दिल्ली में कानून-व्यवस्था पर सवाल, युवक की बेरहमी से पिटाई और चाकू से हत्या

दिल्ली के महरौली थाना क्षेत्र के साकेत इलाके में एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। चार युवकों ने मिलकर युवक की जमकर पिटाई की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी बीच दिल्ली के तिलक नगर इलाके से एक और गंभीर मामला सामने आया है। निजी विवाद के चलते एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई।

विदेश में प्यार, देश लौटते ही बेवफाई: कुवैत में निकाह, भारत आकर पत्नी और बच्ची को छोड़ा

मुजफ्फरनगर से एक चौंकाने वाली और दर्दनाक कहानी सामने आई है, जहां विदेश में प्यार और शादी करने के बाद एक युवक ने भारत लौटते ही अपनी पत्नी के साथ धोखा किया। पीड़िता का कहना है कि उसका पति उसे और उनकी एक साल की मासूम बच्ची को बेसहारा छोड़कर फरार हो गया।

कानपुर में प्रतियोगी छात्र ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा, “आई लव यू राधा”

उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। बिठूर थाना क्षेत्र में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। परिजनों और दोस्तों से पूछताछ की जा रही है ताकि आत्महत्या के पीछे की असली वजह सामने आ सके।

मोमोज के लालच में नाबालिग ने उड़ाए 85 लाख के जेवर, तीन लोगों पर आरोप

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां सातवीं कक्षा में पढ़ने वाले एक किशोर ने मोमोज खाने के लालच में अपने ही घर से करीब 85 लाख रुपये के जेवर चोरी कर लिए। घटना की जानकारी मिलने के बाद किशोर के पिता रामपुर कारखाना थाने पहुंचे और तीन युवकों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक और एक युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

धड़कन रोक देने वाली वारदात, प्रेम में पागल युवक ने मासूम बेटे की बेरहमी से हत्या की

जिले के धनपुरी थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां प्रेम संबंध के जुनून में एक युवक इतना बेरहम हो गया कि उसने अपनी प्रेमिका के सात साल के मासूम बेटे की हत्या कर दी। पुलिस ने संदेह के आधार पर मोइशीन को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना अपराध कबूल कर लिया।

प्रेम प्रसंग के विवाद में युवक की हत्या, नाबालिग ने चाकू से किया हमला

राजधानी दिल्ली में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ती नजर आ रही हैं। ताजा मामला तिलक नगर इलाके से सामने आया है, जहां प्रेम प्रसंग को लेकर हुए विवाद में एक नाबालिग ने 20 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी मृतक और अपनी बहन के संबंधों से नाराज था। इसी रंजिश के चलते उसने वारदात को अंजाम दिया।

22 वर्षीय मामोनी पाल की संदिग्ध मौत, परिवार ने हत्या का आरोप लगाया

कांकसा में हाउसवाइफ की मौत

कांकसा में 22 वर्षीय हाउसवाइफ मामोनी पाल की लटकती हुई बॉडी मिली। परिवार ने हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने मृतका के पति और ससुर को गिरफ्तार कर जांच शुरू की।

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क में 12 वर्षीय बच्चे की निर्मम हत्या

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में शुक्रवार को एक 12 वर्षीय बच्चे का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान सातवीं कक्षा में पढ़ने वाले अल्तमश के रूप में हुई है। शास्त्री पार्क थाना पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

दिल्ली पुलिस की महिला कमांडो काजल की दहेज के लिए हत्या, पति गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की महिला कमांडो काजल की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि यह हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसके पति अंकुर ने दहेज की मांग को लेकर की। घटना के कुछ समय बाद आरोपी अंकुर खुद काजल को मोहन गार्डन स्थित तारक अस्पताल लेकर गया। डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई और उसे गाजियाबाद के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया।

बिहार के मुंगेर में नाबालिग छात्रा की गला घोंटकर हत्या, महिला रिश्तेदार पर गंभीर आरोप

बिहार के मुंगेर जिले से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कुतलूपुर पंचायत, वार्ड संख्या-10 में 16 वर्षीय छात्रा रचना की संदिग्ध हालात में गला घोंटकर हत्या कर दी गई। सदर एसडीपीओ अभिषेक आनंद ने बताया कि शव काजल के घर से मिला है और प्रथम दृष्टया मौत का कारण गला घोंटना प्रतीत होता है।