Anar Peel Benefits: अनार को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद फल माना जाता है, लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि इसका छिलका भी औषधीय गुणों से भरपूर होता है। आयुर्वेद में अनार को ‘दाडिम’ कहा जाता है और इसे वात, कफ और पित्त को संतुलित करने वाला माना गया है। यह न सिर्फ शरीर में रक्त बढ़ाता है, बल्कि पाचन को मजबूत कर शरीर को अंदर से ताकत भी देता है।
त्वचा के लिए भी कारगर
अगर चेहरे पर मुंहासे या दाग-धब्बे हैं, तो अनार के छिलके का इस्तेमाल फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए छिलके के पाउडर को गुलाबजल में मिलाकर पेस्ट तैयार करें और हफ्ते में दो बार चेहरे पर लगाएं। यह बैक्टीरिया को खत्म कर त्वचा को साफ और निखरा बनाता है।
Anar Peel Benefits: पाचन तंत्र के लिए लाभकारी
गर्मियों में अक्सर पाचन से जुड़ी समस्याएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में अनार के छिलके का पाउडर छाछ और जीरे के साथ लेने से अतिसार (डायरिया) में राहत मिलती है। यह आंतों की सूजन कम करता है और हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करता है।
Anar Peel Benefits: बच्चों के लिए भी उपयोगी
बच्चों में पेट के कीड़ों की समस्या आम होती है। ऐसे में उन्हें खाली पेट अनार के दाने खिलाने से फायदा होता है। यह आंतों को साफ करता है और पेट दर्द से राहत दिलाता है। साथ ही, हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए भी अनार का सेवन लाभकारी माना जाता है।
कब्ज और बवासीर में राहत
आयुर्वेद के अनुसार, अनार के छिलके का पाउडर छाछ के साथ लेने से बवासीर और कब्ज जैसी समस्याओं में आराम मिलता है। यह पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में मदद करता है।
यह भी पढे़ : पाकिस्तान में बैठा ‘टेरर’ का नया आका: कौन है शहजाद भट्टी? पंजाब से गुजरात तक फैला स्लीपर सेल नेटवर्क








