CBI का बड़ा एक्शन, दिल्ली पुलिस का हेड-कांस्टेबल रिश्वत लेते गिरफ्तार

नई दिल्ली में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस के एंटी नारकोटिक सेल, द्वारका में तैनात एक हेड-कांस्टेबल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। दोनों मामलों में CBI की कार्रवाई से साफ है कि भ्रष्टाचार और साइबर ठगी के खिलाफ एजेंसी लगातार सख्त रुख अपनाए हुए है।

2500 करोड़ की साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, निजी बैंकों के अधिकारी निकले मास्टरमाइंड, 20 गिरफ्तार

राजकोट साइबर फ्रॉड का खुलासा

गुजरात के राजकोट में 2500 करोड़ रुपये के बड़े साइबर फ्रॉड का खुलासा हुआ है, जिसमें निजी बैंक अधिकारियों की भूमिका सामने आई है। पुलिस अब तक 20 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है और 85 संदिग्ध खातों की पहचान के साथ 535 शिकायतों पर जांच जारी है।

Kanpur Fake Army Officer Arrest: फर्जी नायब सूबेदार बनकर युवाओं से लाखों की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

कानपुर में एक ऐसा फर्जीवाड़ा सामने आया है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। पुलिस ने मिलिट्री इंटेलीजेंस की सूचना पर एक शातिर ठग को गिरफ्तार किया है, जो खुद को भारतीय सेना का नायब सूबेदार बताकर युवाओं से नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये ठग रहा था। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि वह फर्जी आईडी के दम पर कानपुर छावनी जैसे प्रतिबंधित इलाकों में भी आसानी से घुस जाता था। इससे लोगों को उस पर और ज्यादा भरोसा हो जाता था।

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ‘ठक-ठक गैंग’ के बदमाश गिरफ्तार

राजधानी में अपराध के खिलाफ दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए ‘ठक-ठक गैंग’ के दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आनंद कुमार सोशल मीडिया पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर खुद को डॉक्टर, बिजनेसमैन या फिल्म प्रोड्यूसर बताता था।

अमरावती अश्लील वीडियो कांड: 350 से अधिक वीडियो वायरल, एक आरोपी गिरफ्तार

महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा इलाके में सामने आए अश्लील वीडियो कांड ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है। इस मामले में अमरावती ग्रामीण पुलिस ने 19 वर्षीय अयान अहमद तनवीर अहमद को गिरफ्तार किया है।

दिल्ली पुलिस का ‘CyHawk 4.0’ ऑपरेशन: साइबर ठगों पर बड़ा शिकंजा, 500 से ज्यादा केस दर्ज

दिल्ली पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए ‘CyHawk 4.0’ ऑपरेशन के तहत ठगों पर कड़ा एक्शन लिया है। जांच में 519 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी का पता चला। पुलिस ने कई अवैध कॉल सेंटर बंद कराए और बड़ी मात्रा में मोबाइल, लैपटॉप, हार्ड डिस्क, सिम कार्ड और बैंकिंग से जुड़े दस्तावेज जब्त किए हैं।

फेसबुक विज्ञापन से करोड़ों की ठगी! दिल्ली पुलिस ने 11 साइबर ठग दबोचे, 22 लाख लूट का खुलासा

हाई रिटर्न के झांसे में लाखों की ठगी

दिल्ली की साइबर पुलिस ने निवेश के नाम पर लोगों को ठगने वाले बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में 11 आरोपी गिरफ्तार किए गए। गिरोह सोशल माध्यमों के जरिए झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करता था।

MBBS सीट दिलाने के नाम पर ठगी, अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश

शिक्षा के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह अब पुलिस के शिकंजे में आने लगे हैं। कानपुर कमिश्नरेट पुलिस ने लोगों से अपील की है कि एडमिशन या नौकरी के नाम पर पैसे मांगने वाले अनजान कॉल और विज्ञापनों से सतर्क रहें।

मथुरा में बैंक के अंदर से चल रहा था साइबर फ्रॉड का खेल, संविदा कर्मचारी समेत 5 गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में बैंक खातों के जरिए चल रहे एक बड़े साइबर फ्रॉड का खुलासा हुआ है। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र से जुड़े एक संविदा कर्मचारी सहित पांच शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर पूरे ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। साइबर क्राइम थाना मथुरा की टीम ने इस पूरे ऑपरेशन को अंजाम दिया। टीम में प्रभारी निरीक्षक रफत मजीद, निरीक्षक अमित चौहान और तकनीकी टीम के कई पुलिसकर्मी शामिल थे।

CBI ने 6 राज्यों में डिजिटल फ्रॉड के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की, तीन गिरफ्तार

देशभर में साइबर ठगी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सीबीआई ने 6 राज्यों में छापेमारी की और करीब ₹1.86 करोड़ के डिजिटल फ्रॉड मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। सीबीआई का कहना है कि जांच अभी जारी है और इस नेटवर्क से जुड़े देश-विदेश के अन्य लोगों की पहचान की जा रही है।