ईरान में अयातुल्ला खामेनेई के जनाजे में जुटे शीर्ष नेता, नए सुप्रीम लीडर मोजतबा की गैरमौजूदगी से बढ़ा सस्पेंस

ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन के बाद राजधानी तेहरान में आयोजित जनाजे की नमाज में देश के कई बड़े नेता और अधिकारी शामिल हुए। जानकारी के अनुसार, अयातुल्ला अली खामेनेई के पार्थिव शरीर को ईरान और इराक के कई शहरों में श्रद्धांजलि के लिए ले जाया जाएगा।

PM Modi नहीं जाएंगे अयातुल्ला खामेनेई के अंतिम संस्कार में, भारत की ओर से जाएंगे दो प्रतिनिधि

ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल नहीं होंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, अयातुल्ला अली खामेनेई की 28 फरवरी को ईरान पर हुए इजराइल और अमेरिका के संयुक्त हमले में मौत हो गई थी। इसके बाद उनके बेटे मोजतबा अली खामेनेई को देश का नया सर्वोच्च नेता घोषित किया गया।

“अगर मैं नहीं होता तो इजरायल भी नहीं होता…” ट्रंप का बड़ा दावा

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपने बयान से अंतरराष्ट्रीय राजनीति में हलचल मचा दी है। ट्रंप ने दावा किया है कि अगर वह नहीं होते तो आज इजरायल का अस्तित्व भी नहीं होता। ट्रंप का यह बयान ऐसे वक्त आया है जब मध्य पूर्व में हालात अभी भी पूरी तरह सामान्य नहीं हुए हैं।

ईरान के नए सुप्रीम लीडर का चयन लगभग तय, बस घोषणा बाकी; IDF ने दी कड़ी चेतावनी

ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमलों के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान ने अपने नए सुप्रीम लीडर के नाम पर लगभग सहमति बना ली है और अब सिर्फ आधिकारिक घोषणा बाकी है। बताया जाता है कि 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई और कई शीर्ष सैन्य कमांडरों की मौत हो गई थी।

खामेनेई की मौत के बाद ईरान का कड़ा ऐलान, बोला- बदला लेने तक जारी रहेगा युद्ध

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के बाद देश में गुस्सा साफ दिखाई दे रहा है। ईरान की संसदीय राष्ट्रीय सुरक्षा समिति ने साफ कहा है कि जब तक खामेनेई की हत्या के जिम्मेदार लोगों को सजा नहीं मिल जाती। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर पोस्ट करते हुए ईरान को “हारा हुआ देश” बताया। अपने बयान में ट्रंप ने कहा कि आज ईरान पर “बहुत तगड़ा प्रहार” किया जाएगा।

लखनऊ में शोक की लहर, अयातुल्लाह अली खामेनाई की शहादत पर तीन दिन का मातम

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनाई की शहादत की खबर सामने आते ही लखनऊ समेत पूरे देश के शिया समुदाय में गहरा शोक फैल गया है। श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए रविवार रात 8 बजे लखनऊ के ऐतिहासिक छोटे इमामबाड़े में एक बड़ी शोकसभा आयोजित की जाएगी। सभा के बाद मौन कैंडल मार्च निकाला जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।