नींद बनी काल, बस-ट्रेलर भिड़ंत में गई चार लोगों की जान

 Yamuna Expressway Accident:

Yamuna Expressway Accident: यह घटना यमुना एक्सप्रेसवे की है, जहाँ सोमवार देर रात एक प्राइवेट बस राया क्षेत्र के माइलस्टोन 111 के पास गिट्टी से भरे एक ट्रेलर में पीछे से जा घुसी। इस भीषण हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इसके अलावा बस में सवार करीब 25 यात्री गंभीर रूप से … Read more

दिल्ली में दर्दनाक हादसा: 10वीं मंजिल से गिरकर 5 साल की मासूम की मौत, मां को ढूंढते हुए पहुंची थी बालकनी

राजधानी दिल्ली के कालकाजी एक्सटेंशन से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 14 मंजिला अपार्टमेंट की 10वीं मंजिल से गिरने के कारण पांच साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। शुरुआती जांच में इसे हादसा माना जा रहा है, हालांकि सभी तथ्यों की पुष्टि के लिए जांच जारी है।

दिल्ली के साकेत में तीन मंजिला इमारत गिरी, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका

राजधानी दिल्ली के साकेत इलाके से शनिवार शाम एक बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है। यहां एक तीन मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। फिलहाल हादसे में किसी के मौत या गंभीर रूप से घायल होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन, दमकल विभाग और अन्य एजेंसियां मिलकर तेजी से राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।

दिल्ली में बड़ा हादसा टला: चलते-चलते एम्बुलेंस में लगी आग, ऑक्सीजन सिलेंडर फटा

दिल्ली में गुरुवार शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मोती बाग फ्लाईओवर के पास सफदरजंग अस्पताल की CAT एम्बुलेंस में अचानक आग लग गई। घटना शाम करीब 7:20 बजे की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

पूर्वी दिल्ली में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, एक की मौत, तीन घायल

दिल्ली के शकरपुर इलाके में देर रात एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

दिल्ली में तेज रफ्तार का कहर! करोल बाग में मेट्रो लाइन के नीचे डबल डेकर बस पलटी, 2 की मौत

करोल बाग बस हादसा

दिल्ली के करोल बाग में बस हादसे में 2 लोगों की जान चली गई और 25 लोग घायल हुए। हादसे के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

दिल्ली के नांगलोई में बेकाबू DTC बस का कहर, 2 लोगों की मौत, कई घायल

दिल्ली के नांगलोई इलाके में सोमवार को एक तेज रफ्तार DTC बस के बेकाबू होने से बड़ा हादसा हो गया। बस ने सड़क पर चल रहे कई लोगों और वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज भीड़ ने बस में तोड़फोड़ की और बाद में उसमें आग लगा दी। गुस्साई लोगों ने आसपास खड़ी 3 से 4 बसों के शीशे भी तोड़ दिए।