योगी सरकार ने किए 15 IPS अफसरों के तबादले, लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर बने तरुण गाबा

UP IPS Transfer

UP IPS Transfer: उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 15 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस बदलाव में सबसे अहम नियुक्ति राजधानी लखनऊ में हुई है, जहां वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी तरुण गाबा को नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। वहीं, अब तक इस पद पर तैनात अमरेंद्र के. … Read more

लखनऊ में भाजपा नेता नानक चंद्र भुर्जी की सातवीं मंजिल से गिरकर मौत, पुलिस जांच में जुटी

 BJP Leader Death:

BJP Leader Death: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। लालबाग स्थित न्यू विधायक आवास की सातवीं मंजिल से गिरने के बाद भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री नानक चंद्र भुर्जी गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें सिविल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन अस्पताल पहुंचने … Read more

भोपाल में किसान आंदोलन तेज, बैरिकेडिंग तोड़ राजधानी में घुसे हजारों किसान; CM हाउस कूच, हाईकोर्ट ने ऑनलाइन खाद वितरण को सही ठहराया

 MP Farmers Protest:

MP Farmers Protest: मध्य प्रदेश में मूंग की 100 फीसदी सरकारी खरीदी और खाद वितरण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा की ‘किसान क्रांति पैदल यात्रा’ मंगलवार को भोपाल पहुंच गई। राजधानी की सीमा पर पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़कर हजारों किसान शहर में दाखिल हो गए और मुख्यमंत्री आवास की ओर … Read more

NEET पेपर लीक प्रदर्शन पर कंगना रनौत का हमला, PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर उठाए सवाल

Kangana Ranaut

Kangana Ranaut: NEET पेपर लीक के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुआ छात्र प्रदर्शन समाप्त हो चुका है। प्रदर्शनकारियों की मांगों को लेकर सरकार और आंदोलनकारियों के बीच सहमति बनने के बाद आंदोलन खत्म किया गया। इसी बीच प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों का मुद्दा भी संसद … Read more

लोक परीक्षा संशोधन बिल पर लोकसभा में घमासान, रिजिजू ने पूछा- आंदोलन सुनकर कानून बनाना गलत है क्या

Paper Leak

Paper Leak: लोकसभा में लोक परीक्षा संशोधन बिल 2026 पर चर्चा के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली। पेपर लीक के खिलाफ हुए छात्र आंदोलन और सरकार की कार्रवाई को लेकर विपक्षी सांसदों ने सवाल उठाए। वहीं केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष पर पलटवार करते हुए देश में … Read more

परीक्षा संशोधन विधेयक पर गौरव गोगोई का सरकार पर हमला, बोले- ‘सजा बढ़ाने से शिक्षा में सुधार नहीं होगा’

Exam Amendment Bill 2026:

Exam Amendment Bill 2026: लोकसभा में सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 पर चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने केंद्र सरकार पर शिक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर न होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केवल सजा बढ़ाने से शिक्षा प्रणाली में सुधार नहीं होगा और यह संशोधन विधेयक महज … Read more

पेपर लीक बिल पर लोकसभा में गरजे अखिलेश यादव, बोले- ‘जो दान नहीं बचा पाए, वो पेपर कैसे बचाएंगे’

Akhilesh Yadav Statement:

Akhilesh Yadav Statement: लोकसभा में पेपर लीक रोकने से जुड़े विधेयक पर चर्चा के दौरान समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और सांसद अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने राम मंदिर चंदा चोरी के कथित मामले का जिक्र करते हुए कहा कि “जो लोग दान नहीं बचा पाए, वे पेपर कैसे बचाएंगे।” उन्होंने सरकार की कार्यशैली और भर्ती परीक्षाओं को लेकर कई सवाल उठाए।

Akhilesh Yadav Statement: ‘सरकार झुकती है, लेकिन झुकाने वाला चाहिए’-

अखिलेश यादव ने कहा कि वह दूर से छात्रों का विरोध-प्रदर्शन देख रहे थे और जीत के बाद लगाए गए नारे सरकार के खिलाफ थे। उन्होंने कहा कि सरकार दावा करती है कि वह किसी के सामने नहीं झुकती, लेकिन जब जनता का दबाव बढ़ता है तो उसे अपनी मांगें माननी पड़ती हैं।

Akhilesh Yadav Statement: ‘पीएम को बचाने के लिए प्रधान को हटा दिया’-

सपा प्रमुख ने कहा कि यह पहला छात्र आंदोलन था, जिसे अभिभावकों का भी समर्थन मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने भर्तियों में दलितों और पिछड़े वर्गों के अधिकारों को नुकसान पहुंचाया है। साथ ही कहा कि प्रधानमंत्री को बचाने के लिए संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की गई।

दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को बताया इमरजेंसी जैसी-

दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस कार्रवाई की आलोचना करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि इस घटना ने उन्हें इमरजेंसी के दौर की याद दिला दी। उनके अनुसार छात्रों पर नुकीली छड़ों, इलेक्ट्रिक बैटन और पैलेट गन का इस्तेमाल किया गया, जो लोकतंत्र के लिए चिंता का विषय है।

नए कानून की जरूरत पर भी उठाए सवाल-

अखिलेश यादव ने कहा कि वर्ष 2024 में पेपर लीक रोकने के लिए नया कानून लाया गया था, लेकिन इसके बावजूद घटनाएं नहीं रुकीं। उनका कहना था कि अब सरकार को उसी कानून में संशोधन करना पड़ रहा है, जिससे उसकी नीतियों पर सवाल खड़े होते हैं।

राम मंदिर चंदा मामले का भी किया जिक्र-

अपने संबोधन के दौरान अखिलेश यादव ने राम मंदिर के चंदे में कथित चोरी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि सरकार न तो चंदे की कथित गड़बड़ियों को रोक पाई और न ही पेपर लीक की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगा सकी। उन्होंने इसी संदर्भ में सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि “जो लोग दान नहीं बचा पाए, वे पेपर कैसे बचाएंगे

यह भी पढ़े- राहुल गांधी पर मंत्री का हमला, बोले-अशोक गहलोत के समय 19 पेपर लीक हुए, तब क्यों रहे मौन? 

इतिहास रचने के बाद बोली शर्मिला धनखड़- ‘स्वर्ण पदक मेरी मां को समर्पित’

बोली शर्मिला धनखड़

Commonwealth Games 2026: भारत की शर्मिला धनखड़ ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के अपने ऐतिहासिक स्वर्ण पदक को अपनी नेत्रहीन मां को समर्पित किया। शर्मिला ने महिलाओं की शॉट पुट एफ57 का खिताब जीतने के लिए 9.81 मीटर का सीजन का सबसे अच्छा थ्रो किया। स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली पैरा-एथलीट वह कॉमनवेल्थ पैरा-एथलेटिक्स में भारत … Read more

राहुल गांधी पर मंत्री का हमला, बोले-अशोक गहलोत के समय 19 पेपर लीक हुए, तब क्यों रहे मौन?

Jaipur: राहुल गांधी पर मंत्री का हमला, बोले-अशोक गहलोत के समय 19 पेपर लीक हुए, तब क्यों रहे मौन?

Jaipur: राजस्थान के कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत ने पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जुबानी हमला किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में हुए पेपर लीक मामलों पर कभी जवाबदेही नहीं दिखाई। उन्होंने दावा किया कि राजस्थान में जब अशोक गहलोत की सरकार थी, तब प्रदेश में पेपर … Read more

रेलवे टेक्नीशियन बनने का सपना होगा सच ,आरआरबी ने जारी किए 6565 पद

RRB Recruitment 2026:

RRB Recruitment 2026: रेलवे टेक्नीशियन भर्ती 2026 (RRB Recruitment 2026): उम्मीदवारों के लिए अहम खबर है। रेलवे में टेक्नीशियन ग्रेड-3 के कुल 6,565 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनके लिए एक जरूरी सूचना है। इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को 29 जुलाई से पहले आवेदन करना होगा। ऐसे में जो युवा रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं, वे बिना देरी किए आधिकारिक पोर्टल rrbapply.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। आवेदन करने के बाद 31 जुलाई 2026 तक आवेदन शुल्क जमा किया जा सकता है।

RRB Recruitment 2026: गलती होने पर मिलेगा संशोधन का मौका-

यदि आवेदन फॉर्म भरते समय किसी उम्मीदवार से किसी प्रकार की त्रुटि हो जाती है, तो वह 1 अगस्त से 10 अगस्त 2026 तक अपने आवेदन पत्र में संशोधन कर सकता है और गलतियों को सुधार सकता है।

RRB Recruitment 2026: आवेदन के लिए क्या रहेगी पात्रता-

आरआरबी टेक्नीशियन ग्रेड-1 पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित क्षेत्र में बीएससी (B.Sc.), बी.टेक (B.Tech), बीई (B.E.) या 3 वर्षीय पॉलिटेक्निक डिप्लोमा होना अनिवार्य है। साथ ही उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष निर्धारित की गई है।

उम्मीदवार कैसे करें आवेदन-

आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद भर्ती से जुड़े आवेदन लिंक पर क्लिक करके नए अभ्यर्थी पहले अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें। रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करके आवेदन पत्र में मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी सावधानीपूर्वक भरें। जरूरी दस्तावेज अपलोड करने के बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें और अंत में फॉर्म सबमिट करके उसकी एक कॉपी डाउनलोड या प्रिंट कर सुरक्षित रख लें।

कितना देना होगा आवेदन शुल्क-

सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं, एससी, एसटी, दिव्यांग और सभी वर्ग की महिला उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये शुल्क तय किया गया है। सीबीटी के प्रथम चरण की परीक्षा में शामिल होने के बाद सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों को 400 रुपये वापस कर दिए जाएंगे, जबकि एससी, एसटी, दिव्यांग और महिला अभ्यर्थियों का पूरा आवेदन शुल्क रिफंड कर दिया जाएगा।

कैसे होगा चयन-

भर्ती प्रक्रिया के तहत सबसे पहले उम्मीदवारों को कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) देनी होगी। परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) और मेडिकल परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा। सभी चरण सफलतापूर्वक पूरा करने वाले उम्मीदवारों की नियुक्ति संबंधित पदों पर की जाएगी।

कितना मिलेगा वेतन-

वेतन की बात करें तो टेक्नीशियन ग्रेड-1 (सिग्नल) पद पर चयनित उम्मीदवारों को 29,200 रुपये प्रतिमाह शुरुआती वेतन मिलेगा। वहीं, टेक्नीशियन ग्रेड-3 पद पर चयनित अभ्यर्थियों को 19,900 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा

यह भी पढ़े- मुड़िया पूर्णिमा मेले में सेवा का अद्भुत उदाहरण बना राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, दिन-रात श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे कार्यकर्ता