दिल्ली के पहाड़गंज में सनसनी, फ्री स्टे न मिलने पर विदेशी युवक ने होटल के बाहर काटा अपना गला

राजधानी दिल्ली के पहाड़गंज इलाके से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक होटल के बाहर एक विदेशी नागरिक ने अपना गला काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की। पुलिस ने घायल युवक को तुरंत लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों ने पुष्टि की है कि घटना के समय वह भारी नशे में था।

ठाणे में ऑटो किराए को लेकर बुजुर्ग महिला पर मारपीट, हाथ की हड्डी टूटी

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के डोंबिवली क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। ऑटो किराए को लेकर हुए विवाद में एक ऑटो चालक ने 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला को सड़क पर धक्का दे दिया। पीड़िता के बयान के आधार पर मनपाड़ा पुलिस ने आरोपी ऑटो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

दिल्ली पुलिस का ASI 10 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, CBI ने रंगे हाथों पकड़ा

राजधानी में एक बार फिर वर्दी पर दाग लगाने वाला मामला सामने आया है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने दिल्ली पुलिस के एक असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) को 10 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। CBI ने साफ किया है कि भ्रष्टाचार के मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। यदि कोई सरकारी अधिकारी रिश्वत मांगता है तो नागरिक CBI के एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB), दिल्ली से संपर्क कर सकते हैं।

रिश्वत लेते रंगे हाथ CBI ने पकड़ा दिल्ली पुलिस का ASI

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने दिल्ली पुलिस के एक असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ASI पश्चिम विहार थाने में तैनात था और शिकायतकर्ता से 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते समय CBI की टीम ने उसे दबोच लिया। इस तरह के मामले कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करते हैं और आम जनता का पुलिस पर भरोसा कमजोर करते हैं।

उत्तर 24 परगना: पत्नी की गला दबाकर हत्या, पति ने थाने में किया आत्मसमर्पण

घटना स्थल और मृतका की पहचान

उत्तर 24 परगना के हाड़ोआ थाना क्षेत्र में पति ने पत्नी रूबिया सुल्ताना की हत्या कर थाने में आत्मसमर्पण किया। परिवार ने आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग की। पुलिस जांच कर रही है।

इंदौर में प्राचीन हनुमान मंदिर की दीवार पर नशे में पेशाब, तीन आरोपी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के इंदौर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां कथित तौर पर नशे की हालत में एक प्राचीन हनुमान मंदिर की दीवार पर पेशाब करने की घटना हुई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा बना हुआ है। उनका कहना है कि धार्मिक स्थलों के साथ इस तरह का व्यवहार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

धनबाद में लोन सेटलमेंट विवाद बना हत्या की वजह, रिकवरी एजेंट की फ्लैट में हत्या

झारखंड के धनबाद जिले में एक करोड़ रुपये के लोन सेटलमेंट को लेकर हुए विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। इस मामले में एक लोन रिकवरी एजेंट की हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शहीद निर्मल महतो मेमोरियल मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।

बाबू-सोना कहकर छेड़छाड़ करने वाले शोहदे को युवती ने बीच सड़क पर चप्पलों से पीटा

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में छेड़छाड़ का एक मामला सामने आया है, जहां एक युवती ने शोहदे को बीच सड़क पर पकड़कर चप्पलों से जमकर पिटाई कर दी। पुलिस का कहना है कि मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। लड़कियों के साथ छेड़छाड़ किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर ₹100 करोड़ की साइबर ठगी, दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली क्राइम ब्रांच की साइबर सेल ने ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर चल रहे एक बड़े साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में दो मुख्य आरोपियों अनिश सिंह और मणि सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में यह भी पता चला है कि दोनों आरोपी पहले फरीदाबाद पुलिस द्वारा इसी तरह के एक अन्य साइबर ठगी मामले में गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

कटिहार में महिला की गोली मारकर हत्या, 5 साल पुराने मर्डर से जुड़ रहे तार

कटिहार के सहायक थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शरीफगंज इलाके में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। कटिहार के एसपी शिखर चौधरी ने मीडिया को बताया कि शुरुआती जांच में यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए हैं, जबकि मौके से एक गोली का खोखा बरामद किया गया है।