी ने दुनिया भर में चिंता बढ़ा दी है। परिवार को आखिरी बार मिलने के लिए सिर्फ 10 मिनट की इजाजत दी गई, जबकि मानवाधिकार संगठनों ने इसे असहमति कुचलने की क्रूर कार्रवाई बताया है।

Border 2: शहीद सैनिकों को समर्पित बॉर्डर 2 का गाना ‘मिट्टी के बेटे’ हुआ वायरल

Border 2:

बॉलीवुड की फिल्म ‘बॉर्डर-2’ का नया देशभक्ति गाना ‘मिट्टी के बेटे’ रिलीज हो गया है। सोनू निगम की आवाज और मनोज मुंतशिर के बोलों वाला यह गीत शहीद सैनिकों के बलिदान और देशभक्ति की भावनाओं को उजागर करता है।

मंदिर में चोरी से पहले देवी से माफी मांगता दिखा चोर

झांसी के गरौठा थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला चोरी का मामला सामने आया है। यहां मढां रोड स्थित बड़ी माता मंदिर में एक चोर ने चोरी करने से पहले देवी मां के सामने हाथ जोड़कर माफी मांगी। इस चोरी से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में चोरी के बाद देवी मां के सामने हाथ जोड़ते चोर को देखकर लोग हैरान हैं और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

ईरान में बिगड़ते हालात के बीच भारतीय दूतावास की एडवाइजरी, भारतीयों से तुरंत देश छोड़ने की अपील

India advisory for Iran:

ईरान में लगातार हिंसक होते विरोध प्रदर्शनों के बीच भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए नई एडवाइजरी जारी की है। दूतावास ने छात्रों, तीर्थयात्रियों, कारोबारियों और पर्यटकों से उपलब्ध साधनों के जरिए जल्द से जल्द ईरान छोड़ने की अपील की है और सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

एनआईए कोर्ट का बड़ा फैसला: आसिया अंद्राबी दोषी

NIA COURT

NIA COURT: दिल्ली की एनआईए कोर्ट ने कश्मीरी अलगाववादी नेता आसिया अंद्राबी, सोफी फहमिदा और नाहिदा नसरीन को देश के खिलाफ साजिश रचने और आतंकी संगठन से जुड़े मामलों में दोषी करार दिया है। अदालत ने तीनों को यूएपीए की धारा 18 और 38 के तहत दोषी माना है। अब इस मामले में 17 जनवरी … Read more

बालासोर में दर्दनाक हादसा, अंगीठी में गिरने से दो महीने का बच्चा गंभीर रूप से झुलसा

ओडिशा के बालासोर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जलेश्वर थाना क्षेत्र के चालंती गांव में कड़ाके की ठंड से बचने के लिए जलाई गई अंगीठी एक परिवार के लिए बड़ी त्रासदी बन गई। परिजन बच्चे को तुरंत बस्ता मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार दिया। हालत नाजुक होने के चलते डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए बालासोर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।

पश्चिम बंगाल में निपाह वायरस का खतरा, 2 नर्सों की हालत गंभीर

पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना जिले से निपाह वायरस को लेकर चिंता बढ़ाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक निजी अस्पताल में काम करने वाली दो नर्सों में निपाह वायरस संक्रमण के संकेत मिले हैं। पश्चिम बंगाल में निपाह वायरस के संदिग्ध मामलों के सामने आने के बाद पड़ोसी राज्य झारखंड में भी स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। झारखंड सरकार ने निगरानी बढ़ाने और आम लोगों को जागरूक करने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

अखलाक हत्याकांड केस: सुनवाई टली, अब 22 जनवरी को होगा फैसला अहम याचिका पर

Alhlaq Lynching Case

Alhlaq Lynching Case: बहुचर्चित अखलाक हत्याकांड मामले में एक बार फिर सुनवाई टल गई है। केस ट्रांसफर याचिका पर बहस होनी थी, लेकिन आरोपियों के अधिवक्ता ने अतिरिक्त दस्तावेज पेश करने के लिए समय मांगा। अदालत ने सख्त रुख अपनाते हुए इसे अंतिम अवसर बताया और अगली सुनवाई की तारीख 22 जनवरी निर्धारित कर दी। … Read more