साइबर अपराधों के खिलाफ मजबूत तंत्र की जरूरत, सभी एजेंसियां मिलकर काम कर रही हैं काम

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने “साइबर-आधारित धोखाधड़ी का सामना करना और इसके तंत्र को समाप्त करना” विषय पर राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने सीबीआई और आई4सी को बधाई देते हुए कहा कि यह एक महत्वपूर्ण पहल है जिसमें कई सरकारी एजेंसियां मिलकर काम कर रही हैं।

‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर ₹100 करोड़ की साइबर ठगी, दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली क्राइम ब्रांच की साइबर सेल ने ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर चल रहे एक बड़े साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में दो मुख्य आरोपियों अनिश सिंह और मणि सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में यह भी पता चला है कि दोनों आरोपी पहले फरीदाबाद पुलिस द्वारा इसी तरह के एक अन्य साइबर ठगी मामले में गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

डिजिटल अरेस्ट स्कैम का भंडाफोड़, 100 करोड़ की ठगी करने वाला गिरोह गिरफ्ता

डिजिटल अरेस्ट से मानसिक कैद

डिजिटल गिरफ्तारी के नाम पर की गई बड़ी ऑनलाइन ठगी के मामले में दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने दो मुख्य आरोपियों को पकड़ा है। जांच में करोड़ों रुपये के संदिग्ध लेनदेन, फर्जी दस्तावेजों और संगठित साइबर ठगी नेटवर्क का खुलासा हुआ है।

‘ऑपरेशन म्यूल अकाउंट’ में बड़ी कार्रवाई, 1.31 करोड़ की साइबर ठगी का पर्दाफाश

गुजरात के अरावली जिले की साइबर क्राइम पुलिस ने ‘ऑपरेशन म्यूल अकाउंट’ के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपियों ने कबूल किया कि वे इन बैंक खातों का इस्तेमाल करने के बदले खाताधारकों को 10 प्रतिशत कमीशन देते थे।

मनोज तिवारी के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी, दिल्ली पुलिस में दर्ज हुई FIR

भारतीय जनता पार्टी के सांसद और भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित अभिनेता मनोज तिवारी के नाम से चल रही एक फर्जी फेसबुक आईडी का मामला सामने आया है। गौरतलब है कि हाल ही में मनोज तिवारी के मुंबई स्थित अंधेरी (पश्चिम) के फ्लैट में चोरी की घटना भी सामने आई थी। उनके पूर्व घरेलू नौकर सुरेंद्र कुमार दीनानाथ शर्मा पर 5.40 लाख रुपये चोरी करने का आरोप लगा था।

सीतापुर पहुंचे आईजी रेंज लखनऊ किरण एस, पुलिस व्यवस्था का लिया जायजा

सीतापुर में गुरुवार को आईजी रेंज लखनऊ किरण एस का दौरा हुआ। इस दौरान उन्होंने एसपी कार्यालय, पुलिस लाइन, कंप्यूटर लैब और पुलिस रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया। आईजी ने बताया कि यक्ष एप के जरिए जिले के सभी हिस्ट्रीशीटरों का पूरा डेटा प्रदेश स्तर पर ऑनलाइन किया जाएगा।

डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड, हैदराबाद के 81 साल के बुजुर्ग से 7.12 करोड़ की ठगी

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर होने वाले साइबर फ्रॉड के मामले देशभर में तेजी से बढ़ रहे हैं। ताजा मामला हैदराबाद से सामने आया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की “डिजिटल अरेस्ट”, पुलिस जांच या पार्सल में अवैध सामान की धमकी मिलने पर तुरंत सतर्क हो जाएं और बिना जांच-पड़ताल किसी को पैसे न भेजें।

अहमदाबाद के 10 निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, जांच के बाद निकली अफवाह

गुजरात के अहमदाबाद शहर में बुधवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब शहर के 10 बड़े निजी स्कूलों को ई-मेल के जरिए बम विस्फोट की धमकी मिली। पुलिस के मुताबिक, सभी 10 स्कूलों को भेजी गई ई-मेल की भाषा और सामग्री एक जैसी थी। फिलहाल सुरक्षा कारणों से ई-मेल के कंटेंट का खुलासा नहीं किया गया है।

बेंगलुरु में डिजिटल अरेस्ट स्कैम, 57 वर्षीय महिला से ₹2.05 करोड़ की ठगी

BENGLURU

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से साइबर ठगी का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एचएएल पुलिस थाना क्षेत्र में रहने वाली 57 वर्षीय महिला को ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर जालसाजों ने महीनों तक डर में रखा और उससे ₹2.05 करोड़ से ज्यादा की ठगी कर ली। 19 जून से 27 नवंबर के बीच महिला ने अलग-अलग बैंक खातों में कुल ₹2,05,16,652 रुपये ट्रांसफर किए। 27 नवंबर को उसे ठगी का एहसास हुआ, जब स्कैमर्स ने उसे NOC लेने के लिए पुलिस स्टेशन आने को कहा।

साइबर ठगी के खिलाफ CBI की बड़ी कार्रवाई, फर्जी SMS फैक्ट्री का भंडाफोड़

CBI

देश में साइबर ठगी के मामलों पर नकेल कसने के लिए CBI की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में अब CBI ने फर्जी SMS भेजने वाले एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है। जांच के दौरान खुलासा हुआ कि इस गिरोह ने दूरसंचार विभाग (DoT) के नियमों का उल्लंघन करते हुए करीब 21 हजार SIM कार्ड हासिल किए थे। इन सभी SIM कार्ड को एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए कंट्रोल किया जा रहा था, CBI की शुरुआती जांच में संकेत मिले हैं कि कुछ टेलीकॉम कंपनियों के चैनल पार्टनर और कर्मचारी भी अवैध तरीके से SIM कार्ड उपलब्ध कराने में शामिल हो सकते हैं। इस एंगल से भी जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।