बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर गंदा खेल, 9 नाबालिग लड़कियां रेस्क्यू

बिहार के गोपालगंज से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां ऑर्केस्ट्रा और डांस ग्रुप की आड़ में नाबालिग लड़कियों का शोषण और मानव तस्करी का बड़ा नेटवर्क चल रहा था। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक ऑर्केस्ट्रा संचालक और दो महिला संचालिकाओं को गिरफ्तार किया है। मौके से तीन मोबाइल फोन और बुकिंग से जुड़े अहम दस्तावेज भी बरामद हुए हैं।

मुजफ्फरपुर: पुलिस और ग्रामीण के बीच झड़प में 1 ग्रामीण की मौत, 4 पुलिसकर्मी घायल

छापेमारी के दौरान पुलिस और ग्रामीणों की हिंसक झड़प

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के चोरनिया गांव में पुलिस और ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प हुई। छापेमारी के दौरान एक ग्रामीण की मौत और कई पुलिसकर्मी घायल हुए। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया।

रेड पड़ते ही खिड़की से उड़ने लगा कैश, पटना में अफसर के घर छापे में हाई-वोल्टेज ड्रामा

पटना में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए स्पेशल विजिलेंस टीम ने स्वास्थ्य विभाग से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी के घर छापेमारी की। पटना में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए स्पेशल विजिलेंस टीम ने स्वास्थ्य विभाग से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी के घर छापेमारी की।

आज की बैठक में सहमति: निशांत कुमार की जेडीयू में एंट्री, डिप्टी सीएम बनने की चर्चा

बिहार की राजनीति में एक बार फिर Nitish Kumar चर्चा के केंद्र में आ गए हैं। करीब दो दशक तक राज्य की सत्ता में अहम भूमिका निभाने के बाद अब उन्होंने राज्यसभा जाने का फैसला किया है। नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले के बाद जेडीयू के कुछ कार्यकर्ताओं में असंतोष भी देखा जा रहा है। कई कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां लेकर उनसे अपने फैसले पर दोबारा विचार करने की अपील कर रहे हैं।

बिहार में भी खुले में मांस बिक्री पर लगेगी रोक, यूपी जैसा सख्त नियम लागू करने की तैयारी

उत्तर प्रदेश की तर्ज पर अब बिहार में भी खुले में मांस बेचने पर रोक लगाने की तैयारी है। सरकार का कहना है कि मांस की दुकानों को अब पर्दे या शीशे से ढकना अनिवार्य होगा। सिर्फ वही दुकानदार मांस बेच सकते हैं, जिनके पास Food Safety and Standards Authority of India (FSSAI) और स्थानीय नगर निकाय का वैध लाइसेंस हो।

क्रिकेट पिच से परीक्षा हॉल तक: वैभव सूर्यवंशी की नई चुनौती, 10वीं बोर्ड का एडमिट कार्ड जारी

बिहार के समस्तीपुर से एक दिलचस्प खबर सामने आई है। अंडर-19 वर्ल्ड कप में अपने दमदार प्रदर्शन से देशभर में पहचान बनाने वाले युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी अब एक नई चुनौती के लिए तैयार हैं। हाल ही में अंडर-19 वर्ल्ड कप में वैभव सूर्यवंशी ने शानदार प्रदर्शन किया था। फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने 80 गेंदों में 175 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 15 चौके और 15 छक्के शामिल थे।

बिहार में ‘नीलगाय’ शब्द पर रोक, अब ‘घोड़ पड़ास’ या ‘नील बकरी’ कहेगी सरकार

बिहार सरकार ने ‘नीलगाय’ शब्द के इस्तेमाल पर रोक लगाने का फैसला लिया है। मंगलवार को विधानसभा में उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि अब राज्य में ‘नीलगाय’ की जगह ‘घोड़ पड़ास’ या ‘नील बकरी’ शब्द का इस्तेमाल किया जाएगा। वैशाली, पूर्वी चंपारण, बक्सर, सीवान और समस्तीपुर समेत कई जिलों में इन जानवरों को नियंत्रित करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। अनुमान है कि इन जिलों में घोड़ पड़ास की संख्या करीब 3 लाख है, जबकि जंगली सूअरों की आबादी लगभग 67 हजार बताई जाती है।

पाकिस्तान में पोलियो टीम पर हमला, सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या

उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक बार फिर पोलियो टीकाकरण अभियान को निशाना बनाया गया है। उत्तरी वजीरिस्तान जिले की मीर अली तहसील में अज्ञात बंदूकधारियों ने पोलियो टीम पर हमला कर दिया। फिलहाल पाकिस्तान और अफगानिस्तान ही दुनिया के ऐसे दो देश हैं जहां पोलियो वायरस अभी भी सक्रिय है। विशेषज्ञों का मानना है कि पोलियो कर्मियों पर हमले अभियान को बाधित करते हैं और वायरस के फैलने का खतरा बढ़ा देते हैं।

बिहार के मुंगेर में नाबालिग छात्रा की गला घोंटकर हत्या, महिला रिश्तेदार पर गंभीर आरोप

बिहार के मुंगेर जिले से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कुतलूपुर पंचायत, वार्ड संख्या-10 में 16 वर्षीय छात्रा रचना की संदिग्ध हालात में गला घोंटकर हत्या कर दी गई। सदर एसडीपीओ अभिषेक आनंद ने बताया कि शव काजल के घर से मिला है और प्रथम दृष्टया मौत का कारण गला घोंटना प्रतीत होता है।

जिंदा वार्ड पार्षद को सरकारी रिकॉर्ड में कर दिया गया मृत, पेंशन बंद होने पर खुला मामला

बिहार के गया जिले के वार्ड संख्या 34 से सरकारी लापरवाही का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां वार्ड पार्षद शीला देवी को प्रखंड कार्यालय के अधिकारियों ने कागज़ों में ही मृत घोषित कर दिया। इस मामले को लेकर वार्ड पार्षद प्रतिनिधि ओम यादव ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि जब एक जीवित वार्ड पार्षद को ही मृत घोषित किया जा सकता है।