चढ़ावे के बंटवारे को लेकर मंदिर में बवाल, बुजुर्ग पुजारी पर बरसीं लाठियां

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के प्रसिद्ध बाबा महेंद्रनाथ शिव मंदिर से मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर सत्येंद्र राय ने बताया कि मंदिर में पूजा-पाठ कराने और चढ़ावे को लेकर पुजारियों के बीच विवाद हुआ था, जो बाद में मारपीट में बदल गया।

पूर्व CM के बयान से गरमाई सियासत, राहुल गांधी पर टिप्पणी को लेकर केसी वेणुगोपाल का करारा जवाब

K C Venugopal fires back: कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल (K. C. Venugopal) ने राहुल गांधी पर सीपीआई(एम) की ओर से की गई आलोचना का तीखा जवाब देते हुए कहा कि वाम दल राजनीतिक हताशा और हीन भावना का शिकार हो चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि केरल में चुनावी हार के बाद सीपीआई(एम) अपनी विफलताओं … Read more

भारत का चांद मिशन अब और भी मजबूत: ISRO और परमाणु ऊर्जा विभाग की हाई-टेक साझेदारी

चांद मिशन के लिए ISRO की नई हाई-टेक तैयारी

ISRO और परमाणु ऊर्जा विभाग ने मिलकर एक उन्नत आर्टिफिशियल हीटिंग सिस्टम विकसित किया है। यह तकनीक भविष्य के लूनर लैंडरों को चंद्रमा की कठोर परिस्थितियों में लंबे समय तक सक्रिय रखने में मदद करेगी। इससे चांद पर वैज्ञानिक अनुसंधान और खोज अभियानों को नई गति मिलेगी।

‘जिस दिन हमारी सत्ता आएगी, बीजेपी को टुकड़े-टुकड़े कर देंगे’, ऑपरेशन टाइगर पर संजय राउत का बड़ा हमला

Maharashtra News: महाराष्ट्र की राजनीति में चर्चित ‘ऑपरेशन टाइगर’ को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय रावत ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जिस दिन उनकी सत्ता आएगी, उस दिन बीजेपी का अस्तित्व नहीं बचेगा। संजय राउत ने कहा, “जिस दिन हमारी सत्ता आएगी, … Read more

‘उन्हें गले नहीं लगा सकता’, राहुल गांधी के बयान से बढ़ीं इंडी गठबंधन की मुश्किलें, पिनराई विजयन पर मचा सियासी बवाल

राहुल-विजयन विवाद से गरमाई राजनीति

राहुल गांधी की पिनराई विजयन को गले न लगाने वाली टिप्पणी ने इंडी गठबंधन के भीतर मौजूद मतभेदों को उजागर कर दिया है। इस बयान के बाद कांग्रेस और वाम दलों के रिश्तों पर नई बहस छिड़ गई है, जबकि बीजेपी ने भी इस मुद्दे को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा।

यूपी में समय से पहले चुनाव की सुगबुगाहट तेज, नवंबर-दिसंबर 2026 में पड़ सकते हैं वोट!

UP POLTICS: उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव तय समय से पहले कराए जाने की अटकलों ने राजनीतिक माहौल को गर्म कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में फरवरी-मार्च 2027 की बजाय नवंबर-दिसंबर 2026 में चुनाव कराने की संभावना पर गंभीर विचार-विमर्श चल रहा है। … Read more

होर्मुज में 3 भारतीयों की मौत पर अमेरिकी बयान से भड़के राहुल गांधी, सरकार से पूछे तीखे सवाल

RAHUL GANDHI: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अमेरिकी सैन्य कार्रवाई के दौरान तीन भारतीय नाविकों की मौत के मामले को लेकर कांग्रेस नेता Rahul Gandhi ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी ने अमेरिका के रवैये पर सवाल उठाते हुए कहा कि घटना के बाद न तो कोई खेद व्यक्त किया … Read more

Avnish Awasthi: उत्तर प्रदेश में विकास की नई तस्वीर: एक्सप्रेसवे, एयरपोर्ट, बिजली और पर्यटन में तेजी से आगे बढ़ा राज्य

पूर्व आईएएस अधिकारी अवनीश अवस्थी ने उत्तर प्रदेश में हुए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए एक्सप्रेसवे, जेवर एयरपोर्ट, बिजली, सौर ऊर्जा, धार्मिक पर्यटन और आर्थिक प्रगति पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि राज्य तेजी से 1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

IND vs AFG: नीतीश कुमार के इस मूवमेंट ने जीता प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद लोगों का दिल

IND vs AFG:

IND vs AFG: भारतीय टीम के उभरते सितारे नीतीश कुमार रेड्डी ने मैच जीतने के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद पत्रकारों और अन्य लोगों का दिल जीत लिया। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के बीच सभी को रोककर अपनी मां का फोन उठाया और बाद में सभी से माफी भी मांगी।

वनडे श्रृंखला के पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने सात विकेट से जीत दर्ज की। धर्मशाला में खेले गए इस मुकाबले को बारिश के कारण 25-25 ओवर का कर दिया गया था। भारत ने ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी को गेंदबाजी करने का मौका दिया और उन्होंने इस अवसर का पूरा फायदा उठाया। नीतीश ने अफगानिस्तान के स्टार बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज को अपनी सटीक यॉर्कर पर बोल्ड कर दिया। गुरबाज वही बल्लेबाज हैं जिन्होंने भारत के खिलाफ सबसे तेज शतक लगाया था।

IND vs AFG:नीतीश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में उठाया मां का फोन-

मैच के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में नीतीश कुमार रेड्डी के व्यवहार ने वहां मौजूद सभी लोगों और पत्रकारों का दिल जीत लिया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर वायरल एक वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि नीतीश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के बीच में अपनी मां का फोन उठाया और उनसे कहा, “मैं आपसे पांच मिनट बाद बात करता हूं।”

मां से बात करने के बाद नीतीश कुमार रेड्डी ने वहां मौजूद पत्रकारों और अन्य लोगों से माफी भी मांगी। उनके इस व्यवहार ने यह साबित कर दिया कि इंसान चाहे कितना भी सफल क्यों न हो जाए, उसे उन लोगों को कभी नहीं भूलना चाहिए जिनकी वजह से वह उस मुकाम तक पहुंचा है। साथ ही, अपनी गलती होने पर माफी मांगने में भी कभी संकोच नहीं करना चाहिए।

IND vs AFG:नीतीश ने पूरी की हार्दिक की कमी-

नीतीश कुमार रेड्डी को हार्दिक पांड्या की गैरमौजूदगी में टीम में जगह मिली थी। उन्होंने इस मौके का भरपूर फायदा उठाया। गेंदबाजी में उनका स्पेल काफी प्रभावशाली रहा। अपने चार ओवरों में 31 रन देकर उन्होंने दो महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए।

इन दोनों विकेटों में सबसे अहम विकेट रहमानुल्लाह गुरबाज का था। गुरबाज ने इससे पहले शतक लगाया था, लेकिन नीतीश की तेज और सटीक यॉर्कर को वह समझ नहीं सके और बोल्ड होकर पवेलियन लौट गए।

IND vs AFG:गिल को मिला प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार-

मैच की बात करें तो अफगानिस्तान द्वारा दिए गए लक्ष्य को हासिल करने में सबसे अहम भूमिका भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने निभाई। उनकी 84 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत भारत ने पहले वनडे में जीत दर्ज की।

अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए शुभमन गिल को “प्लेयर ऑफ द मैच” चुना गया।

यह भी पढ़े- देहरादून में हिंदू युवक की हत्या के बाद तनाव, आरोपियों पर कार्रवाई की मांग तेज

लिव-इन ने बदला रिश्ता! अली गोनी के साथ अपनी बॉन्डिंग पर पहली बार खुलकर बोलीं जैस्मिन भसीन

जैस्मिन ने बताया कैसे मजबूत हुआ रिश्ता

जैस्मिन भसीन ने हालिया इंटरव्यू में अली गोनी के साथ अपने लिव-इन रिलेशनशिप पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि साथ रहने से दोनों एक-दूसरे को बेहतर समझ पाए और उनका रिश्ता पहले से ज्यादा मजबूत हुआ। परिवार की स्वीकृति और करियर को लेकर भी उन्होंने कई बातें साझा कीं।