Home » स्वास्थ्य » रात में भूलकर भी न खाएं ये दालें: वरना गैस-एसिडिटी से रातभर हो सकती है परेशानी

रात में भूलकर भी न खाएं ये दालें: वरना गैस-एसिडिटी से रातभर हो सकती है परेशानी

Pulse Gas Problem:

Pulse Gas Problem: रात का खाना हल्का और संतुलित होना चाहिए, क्योंकि इसका सीधा असर नींद और पाचन पर पड़ता है। भारी और देर से किया गया भोजन नींद में बाधा डाल सकता है और सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।

 दाल फायदेमंद, लेकिन सही चुनाव जरूरी

दाल प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और मिनरल्स का अच्छा स्रोत है। दिन में दाल-चावल खाना सेहत के लिए लाभकारी माना जाता है, लेकिन रात के समय दाल का सही चुनाव बेहद जरूरी हो जाता है।

Pulse Gas Problem: ये दालें रात में खाने से बचें

विशेषज्ञों के अनुसार उड़द, कुलथी, मटर, मसूर, चना और अरहर की दाल रात में भारी पड़ सकती हैं। इसके अलावा राजमा, छोले और सफेद मटर भी रात में खाने से बचना चाहिए, क्योंकि ये देर से पचती हैं।

Pulse Gas Problem: गलत दाल से बढ़ सकती हैं समस्याएं

रात में भारी दाल खाने से गैस, एसिडिटी, पेट दर्द, ब्लोटिंग और बदहजमी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इससे नींद की गुणवत्ता भी प्रभावित होती है और सुबह थकान महसूस हो सकती है।

राहत के आसान उपाय

अगर रात में गैस या भारीपन महसूस हो, तो सौंफ, गुनगुना पानी, अदरक की चाय या छाछ का सेवन फायदेमंद हो सकता है। साथ ही, खाने के तुरंत बाद सोने से बचें और कम से कम 2-3 घंटे का अंतर रखें, ताकि पाचन सही तरीके से हो सके।

यह भी पढे़ : Healthy Habits: गुनगुना पानी, योग और संतुलित भोजन, सेहत के आसान मंत्र

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments