रीवा में बुजुर्ग के साथ बाइक पर घसीटने की वारदात, हालत नाजुक

मध्य प्रदेश के रीवा जिले से एक बेहद डरावनी खबर सामने आई है। यहां तीन युवकों ने एक बुजुर्ग लक्ष्मण प्रजापति की बेरहमी से पिटाई की और उन्हें बाइक से सड़क पर कई किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गए। पीड़ित की बहू ने बताया कि आरोपियों ने साइकिल से जाते समय बुजुर्ग को रोककर उनके सिर पर डंडा मारा और चश्मा तोड़ दिया।

भारतीय मूल युवक की हत्या, गैंगवार की आशंका

कनाडा के बर्नाबी शहर में शनिवार को एक सनसनीखेज हत्या हुई। मृतक की पहचान 28 वर्षीय दिलराज सिंह गिल के रूप में हुई, जो पंजाब के रहने वाले थे और पिछले कुछ वर्षों से कनाडा में रह रहे थे। पुलिस ने बताया कि 2025 में अब तक बीसी में 40 से ज्यादा गैंग-संबंधित हत्याएं हो चुकी हैं। इनमें ज्यादातर ड्रग तस्करी और क्षेत्रीय कब्जे को लेकर हुई हैं।

युवती अपहरण मामला में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, पीड़िता सुरक्षित बरामद

कोतवाली कोंच क्षेत्र में दर्ज युवती के अपहरण के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की गहन विवेचना की जा रही है और सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है।

धनबाद से रचा गया था ओडिशा बैंक लूट का मास्टर प्लान, 20 किलो सोना बरामद

धनबाद शहर में मंगलवार को एक बड़ा खुलासा हुआ है, जिसने झारखंड और ओडिशा दोनों राज्यों की पुलिस को चौंका दिया। ओडिशा के क्योंझर ज़िले में स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में हुई करोड़ों की लूट का मास्टर प्लान धनबाद से ही तैयार किया गया था। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, 19 जनवरी को ओडिशा के क्योंझर ज़िले में स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र की बीरबल ब्रांच से अज्ञात अपराधियों ने, 5 करोड़ रुपये से अधिक के सोने के गहने और 8 लाख रुपये नकद लूट लिए थे।

सतारा में दिल दहला देने वाला हत्याकांड, प्रेम संबंध बना मौत की वजह

सतारा जिले के फलटण तहसील अंतर्गत सोमनाथली गांव से एक सनसनीखेज और बेहद क्रूर हत्याकांड सामने आया है। यहां 27 वर्षीय युवक की पहले पत्थर से कुचलकर हत्या की गई और फिर सबूत मिटाने के इरादे से उसके शव के टुकड़े कर दिए गए। महिला के बयान के अनुसार, 14 जनवरी को मकर संक्रांति के दिन प्रेम संबंधों को लेकर झगड़ा हुआ। इस दौरान सतीश माने और लखन बुधावले ने लोहे की रॉड से सतीश दडस पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

चित्रकूट में दिल दहला देने वाली वारदात, 40 लाख की फिरौती, 14 साल के बच्चे की निर्मम मौत

चित्रकूट में अपहरण के बाद नृशंस हत्या

चित्रकूट के बरगढ़ इलाके में एक कपड़ा व्यापारी के 14 वर्षीय बेटे का अपहरण कर 40 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई। रकम न मिलने पर अपहरणकर्ताओं ने किशोर की हत्या कर दी। पुलिस मुठभेड़ में एक आरोपी मारा गया, जबकि घटना से नाराज लोगों ने हाईवे जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।

कांग्रेस के सांसद के भतीजे और उनकी पत्नी की गोली लगने से हुई मौत, पुलिस की जांच जारी

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद शक्ति सिंह गोहिल के भतीजे यशराज सिंह गोहिल और उनकी पत्नी राजेश्वरी गोहिल की मौत के मामले में अधिकारियों ने गुरुवार को जांच तेज कर दी। एसीपी ब्रह्मभट्ट ने बताया कि दंपति एक सामाजिक समारोह में शामिल होने के बाद घर लौटे थे और सामान्य दिख रहे थे। उन्होंने कहा कि सुरक्षा गार्ड ने हमें बताया कि दोनों घर लौटते समय खुश नजर आ रहे थे और सीधे अपने फ्लैट में चले गए।

पटियाला में पुलिस एनकाउंटर, वांछित बदमाश घायल हालत में गिरफ्तार

पंजाब के पटियाला जिले में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई है। सीआईए स्टाफ पटियाला और थाना बनूड़ पुलिस की संयुक्त टीम ने एक वांछित अपराधी को एनकाउंटर के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पंजाब पुलिस द्वारा अपराधियों और गैंगस्टरों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। बीते दिन ही पटियाला जिले में करीब 60 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

घरेलू विवाद में मां ने मासूम बेटी की बेरहमी से हत्या, लातूर में सनसनी

महाराष्ट्र के लातूर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। घरेलू विवाद के बाद एक महिला ने अपनी ही मासूम बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बच्ची के पिता की शिकायत पर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है और उस पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

घर के बाहर धूप सेंक रहे एक ही परिवार के चार लोगों को कार ने रौंदा

मऊ जनपद में सोमवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के ताजोपुर गांव में तेज रफ्तार और अनियंत्रित कार ने घर के बाहर बैठे एक ही परिवार के चार लोगों को कुचल दिया। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं स्थानीय लोगों में घटना को लेकर भारी आक्रोश है।