बीटेक पास बेटे ने माता-पिता की हत्या कर गोमती में फेंके शव, जौनपुर में सनसनी

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के जफराबाद थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला हत्याकांड सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घर की तलाशी ली, जहां से हत्या में इस्तेमाल किया गया सामान और अन्य अहम साक्ष्य बरामद किए गए हैं। गोमती नदी में गोताखोरों की मदद से शवों को बरामद करने के प्रयास जारी हैं।

Punjab: मोहाली हत्याकांड में बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

मुठभेड़ में आरोपी दबोचने में पुलिस को बड़ी सफलता

मोहाली हत्याकांड मुठभेड़ में पंजाब पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि इस गिरफ्तारी से हत्याकांड की गुत्थी सुलझने की उम्मीद है और जल्द पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

अहमदाबाद के 10 निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, जांच के बाद निकली अफवाह

गुजरात के अहमदाबाद शहर में बुधवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब शहर के 10 बड़े निजी स्कूलों को ई-मेल के जरिए बम विस्फोट की धमकी मिली। पुलिस के मुताबिक, सभी 10 स्कूलों को भेजी गई ई-मेल की भाषा और सामग्री एक जैसी थी। फिलहाल सुरक्षा कारणों से ई-मेल के कंटेंट का खुलासा नहीं किया गया है।

पाकिस्तान में अज्ञात बंदूकधारियों का कहर जारी, सिंध में बस से 18 यात्रियों का अपहरण

PAKISTAN

पाकिस्तान में अज्ञात बंदूकधारियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताज़ा मामला सिंध प्रांत से सामने आया है, जहां हथियारबंद बदमाशों ने एक यात्री बस को निशाना बनाते हुए कम से कम 18 लोगों का अपहरण कर लिया। जियो न्यूज से बातचीत में बस में सवार एक महिला यात्री ने बताया कि मौके पर करीब 20 हथियारबंद हमलावर मौजूद थे। सभी के चेहरे ढके हुए थे और उनके हाथों में हथियार थे।

पंजाब के मोहाली में कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान फायरिंग, खिलाड़ी की मौत

PUNJAB

मोहाली के सोहना इलाके से एक बड़ी खबर सामने आई है। सोहना में आयोजित कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान अचानक फायरिंग हुई, जिसमें एक खिलाड़ी की जान चली गई और टूर्नामेंट का आयोजक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की पहचान के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग चेक की जा रही है।

इलाहाबाद हाई कोर्ट से भानवी कुमारी को राहत, राजा भैया और साध्वी सिंह को नोटिस

RAJA BHAIYA

इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया और उनकी साली साध्वी सिंह को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस राजा भैया की पत्नी भानवी कुमारी सिंह द्वारा दायर याचिका पर जारी किया गया है। हाई कोर्ट ने यह माना कि मामला दो बहनों के बीच पारिवारिक विवाद से जुड़ा है, जिसे मध्यस्थता के जरिए भी सुलझाया जा सकता है। इसी आधार पर अदालत ने कहा कि इस केस पर गहराई से विचार करने की जरूरत है।

मलयालम अभिनेता अखिल विश्वनाथ का 30 साल की उम्र में निधन, इंडस्ट्री में शोक की लहर

MALYALAM FILM

साउथ फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर मलयालम अभिनेता अखिल विश्वनाथ का महज 30 साल की उम्र में निधन हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने 11 दिसंबर को कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। मनोरमा ऑनलाइन की रिपोर्ट के अनुसार, अखिल विश्वनाथ का शव उनके केरल स्थित आवास से बरामद किया गया। बताया जा रहा है कि जब उनकी मां गीता काम पर जाने की तैयारी कर रही थीं, तभी उन्होंने अपने बेटे को घर में फंदे से लटका हुआ पाया।

ढाका के बाजार में 12 मंजिला इमारत में भीषण आग, 42 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

बांग्लादेश की राजधानी ढाका में शनिवार सुबह एक बड़े बाजार में स्थित 12 मंजिला मिश्रित उपयोग वाली इमारत में भीषण आग लग गई। आग इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर लगी, जिससे पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। फायर सर्विस के सीनियर स्टाफ ऑफिसर मोहम्मद शाहजहां शिकदर ने बताया कि आग लगी इमारत कई ब्लॉकों में बनी है, जिनका एक ही बेसमेंट है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बेसमेंट में जमा स्क्रैप कपड़ों की वजह से आग तेजी से फैली, हालांकि अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

यूपी पुलिस ने मंदिरों से पीतल की घंटियां चुराने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया

उत्तर प्रदेश पुलिस ने मंदिरों से पीतल की घंटियां चोरी करने वाले एक संगठित गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 100 से अधिक चोरी की घंटियां, अवैध हथियार और चोरी का अन्य सामान बरामद किया है। ग्रामीण क्षेत्र के पुलिस अधीक्षक तेजवीर सिंह ने बताया कि हाल के दिनों में बुलंदशहर में मंदिरों से पीतल की घंटियां चोरी होने की कई घटनाएं सामने आई थीं।

शक के आधार पर मतदाता सूची से नाम हटाना नागरिकता निलंबित करने जैसा: सुप्रीम कोर्ट में तीखी बहस

देशभर में चल रही मतदाता सूची सघन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को जोरदार बहस हुई। याचिकाकर्ताओं ने SIR की वैधानिकता पर सवाल उठाते हुए कहा कि सिर्फ शक के आधार पर किसी का नाम मतदाता सूची से हटाना, नागरिकता को निलंबित करने जैसा कदम है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जोयमाल्या बाग्ची की बेंच SIR की संवैधानिकता पर लगातार सुनवाई कर रही है। बहस के दौरान राजू रामचंद्रन ने कहा कि चुनाव आयोग का संवैधानिक दायित्व सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार को सुरक्षित और सुविधाजनक बनाना है।