आंध्र प्रदेश में नक्सलवाद पर बड़ा दावा, 36 साल से सक्रिय नेता समेत 9 उग्रवादियों ने किया सरेंडर

आंध्र प्रदेश में कुख्यात नक्सली नेता सी नारायण राव समेत 9 उग्रवादियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस का कहना है कि बीते कुछ वर्षों में माओवादी विचारधारा से लोगों का भरोसा कम हुआ है।

CAPF बनाम IPS विवाद, सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सरकार का नया बिल

केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) में IPS अधिकारियों की नियुक्ति को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। हाल ही में यह मुद्दा फिर चर्चा में आ गया है, क्योंकि केंद्र सरकार एक नया बिल लाने की तैयारी कर रही है। अब केंद्र सरकार ‘केंद्रीय सशस्त्र बल (सामान्य प्रशासन) बिल’ लाने की तैयारी में है। CAPF के अधिकारियों का आरोप है कि इस बिल के जरिए IPS अधिकारियों की तैनाती को स्थायी बनाया जा सकता है।

कौन हैं माओवादी नेता देवजी, तेलंगाना में नक्सल नेता देवजी का सरेंडर

लाल आतंक के खिलाफ अभियान में 31 मार्च 2026 की डेडलाइन से पहले एक और बड़ी कामयाबी मिली है। छत्तीसगढ़ में 10 करोड़ रुपये के इनामी बसवाराजू के एनकाउंटर के बाद देवजी की पोती इतलू सुमा टिपिरी ने एक वीडियो जारी कर अपने दादा से घर लौटने की गुहार लगाई थी।

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, 3 आतंकवादी ढेर

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने आतंकियों के खिलाफ बड़ी कामयाबी हासिल की है। बुधवार को दो अलग-अलग मुठभेड़ों में कुल तीन आतंकवादियों को मार गिराया गया। चतरू क्षेत्र में पिछले 18 दिनों के भीतर यह पांचवीं मुठभेड़ है। सेना और पुलिस को सूचना मिली थी कि जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े पाकिस्तानी आतंकवादियों का एक समूह इस इलाके में छिपा हुआ है।

बलूचिस्तान में 40 घंटे का सैन्य ऑपरेशन, 145 लोगों की मौत से हिल गया पाकिस्तान

चालीस घंटे का सैन्य अभियान

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में सुरक्षा बलों ने 40 घंटे का सैन्य अभियान चलाया, जिसमें 145 लोगों की मौत हुई। इसमें उग्रवादी, सुरक्षाकर्मी और आम नागरिक शामिल हैं। हमलों की जिम्मेदारी बलूच लिबरेशन आर्मी ने ली है।

बलूच लिबरेशन आर्मी का भयंकर हमला, 80 से अधिक सुरक्षा कर्मी मारे गए

क्वेटा से मस्तुंग तक तबाही

बीएलए ने बलूचिस्तान में ‘ऑपरेशन हीरोफ फेज-2’ के तहत सिलसिलेवार हमले किए। हमलों में 80 से अधिक सुरक्षा कर्मी मारे गए, कई लोग घायल और 30 से अधिक सरकारी संपत्तियां क्षतिग्रस्त हुईं। ग्वादर और तुर्बत में नागरिक भी प्रभावित हुए।

किश्तवाड़ में आतंकी मुठभेड़, सेना के 8 जवान घायल

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में रविवार दोपहर आतंकियों के साथ मुठभेड़ में भारतीय सेना के 8 जवान घायल हो गए। इनमें से 3 जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें एयरलिफ्ट कर उधमपुर स्थित आर्मी बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 13 अगस्त: बारामूला के उरी सेक्टर में LoC पर फायरिंग के दौरान एक जवान शहीद। 8 मई: पुंछ और तंगधार सेक्टर में पाकिस्तानी गोलाबारी में लांस नायक दिनेश कुमार शहीद। 12 अप्रैल: अखनूर के केरी बट्टल इलाके में मुठभेड़ में 9 पंजाब रेजिमेंट के JCO कुलदीप चंद शहीद।

जम्मू-कश्मीर: कठुआ में सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन, तीन आतंकी ठिकाने ध्वस्त

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। कठुआ पुलिस ने अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर एक जॉइंट ऑपरेशन में तीन आतंकी ठिकानों का भंडाफोड़ किया है। तलाशी अभियान के दौरान पहले एक आतंकी ठिकाने का पता चला। इसके बाद 16 जनवरी 2026 को बिलावर के कालीखाड़ और कलाबन इलाकों में दो और आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया गया।

Chattisgarh naxal: सीमा के घने जंगलों में बड़ा खुलासा, 7 नक्सली ढेर, टॉप लीडर के खात्मे की चर्चा तेज

CHATTISHGHARH NEWS

Chattisgarh naxal: छत्तीसगढ़ और आंध्रप्रदेश की सीमा पर चल रहे संयुक्त ऑपरेशन में आज सुरक्षा बलों ने 7 नक्सलियों को मार गिराया। मारे गए नक्सलियों में तीन महिला नक्सली भी शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक, इस मुठभेड़ में नक्सलियों के टॉप लीडर और पोलित ब्यूरो सदस्य देवजी के भी मारे जाने की सूचना मिली है। … Read more

पाकिस्तान में बड़ा ऑपरेशन: खैबर पख्तूनख्वा में 3 छापों में 26 आतंकी ढेर

PESHAWAR

PESHAWAR NEWS: उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सुरक्षा बलों ने गुरुवार को तीन अलग-अलग ऑपरेशनों में कुल 26 आतंकियों को मार गिराया। अधिकारियों के मुताबिक, ये अभियान बाजौर, कोहाट और करक जिलों में चलाए गए और आतंकवाद के खिलाफ पाकिस्तान की सख्त रणनीति को दर्शाते हैं। बाजौर: सबसे बड़ा ऑपरेशन, 22 आतंकी मारे गए … Read more