मिडिल ईस्ट संकट के बीच गैस महंगी, लेकिन CNG-PNG उपभोक्ताओं को राहत; ATGL ने नहीं बढ़ाए दाम

पश्चिम एशिया (Middle East) में बढ़ते तनाव और युद्ध जैसे हालात का असर अब ऊर्जा बाजार पर भी दिखाई देने लगा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गैस की कीमतें करीब ढाई गुना तक बढ़ चुकी हैं, जिससे भारत में भी CNG और PNG के महंगे होने की आशंका बढ़ गई थी। कंपनी ने औद्योगिक ग्राहकों के लिए गैस उपयोग की एक सीमा तय कर दी है। उद्योगों को उनकी जरूरत का केवल 40% गैस ही पुरानी दरों (करीब ₹40 प्रति यूनिट) पर मिलेगी।

ईरान में बड़ा झटका: नए रक्षा मंत्री की मौत का दावा, एक दिन पहले ही संभाला था पद

मिडिल ईस्ट से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर ईरान से आ रही है। इजरायल ने दावा किया है कि ईरान के नए रक्षा मंत्री सैयद माजिद अब अल-रेज़ा एक हमले में मारे गए हैं। ईरान की रेड क्रिसेंट सोसायटी के मुताबिक, अब तक इजरायल और अमेरिका के हवाई हमलों में कम से कम 787 लोगों की मौत हो चुकी है। यह आंकड़ा लगातार बढ़ सकता है।

मध्य पूर्व में गहराते संकट के बीच शांति बहाली के लिए सक्रिय हुआ संयुक्त राष्ट्र, टकराव रोकने को तेज हुई कूटनीतिक कोशिशें

खाड़ी संकट: युद्ध का खतरा

मध्य पूर्व में बढ़ते सैन्य तनाव से वैश्विक स्थिति चिंताजनक हो गई है। संघर्ष के कारण तेल की कीमतों में वृद्धि और विश्व अर्थव्यवस्था पर दबाव बनने की आशंका है। संयुक्त राष्ट्र ने सभी पक्षों से शांति बनाए रखने और बातचीत से समाधान निकालने की अपील की है।

ईरान से बड़ी खबर, खामेनेई की पत्नी का भी निधन

ईरान से इस वक्त एक बड़ी और दुखद खबर सामने आ रही है। कुछ दिन पहले अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर Ali Khamenei की मौत हो गई थी। इन घटनाओं के बाद पूरे मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर है। ईरान ने भी कई खाड़ी देशों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है।

खामेनेई की मौत के बाद भड़का मिडिल ईस्ट, सऊदी ने दी ईरान को सीधी चेतावनी

गल्फ में जंग अब और गहराती नजर आ रही है। Israel और United States के हमले के बाद शुरू हुआ टकराव अब बड़े क्षेत्रीय युद्ध का रूप लेता दिख रहा है। मिडिल ईस्ट में अब हालात बेहद नाजुक हो चुके हैं। ईरान और इजरायल के बीच टकराव अब क्षेत्रीय युद्ध की तरफ बढ़ता दिख रहा है।

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच PM मोदी की CCS बैठक आज रात 10 बजे, सुरक्षा और एनर्जी पर मंथन

मिडिल ईस्ट में तेजी से बिगड़ते हालात के बीच भारत सरकार पूरी तरह सतर्क हो गई है। क्षेत्र में जारी सैन्य कार्रवाई और जवाबी हमलों ने वैश्विक स्तर पर चिंता बढ़ा दी है। गौरतलब है कि भारत पारंपरिक रूप से संतुलित कूटनीतिक रुख अपनाता रहा है।

ईरान-इजरायल युद्ध चरम पर, भारतीयों की चिंता बढ़ी; कई उड़ानें रद्द

ईरान और इजरायल के बीच चल रहा युद्ध अब बेहद गंभीर मोड़ पर पहुंच चुका है। अमेरिका के समर्थन से हुए हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर Ayatollah Ali Khamenei समेत करीब आठ शीर्ष नेताओं की मौत की खबर है। गाजियाबाद के गोविंदपुर इलाके के रहने वाले राकेश मित्तल का बेटा मन्नू मित्तल पिछले चार साल से दुबई में नौकरी कर रहा है। हालिया हमलों के बाद परिवार बेहद चिंतित है।

इजरायली एयरस्ट्राइक में ईरान के रक्षा मंत्री समेत 7 वरिष्ठ सैन्य अधिकारी ढेर

ईरान को बड़ा सैन्य झटका

अमेरिका और इजरायल की संयुक्त सैन्य कार्रवाई में ईरान के रक्षा मंत्री सहित सात शीर्ष सैन्य अधिकारियों की मौत हो गई। तेहरान में दो स्थानों पर किए गए सटीक हमलों के बाद पूरे मध्य पूर्व में तनाव और अनिश्चितता बढ़ गई है।

अमेरिका की फौज ने ईरान पर हमला कर दिया!

ईरान पर हमला इजरायल और अमेरिका ने शुरू कर दिया है। बदले में ईरान ने भी जवाबी हमला कर दिया है। बताया जा रहा है कि हमले में ईरान के आर्मी जनरल को मार दिया गया है। ईरान और अमेरिका के बीच गुरुवार को ओमान की मध्यस्थता में जिनेवा में बातचीत हुई, जो बिना किसी समझौते के समाप्त हो गई। ऐसे में मिडिल ईस्ट में युद्ध के बादल मंडरा रहे हैं।

बड़गाम में प्रदर्शन, ईरान पर हमले के बाद कश्मीर में गूंजे नारे

ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले के बाद मध्य पूर्व में तनाव चरम पर पहुंच गया है। राजधानी तेहरान समेत कई शहरों में लगातार हवाई हमले जारी हैं। ईरान के आसपास अमेरिका की बढ़ती सैन्य गतिविधियों के बीच हमले की आशंका पहले से जताई जा रही थी। शनिवार सुबह इजरायल ने पहला हमला किया।