16 साल से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया बैन करेगा इंडोनेशिया

ऑस्ट्रेलिया के बाद अब इंडोनेशिया भी बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाने जा रहा है। इंडोनेशिया सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अकाउंट बनाने पर रोक लगाने का फैसला किया है। इंडोनेशिया से पहले ऑस्ट्रेलिया ने भी 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन का कानून लागू किया था। दिसंबर में लागू हुए इस कानून के बाद करीब 47 लाख अकाउंट्स डिलीट किए जा चुके हैं।

INTERPOL ने ऑपरेशन एक्लिप्स में 60 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 65 बच्चों को बचाया

दुनिया की प्रमुख अंतरराष्ट्रीय पुलिस एजेंसी INTERPOL ने बच्चों के यौन शोषण के खिलाफ एक साल लंबे अभियान ऑपरेशन एक्लिप्स में बड़ी सफलता हासिल की है। ऑपरेशन के दौरान देशों को 57 इंटरपोल नोटिस (रेड नोटिस और ब्लू नोटिस) की पुनः जांच करने को कहा गया। अब तक 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

महाराष्ट्र में बच्चों की डिजिटल लत पर सरकार सख्त, 16 साल से कम उम्र के लिए बनी टास्क फोर्स

महाराष्ट्र सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों में बढ़ती डिजिटल लत को लेकर बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने एक खास ‘टास्क फोर्स’ बनाई है। मंत्री शेलार ने बताया कि राज्य में 18 साल से कम उम्र के करीब 4 करोड़ बच्चे हैं, जिनमें से लगभग 3 करोड़ 15 साल से कम उम्र के हैं।

दिल्ली में लापता बच्चों को लेकर फैली अफवाहें झूठी, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

मीडिया अफवाहों का खंडन

दिल्ली पुलिस ने लापता बच्चों के मामलों में अचानक बढ़ोतरी की अफवाहों का खंडन किया। आंकड़े सामान्य हैं और बच्चों की सुरक्षा के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है।

गाजियाबाद सिस्टर्स सुसाइड मिस्ट्री, 2026 का सबसे उलझा केस

 गाजियाबाद में तीन सगी बहनों की आत्महत्या का मामला साल 2026 का सबसे पेचीदा और रहस्यमय केस बनता जा रहा है। पुलिस के लिए यह समझ पाना अब तक सबसे बड़ी चुनौती बना हुआ है कि आखिर ऐसा क्या हुआ परिवार बेहद रिजर्व स्वभाव का था। वे न तो किसी से ज्यादा मिलते-जुलते थे और न ही किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होते थे। बच्चे भी घर से बाहर बहुत कम निकलते थे और सोसाइटी के अन्य बच्चों से उनकी बातचीत ना के बराबर थी।

लंदन के वेस्ट इलाके हाउंस्लो में सिख किशोरी के साथ दरिंदगी, ग्रूमिंग गैंग पर गंभीर आरोप

ब्रिटेन की राजधानी लंदन के वेस्ट क्षेत्र हाउंस्लो से एक बेहद झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। इस घटना को लेकर टेस्ला और एक्स के मालिक एलन मस्क समेत कई लोगों ने ब्रिटिश सरकार और लंदन के मेयर सादिक खान की आलोचना की है।

Hanskhali Case: नाबालिग से हुए जघन्य अपराध में 9 दोषियों को सज़ा, सीबीआई जांच में खुलासा

नदिया में जघन्य अपराध का न्याय हुआ पूरा

Hanskhali Case में नदिया जिले की अदालत ने नाबालिग के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के मामले में 9 आरोपियों को दोषी ठहराया। मुख्य दोषियों को आजीवन कारावास और अन्य को अलग-अलग सज़ाएँ व जुर्माना सुनाया गया। यह मामला हाईकोर्ट के निर्देश पर सीबीआई द्वारा जांचा गया था।

दिल्ली में नाबालिगों का बढ़ता क्राइम, आखिर क्या है इसके पीछे की असली वजह?

DELHI NEWS

देश की राजधानी दिल्ली में नाबालिगों का अपराध की दुनिया में तेजी से फिसलना चिंता का बड़ा कारण बनता जा रहा है। दिल्ली पुलिस के ताज़ा आंकड़े बताते हैं कि कम उम्र के बच्चे भी अब हत्या, लूट, चोरी और रेप जैसे गंभीर अपराधों में पकड़ में आ रहे हैं।दिल्ली पुलिस का कहना है कि ज्यादातर नाबालिग अपराधी स्कूल ड्रॉपआउट होते हैं।

ऑस्ट्रेलिया ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने का बड़ा फैसला किया!

16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए नया नियम

ऑस्ट्रेलिया ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए Social Media Ban लागू किया है। यह कदम बच्चों का बचपन सुरक्षित रखने और माता-पिता को मानसिक शांति देने के लिए उठाया गया है। नए कानून के तहत प्लेटफॉर्म्स को बच्चों के अकाउंट बनाने से रोकने के लिए उचित कदम उठाने होंगे। उल्लंघन करने पर भारी जुर्माना लगाया जा सकता है।

Indore news: इंदौर में दिल दहला देने वाला खुलासा, 2 साल की मासूम से दरिंदगी करने वाले को चार बार उम्रकैद!

INDORE NEWS

मध्य प्रदेश के इंदौर में स्पेशल पॉक्सो कोर्ट ने 38 वर्षीय आरोपी दिनेश को 2 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म और उसकी हत्या की कोशिश के मामले में चार बार उम्रकैद की सजा सुनाई है।