हज कमेटी नियुक्ति पर सियासी बवाल: अबू आजमी ने सीएम फडणवीस से की कार्रवाई की मांग
अबू आजमी ने महाराष्ट्र राज्य हज कमेटी में मुख्य कार्यकारी अधिकारी की कथित अवैध नियुक्ति को लेकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखा है। उन्होंने इस नियुक्ति को कानून, संविधान और अल्पसंख्यक अधिकारों के खिलाफ बताते हुए इसे रद्द करने और नियमों के अनुसार योग्य मुस्लिम प्रतिनिधि की नियुक्ति की मांग की है।