रूस से तेल खरीद पर भारत का दो टूक जवाब, अमेरिका की चेतावनी के बावजूद जारी रहेगा आयात

भारत ने साफ कर दिया है कि वह रूस से कच्चे तेल की खरीद सिर्फ अपने व्यावसायिक हितों को ध्यान में रखकर कर रहा है और अमेरिकी प्रतिबंधों में ढील मिले या नहीं, इससे भारत की नीति पर कोई असर नहीं पड़ेगा। भारत लगातार रूस से बड़ी मात्रा में कच्चा तेल खरीद रहा है। ऊर्जा विश्लेषण कंपनी Kpler के आंकड़ों के मुताबिक, मई महीने में भारत का रूसी तेल आयात रिकॉर्ड 23 लाख बैरल प्रतिदिन तक पहुंच गया है।

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच OPEC+ का बड़ा फैसला: तेल उत्पादन बढ़ाया, UAE की दूरी पर सस्पेंस

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच OPEC+ देशों ने एक अहम फैसला लेते हुए तेल उत्पादन बढ़ाने का ऐलान किया है। OPEC+ के लिए चुनौती अभी खत्म नहीं हुई है। इराक और कजाकिस्तान जैसे देश पहले भी तय सीमा से ज्यादा उत्पादन करते रहे हैं, ऐसे में उनके संगठन से अलग होने की आशंका भी बनी हुई है।