केशव मौर्य का सपा पर तंज बोले- ‘बिहार-बंगाल में भाजपा की जीत से बढ़ी अखिलेश की बेचैनी, भविष्य दिखने लगा धूमिल’

केशव मौर्य का सपा पर तंज

UP Election 2027: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि बिहार में राजद और पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की करारी हार तथा भाजपा की ऐतिहासिक जीत ने उनके माथे की शिकन बढ़ा दी है। हताश हो चुके हैं सपा … Read more

टीएमसी के बागी सांसद पार्टी पर कब्जा नहीं कर पाए, कैसे असफल हुई उनकी रणनीति?

Kolkata: टीएमसी के बागी सांसद पार्टी पर कब्जा नहीं कर पाए, कैसे असफल हुई उनकी रणनीति?

Kolkata: पश्चिम बंगाल में टीएमसी में हुई भारी टूट के बाद बागी पार्टी के चुनाव चिन्ह और कार्यालय पर कब्जा करने की रणनीति में थे, लेकिन वे असफल हो गए।लिहाजा बागी सांसदों को त्रिपुरा स्थित ‘नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया’ (एनसीपीआई) में शामिल होना पड़ा। यह पार्टी राजनीतिक रूप से लगभग निष्क्रिय मानी जाती है। … Read more

भारत-फ्रांस की बड़ी डील! नवाचार और स्टार्टअप्स के लिए खुलेंगे नए दरवाजे

India-France News: भारत और फ्रांस ने भविष्य की तकनीकों, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और नवाचार आधारित विकास को नई दिशा देने के लिए इंडिया-फ्रांस इनोवेशन रोडमैप 2030 को अपनाने पर सहमति जताई है। केंद्र सरकार ने सोमवार को कहा कि भारत का ‘विकसित भारत 2047’ विजन और फ्रांस की ‘फ्रांस 2030’ रणनीति दोनों देशों के बीच … Read more

TMC के 20 सांसदों के विलय के बाद चर्चा में आई NCPI, जानिए क्या है यह पार्टी और आगे क्या हो सकता है

TMC में बड़ी टूट, 20 सांसद NCPI में शामिल

तृणमूल कांग्रेस के 20 सांसदों के NCPI में शामिल होने से पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। बागी सांसद NDA के साथ जाने की तैयारी में हैं, जबकि ममता बनर्जी गुट इस कदम का विरोध कर रहा है। चुनाव चिन्ह और पार्टी पर कानूनी लड़ाई संभव है।

यूपी में लाखों बुजुर्गों को मिलेगा बढ़ी हुई पेंशन का लाभ, योगी सरकार देगी 1500 रुपये मासिक पेंशन

यूपी में लाखों बुजुर्गों को मिलेगा बढ़ी हुई पेंशन का लाभ

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को वृद्धजन दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस पर प्रदेशवासियों के नाम पाती (पत्र) लिखा है। पाती के माध्यम से सीएम योगी ने कहा कि वृद्धजनों का सम्मान केवल संस्कार नहीं, बल्कि हमारी गौरवशाली सभ्यता की पहचान है। लेकिन आज घर सुने हो रहे हैं और वृद्धाश्रम बढ़ … Read more

Noida International Airport: केंद्रीय नागर विमानन मंत्री का बड़ा ऐलान, अब एयरक्राफ्ट होंगे ” मेड इन इंडिया”

Noida International Airport:

Noida International Airport: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सोमवार को कमर्शियल उड़ानों का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा कि भारत का एविएशन सेक्टर तेजी से आगे बढ़ रहा है और भविष्य में विमानन जरूरतों को पूरा करने के लिए देश में ही ‘मेड इन इंडिया’ एयरक्राफ्ट तैयार किए जाएंगे।

Noida International Airport: क्षेत्र के विकास और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा-

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के संचालन से क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी, विकास के नए अवसर खुलेंगे और युवाओं को रोजगार के बड़े अवसर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना आम नागरिक को हवाई यात्रा से जोड़ना है, जिसे उड़ान योजना के माध्यम से साकार किया जा रहा है

Noida International Airport: ‘गौरव का क्षण’ बताया एयरपोर्ट का शुभारंभ-

राम मोहन नायडू ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से यात्री सेवाओं की शुरुआत को देश और उत्तर प्रदेश के लिए गौरव का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि देशभर में एयरपोर्ट नेटवर्क का तेजी से विस्तार किया जा रहा है, जिससे हवाई यात्रा अधिक सुलभ बन रही है।

इंडिगो की पहली फ्लाइट से पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष-

लखनऊ से उड़ान भरकर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंची इंडिगो की पहली फ्लाइट से उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि पहले विदेशी निवेशक दिल्ली में उतरने के बाद दक्षिण भारत का रुख करते थे, लेकिन अब उत्तर प्रदेश भी निवेश का प्रमुख केंद्र बन रहा है।

‘कागजों से निकलकर जमीन पर उतर रही योजनाएं’

सतीश महाना ने कहा कि पहले जिन परियोजनाओं की केवल चर्चा होती थी, अब वे धरातल पर दिखाई दे रही हैं। उन्होंने एयरपोर्ट को प्रदेश के औद्योगिक और आर्थिक विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।

यात्रियों में उत्साह, टैक्सी सेवा पर शिकायतें-

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से यात्रा करने वाले कई यात्री और किसान अपनी पहली यात्रा को लेकर उत्साहित नजर आए। हालांकि कुछ यात्रियों ने एयरपोर्ट पर टैक्सी सेवाओं की उपलब्धता और व्यवस्था को लेकर शिकायतें दर्ज कि है।

यह भी पढ़े- उन्नाव साधु हत्याकांड: मुख्य आरोपी इसराइल पुलिस मुठभेड़ में ढेर, एक लाख का था इनामी

उन्नाव साधु हत्याकांड: मुख्य आरोपी इसराइल पुलिस मुठभेड़ में ढेर, एक लाख का था इनामी

उन्नाव साधु हत्याकांड का मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर

उन्नाव में संत राममिलन दास हत्याकांड के मुख्य आरोपी इसराइल को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। आरोपी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस के अनुसार, उसने गिरफ्तारी से बचने के लिए फायरिंग की, जिसके जवाब में कार्रवाई की गई।

‘बहुसंख्यक आवाम जहरीली हुई…’ बीजेपी का जिक्र कर अखिलेश के सांसद जावेद अली ने दिया आपत्तिजनक बयान

समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद जावेद अली

UP News: समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद जावेद अली ने आपत्तिजनक बयान दिया है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर देश में जहर फैलाने का आरोप लगाया और देश के ‘बहुसंख्यक’ को जहरीला बताया है। इसके साथ ही, सपा सांसद ने कहा कि धर्म के आधार पर लोगों के एक-दूसरे पर विश्वास में कमी आई … Read more

दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, महिला टी20 इंटरनेशनल में बनीं सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज

दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास

T20 World Cup: भारतीय टीम ने महिला टी20 विश्व कप 2026 का आगाज धमाकेदार अंदाज में किया। बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 64 रनों से हराया। टीम की इस जीत की नायक दीप्ति शर्मा रहीं, जिन्होंने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 10 रन देकर 5 … Read more

बलिदानी वायुसेना जवान जितेंद्र शर्मा के गांव सालपुर में शोक की लहर, अंतिम विदाई की तैयारियों में जुटे ग्रामीण

जितेंद्र शर्मा

असम विमान हादसे में शहीद वायुसेना सार्जेंट जितेंद्र शर्मा के पैतृक गांव सालपुर में शोक की लहर है। ग्रामीण अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुटे हैं, जबकि हृदय रोग से पीड़ित मां को अभी तक बेटे की शहादत की जानकारी नहीं दी गई है।