Thailand में नौकरी का सपना बना जाल, Laos में फंसीं गुजरात की दो बहनें

गुजरात के आनंद जिले की दो सगी बहनों के लिए विदेश में नौकरी का सपना उस वक्त डरावने अनुभव में बदल गया, जब उन्हें रोजगार दिलाने के नाम पर मानव तस्करों के जाल में फंसा दिया गया। विशेषज्ञों का कहना है कि विदेश में नौकरी का ऑफर मिलने पर उसकी पूरी जांच-पड़ताल करना बेहद जरूरी है। कई मानव तस्करी गिरोह युवाओं को अच्छे वेतन और सुनहरे भविष्य का लालच देकर दूसरे देशों में फंसा देते हैं।

कानपुर में हैवानियत: बचपन की सहेली ने 3 लाख में बेचा, राजस्थान में जबरन शादी कराई

कानपुर से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां भरोसे का रिश्ता ही सबसे बड़ा धोखा बन गया। एक युवती को उसकी अपनी बचपन की सहेली ने पैसों के लालच में बेच दिया और फिर उसकी जबरन शादी करा दी गई। पुलिस को शक है कि यह कोई अकेली घटना नहीं है। मानव तस्करी के बड़े गिरोह की संभावना को देखते हुए पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर गंदा खेल, 9 नाबालिग लड़कियां रेस्क्यू

बिहार के गोपालगंज से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां ऑर्केस्ट्रा और डांस ग्रुप की आड़ में नाबालिग लड़कियों का शोषण और मानव तस्करी का बड़ा नेटवर्क चल रहा था। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक ऑर्केस्ट्रा संचालक और दो महिला संचालिकाओं को गिरफ्तार किया है। मौके से तीन मोबाइल फोन और बुकिंग से जुड़े अहम दस्तावेज भी बरामद हुए हैं।