गौमाता पर आधारित फिल्म ‘गोदान’ का पोस्टर लॉन्च, 6 फरवरी को देशभर में होगी रिलीज
कार्यक्रम के दौरान आचार्य बालकृष्ण जी ने कहा कि कृषि प्रधान भारत में गौमाता का महत्व हमारे पूर्वजों ने गहराई से समझा था और गौ संरक्षण हमारे अस्तित्व से जुड़ा विषय है, क्योंकि गाय केवल देती है, लेती नहीं। वहीं सद्गुरु ऋतेश्वर जी महाराज ने कहा कि फिल्म ‘गोदान’ गौमाता के महत्व को देश और दुनिया तक पहुंचाने का कार्य करेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक गौमाता को प्रत्यक्ष रूप से कृषि से नहीं जोड़ा जाएगा, तब तक उसका संरक्षण संभव नहीं है।