उत्तर 24 परगना: पत्नी की गला दबाकर हत्या, पति ने थाने में किया आत्मसमर्पण

घटना स्थल और मृतका की पहचान

उत्तर 24 परगना के हाड़ोआ थाना क्षेत्र में पति ने पत्नी रूबिया सुल्ताना की हत्या कर थाने में आत्मसमर्पण किया। परिवार ने आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग की। पुलिस जांच कर रही है।

इंदौर में प्राचीन हनुमान मंदिर की दीवार पर नशे में पेशाब, तीन आरोपी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के इंदौर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां कथित तौर पर नशे की हालत में एक प्राचीन हनुमान मंदिर की दीवार पर पेशाब करने की घटना हुई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा बना हुआ है। उनका कहना है कि धार्मिक स्थलों के साथ इस तरह का व्यवहार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

धनबाद में लोन सेटलमेंट विवाद बना हत्या की वजह, रिकवरी एजेंट की फ्लैट में हत्या

झारखंड के धनबाद जिले में एक करोड़ रुपये के लोन सेटलमेंट को लेकर हुए विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। इस मामले में एक लोन रिकवरी एजेंट की हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शहीद निर्मल महतो मेमोरियल मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।

बाबू-सोना कहकर छेड़छाड़ करने वाले शोहदे को युवती ने बीच सड़क पर चप्पलों से पीटा

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में छेड़छाड़ का एक मामला सामने आया है, जहां एक युवती ने शोहदे को बीच सड़क पर पकड़कर चप्पलों से जमकर पिटाई कर दी। पुलिस का कहना है कि मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। लड़कियों के साथ छेड़छाड़ किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर ₹100 करोड़ की साइबर ठगी, दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली क्राइम ब्रांच की साइबर सेल ने ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर चल रहे एक बड़े साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में दो मुख्य आरोपियों अनिश सिंह और मणि सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में यह भी पता चला है कि दोनों आरोपी पहले फरीदाबाद पुलिस द्वारा इसी तरह के एक अन्य साइबर ठगी मामले में गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

कटिहार में महिला की गोली मारकर हत्या, 5 साल पुराने मर्डर से जुड़ रहे तार

कटिहार के सहायक थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शरीफगंज इलाके में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। कटिहार के एसपी शिखर चौधरी ने मीडिया को बताया कि शुरुआती जांच में यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए हैं, जबकि मौके से एक गोली का खोखा बरामद किया गया है।

पति निकला पत्नी की हत्या का मास्टरमाइंड, कर्ज माफ कराकर कराई थी वारदात

बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर रुस्तमपुर में हुई रीता शर्मा की हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि इस जघन्य हत्याकांड की साजिश किसी बाहरी बदमाश ने नहीं, बल्कि मृतका के पति राहुल शर्मा ने ही रची थी। पुलिस के मुताबिक, रीता शर्मा लंबे समय से बीमार थी और उसके इलाज पर हो रहे खर्च से राहुल मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान था।

उत्तर 24 परगना में एक ही रात चार घरों में चोरी, लाखों के गहने और नकदी पर हाथ साफ

West Bengal: उत्तर 24 परगना जिले के बनगांव थाना क्षेत्र के आरसिंगरी गांव में गुरुवार देर रात चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। देबाशीष शील ने बताया कि उनके जीजा और भांजा दिल्ली में काम करते हैं, जबकि उनकी बहन सुजाता एक रिश्तेदार की शादी में बर्धमान गई हुई थीं।

शादी रचाकर फरार हुआ होटल हमला का मुख्य आरोपी, यूपी पुलिस की टीम के सामने से निकला

उत्तर प्रदेश पुलिस की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। शाहजहांपुर में भाजपा नेता के होटल पर हुए हमले का मुख्य आरोपी अक्षय कदम महाराष्ट्र के सतारा जिले में खुलेआम शादी रचाकर फरार हो गया। घटना 19 दिसंबर की रात की है, जब अक्षय कदम और उसके साथियों ने होटल में जमकर मारपीट और तोड़फोड़ की थी। आरोप है कि आरोपियों ने मौके पर पहुंची पुलिस टीम से भी अभद्रता की और एक गार्ड को जबरन कार में डालने की कोशिश की।

मुजफ्फरनगर में दिल दहला देने वाली वारदात, शादी से तीन दिन पहले युवती की हत्या

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के कोतवाली जानसठ क्षेत्र के गांव भलवा में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एकतरफा प्रेम में पागल युवक ने शादी से महज तीन दिन पहले युवती की गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस की शुरुआती जांच में मामला एकतरफा प्रेम और प्रतिशोध से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है। हर पहलू से मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।