मिडिल ईस्ट जंग का असर सूरत के टेक्सटाइल उद्योग पर, कच्चा माल महंगा और उत्पादन संकट में

अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध और बढ़ते वैश्विक तनाव का असर अब भारत के प्रमुख कपड़ा हब सूरत के टेक्सटाइल उद्योग पर भी दिखाई देने लगा है। बढ़ती लागत और कमजोर मांग के कारण कई कंपनियों ने अपना उत्पादन घटा दिया है। कई यूनिट्स में पूरे सप्ताह में केवल दो से तीन दिन ही काम कराया जा रहा है, ताकि खर्च कम किया जा सके।

ईरान की अमेरिका को खुली धमकी, बोला: तेल ठिकानों को बना देंगे “राख का ढेर”

इजरायल और अमेरिका के साथ करीब 15 दिनों से चल रही भीषण जंग के बीच ईरान ने अमेरिका को सीधी और कड़ी चेतावनी दी है। रान के नए सुप्रीम लीडर मुझतबा खामेनेई ने एक दिन पहले बयान जारी कर कहा कि वह अपने पिता अली खामेनेई की शहादत का बदला लेंगे और होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद रखा जाएगा।

“ईरान आत्मसमर्पण के करीब?” ट्रंप का बड़ा दावा, मगर मिसाइलों से ईरान का पलटवार जारी

अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। एक्सियोस की एक रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप ने जी7 देशों के नेताओं के साथ हुई एक कॉल में कहा कि ईरान अब आत्मसमर्पण के करीब है। इस बीच सीएनएन की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ट्रंप प्रशासन ने शुरुआत में इस संभावना को कम आंका था कि ईरान जवाबी कार्रवाई में रणनीतिक होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने की कोशिश कर सकता है।

खामेनेई की मौत के बाद ईरान का कड़ा ऐलान, बोला- बदला लेने तक जारी रहेगा युद्ध

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के बाद देश में गुस्सा साफ दिखाई दे रहा है। ईरान की संसदीय राष्ट्रीय सुरक्षा समिति ने साफ कहा है कि जब तक खामेनेई की हत्या के जिम्मेदार लोगों को सजा नहीं मिल जाती। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर पोस्ट करते हुए ईरान को “हारा हुआ देश” बताया। अपने बयान में ट्रंप ने कहा कि आज ईरान पर “बहुत तगड़ा प्रहार” किया जाएगा।

ईरान को बिना शर्त सरेंडर करना होगा, कोई डील नहीं होगी :डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ जारी युद्ध के बीच बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा है कि ईरान को बिना शर्त सरेंडर करना होगा, इसके अलावा कोई समझौता नहीं होगा। हाल ही में हिंद महासागर में एक अमेरिकी पनडुब्बी ने ईरान के एक युद्धपोत को निशाना बनाकर डुबो दिया, जिसमें करीब 80 नौसैनिकों की मौत हुई।

रूस से तेल ले सकता है भारत: अमेरिका

Donald trump: अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि भारत आने वाले तीस दिन तक रूस से तेल खरीद सकता है। भारत का रूस के साथ तेल का व्यापार रूबल में हो रहा है। लेकिन पिछले दिनों अमेरिका ने भारत पर प्रतिबंध लगाया था कि वह रूस से … Read more

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच PM मोदी की CCS बैठक आज रात 10 बजे, सुरक्षा और एनर्जी पर मंथन

मिडिल ईस्ट में तेजी से बिगड़ते हालात के बीच भारत सरकार पूरी तरह सतर्क हो गई है। क्षेत्र में जारी सैन्य कार्रवाई और जवाबी हमलों ने वैश्विक स्तर पर चिंता बढ़ा दी है। गौरतलब है कि भारत पारंपरिक रूप से संतुलित कूटनीतिक रुख अपनाता रहा है।

अमेरिका की फौज ने ईरान पर हमला कर दिया!

ईरान पर हमला इजरायल और अमेरिका ने शुरू कर दिया है। बदले में ईरान ने भी जवाबी हमला कर दिया है। बताया जा रहा है कि हमले में ईरान के आर्मी जनरल को मार दिया गया है। ईरान और अमेरिका के बीच गुरुवार को ओमान की मध्यस्थता में जिनेवा में बातचीत हुई, जो बिना किसी समझौते के समाप्त हो गई। ऐसे में मिडिल ईस्ट में युद्ध के बादल मंडरा रहे हैं।

वीडियो कॉल पर हुई चीन-रूस शीर्ष नेतृत्व की बातचीत

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच बुधवार को अहम बातचीत हुई। यह वार्ता वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए हुई, जिसकी जानकारी चीनी सरकारी मीडिया ने दी है। हाल ही में रूस की सुरक्षा परिषद के सचिव सर्गेई शोइगु बीजिंग पहुंचे थे, जहां उन्होंने चीन के शीर्ष विदेश नीति अधिकारी वांग यी से मुलाकात की।

टैरिफ की धमकियों से डिजिटल दुनिया में दरार, अमेरिका पर निर्भरता घटाने की राह पर यूरोप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर टैरिफ को हथियार बनाकर दुनिया पर अपनी शर्तें थोपने की कोशिश कर रहे हैं। स्वीडन के राइज रिसर्च इंस्टीट्यूट की सीनियर रिसर्चर और लुंड यूनिवर्सिटी की असिस्टेंट प्रोफेसर जोहान लिनाकर का मानना है कि यूरोप की सालों की लापरवाही अब भारी पड़ रही है।