“फारस की खाड़ी को खून से लाल कर देंगे”, युद्ध के बीच ईरान की खतरनाक चेतावनी

ईरानी संसद के स्पीकर एमबी ग़ालिबाफ ने कहा है कि अगर ईरान के किसी भी द्वीप पर हमला किया गया तो पूरे फारस की खाड़ी में हमलावरों के खून की नदियां बहा दी जाएंगी। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने ईरान से हमले रोकने का प्रस्ताव भी पारित किया, लेकिन तेहरान ने इसे नजरअंदाज कर दिया।

तेल पर जंग का वार, 13 दिन में बना इतिहास का सबसे बड़ा ऑयल क्राइसिस

मध्य पूर्व में जारी युद्ध का असर अब पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है। अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA) ने चेतावनी दी है कि इस संघर्ष की वजह से वैश्विक तेल आपूर्ति में इतिहास का सबसे बड़ा संकट पैदा हो गया है। ऊर्जा संकट से निपटने के लिए बांग्लादेश ने भी सख्त कदम उठाए हैं। सरकार ने बिजली और ईंधन की बचत के लिए देशभर के विश्वविद्यालयों को अस्थायी रूप से बंद करने का आदेश दिया है।

100 डॉलर से नीचे फिसला कच्चा तेल, 6% से ज्यादा गिरावट ने बदला वैश्विक बाजार का मूड

कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर से नीचे

मध्य पूर्व में ईरान से जुड़ा तनाव कम होने की संभावना के बाद वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेज गिरावट आई। ब्रेंट और अमेरिकी तेल दोनों 6 प्रतिशत से ज्यादा गिरे और कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गई।

अमेरिका–ईरान तनाव का बाजार पर असर: तेल कीमतों में 21% उछाल और 3% लुढ़का बाजार

अमेरिका-ईरान तनाव से शेयर बाजार में भारी गिरावट

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में तेज बढ़ोतरी का असर भारतीय शेयर बाजार पर पड़ा। सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट दर्ज की गई, जबकि कई सेक्टर दबाव में नजर आए। विशेषज्ञों ने निवेशकों को फिलहाल सावधानी बरतने की सलाह दी है।