IND vs PAK: हरमनप्रीत ने निभाई ‘नो हैंडशेक’ परंपरा, नहीं मिलाया पाकिस्तान की कप्तान से हाथ

IND vs PAK:

IND vs PAK: भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भारत की ‘नो हैंडशेक’ परंपरा को आगे बढ़ाया। टॉस के दौरान उन्होंने पाकिस्तान महिला टीम की कप्तान फातिमा सना से हाथ नहीं मिलाया।
एजबेस्टन में खेले जा रहे टी-20 विश्व कप के पहले मैच में भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पाकिस्तान के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हरमनप्रीत ने बताया कि इस मैच में उन्होंने टीम में एक बड़ा बदलाव किया है।

IND vs PAK:यास्तिका भाटिया को नहीं मिला मौका-

हरमनप्रीत कौर ने इस मैच में विस्फोटक बल्लेबाज यास्तिका भाटिया को मौका नहीं दिया। उनकी जगह भारती फूलमाली को टीम में शामिल किया गया है।

IND vs PAK: हरमनप्रीत कौर ने क्यों लिया यह फैसला-

इस फैसले के पीछे सबसे बड़ी वजह भारतीय महिला टीम का “मिडिल ऑर्डर”, जो हाल के समय में उतना मजबूत नहीं दिखा है। मिडिल ऑर्डर को मजबूती देने के लिए हरमनप्रीत कौर ने भारती फूलमाली पर भरोसा जताते हुए उन्हें टीम में मौका दिया है।
वहीं, अगर अन्य खिलाड़ियों की बात करें तो रेणुका सिंह को भी टीम में जगह नहीं मिली है।

तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी अरुंधति रेड्डी और क्रांति गौड़ संभालेंगी, जबकि स्पिन डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी दीप्ति शर्मा और श्रीचरणी के हाथों में रहेगी।

हरमनप्रीत कौर ने निभाई ‘नो हैंडशेक’ परंपरा-

टॉस के दौरान भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भारत की ‘नो हैंडशेक’ परंपरा को जारी रखा। उन्होंने पाकिस्तान टीम की कप्तान फातिमा सना से हाथ नहीं मिलाया। यह परंपरा पुरुषों के एशिया कप 2025 से शुरू हुई थी, जो निरंतर जारी रहेगी।

यह भी पढ़े- मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त, 1.25 करोड़ महिलाओं को मिला लाभ

आग की अफवाह से मची भगदड़, ट्रेन से कूदे यात्री; दूसरी ट्रेन की चपेट में आने से 4 की मौत

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां ट्रेन में आग लगने की अफवाह ने ऐसा माहौल बना दिया कि कई यात्री घबराकर ट्रेन से नीचे उतर गए। हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान आफरीन (35), अशद (4), शकुंतला (60) और वीरमा देवी (58) के रूप में हुई है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त, 1.25 करोड़ महिलाओं को मिला लाभ

CM Mohan

CM Mohan: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को सागर जिले के केसली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त जारी की। इस अवसर पर उन्होंने एक क्लिक के माध्यम से राज्य की 1.25 करोड़ से अधिक पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 1,835 करोड़ रुपये की … Read more

भारत-फ्रांस रिश्तों को मिलेगी नई रफ्तार, ‘भारत इनोवेट्स’ कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री Narendra Modi और फ्रांस के राष्ट्रपति Emmanuel Macron ने फ्रांस के नीस शहर में संयुक्त रूप से ‘भारत इनोवेट्स’ कार्यक्रम का उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने कार्यक्रम में मौजूद राष्ट्रपति मैक्रों का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्हें खुशी है कि ‘भारत इनोवेट्स’ जैसी महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत फ्रांस के साथ मिलकर की जा रही है।

महाराणा प्रताप की प्रतिमा के अनावरण पर बोले राजनाथ सिंह

Rajnath Singh

Rajnath Singh: उत्तर प्रदेश के आगरा में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने महाराणा प्रताप के शौर्य, त्याग और राष्ट्रभक्ति को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। कार्यक्रम के दौरान रक्षा मंत्री ने देश … Read more

ईरान होर्मुज खोलेगा, अमेरिका ईरानी तेल से पाबंदी हटाएगा

America Iran Deal: होर्मुज खुलेगा, ईरानी तेल पर रोक हटेगी

America Iran Deal: अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय से जारी तनाव के बीच शांति समझौते की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति होने की खबर सामने आई है। एक वरिष्ठ ईरानी अधिकारी के हवाले से दावा किया गया है कि दोनों देशों के बीच तैयार किए गए समझौते के प्रारूप पर कई अहम मुद्दों को … Read more

राम मंदिर दान विवाद की SIT जांच का संतों ने किया स्वागत, राजभर का अखिलेश पर निशाना

Ram Mandir: राम मंदिर दान विवाद पर राजभर का अखिलेश पर निशाना

Ram Mandir: श्री राम जन्मभूमि से जुड़े कथित दान विवाद की जांच को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। इस टीम में वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी शामिल किए गए हैं। मामले में … Read more

बंगाल में बड़ा भूचाल, भाजपा प्रभारी के घर पहुंचे TMC के बागी सांसद

TMC: बंगाल में भाजपा प्रभारी के घर पहुंचे TMC के बागी सांसद

TMC: पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के बागी सांसदों ने दिल्ली में भाजपा के पश्चिम बंगाल प्रभारी और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के आवास पर बैठक कर राजनीतिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। इस बैठक में टीएमसी की वरिष्ठ सांसद सायोनी घोष, प्रसून बनर्जी समेत … Read more

RJD के पूर्व MLC अनवर अहमद का निधन, लालू यादव के ‘कबाब मंत्री’ के नाम से थे मशहूर

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधान पार्षद (MLC) अनवर अहमद का निधन हो गया है। अनवर अहमद के निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और समर्थकों ने शोक व्यक्त किया है।

ओमान के पास डूबने लगी भारतीय नाव, 14 भारतीय क्रू मेंबर समुद्र में फंसे, बचाव अभियान जारी

अरब सागर में एक भारतीय नाव के डूबने की खबर के बाद बड़ा समुद्री बचाव अभियान चलाया जा रहा है। भारतीय नौसेना के जहाज भी घटनास्थल की ओर बढ़ रहे हैं। वहीं अंतरराष्ट्रीय समुद्री एजेंसियां और आसपास मौजूद अन्य जहाज भी राहत कार्य में समन्वय कर रहे हैं।