‘PM मोदी से माफी मांगें मार्क जकरबर्ग, नहीं तो होगी कार्रवाई’, वीडियो विवाद पर संसदीय पैनल का 3 दिन का अल्टीमेटम

पीएम मोदी का वीडियो हटाने पर बवाल

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की संसदीय समिति ने Meta के CEO मार्क जकरबर्ग को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वीडियो हटाए जाने के मामले में तीन दिन के भीतर माफी मांगने और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। समिति ने सेफ हार्बर क्लॉज हटाने की भी चेतावनी दी।

Kolkata High Court: कलकत्ता हाई कोर्ट ने मदरसों को सुनाई खरी-खोटी, कहा- ‘वंदे मातरम् गाने से आसमान नहीं टूट पड़ेगा’

Kolkata High Court: कलकत्ता हाई कोर्ट ने मदरसों को सुनाई खरी-खोटी, कहा- 'वंदे मातरम् गाने से आसमान नहीं टूट पड़ेगा'

Kolkata High Court: कलकत्ता हाई कोर्ट ने मदरसों में वंदे मातरम् के छह छंद गाना अनिवार्य किए जाने के खिलाफ दायर जनहित याचिका (पीआईएल) पर सुनवाई करते हुए अहम टिप्पणी की है। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश (एसीजे) तापब्रत चक्रवर्ती ने कहा कि यदि मदरसों में वंदे मातरम् गाया जाएगा तो “आसमान नहीं टूट पड़ेगा।” अदालत की … Read more

CM योगी का बड़ा फैसला: राम मंदिर में राम दरबार के VIP पास खत्म, अब सामान्य कतार में सभी श्रद्धालु करेंगे दर्शन

CM योगी का बड़ा फैसला: राम मंदिर में राम दरबार के VIP पास खत्म, अब सामान्य कतार में सभी श्रद्धालु करेंगे दर्शन

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या के भव्य राम मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने दर्शन व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। ट्रस्ट ने राम दरबार के दर्शन के लिए लागू विशेष VIP पास प्रणाली को पूरी तरह समाप्त कर दिया है। अब किसी भी श्रद्धालु को राम दरबार के … Read more

मोबाइल पर बम बनाने की जानकारी जुटाने के आरोप में मेडिकल छात्र हिरासत में, जांच में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां

मोबाइल पर बम की जानकारी जुटाता छात्र

अयोध्या के मेडिकल कॉलेज के छात्र मोहम्मद सरफराज को मोबाइल पर बम बनाने की जानकारी जुटाने के आरोप में हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने मोबाइल और लैपटॉप जब्त कर लिए हैं। एटीएस सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं और मामले की गहन जांच जारी है।

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने भारत में रचा इतिहास, 6 दिनों में पार किया 300 करोड़ का आंकड़ा

स्पाइडर-मैन की 300 करोड़ की धमाकेदार कमाई

टॉम हॉलैंड और ज़ेंडया की फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज़ के छह दिनों में फिल्म ने 300 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन पार कर पहली हॉलीवुड फिल्म बनने का रिकॉर्ड अपने नाम किया।

असल मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए सरकार ने मुझे गिरफ्तार किया: उदयनिधि स्टालिन

गिरफ्तारी के बाद उदयनिधि का सरकार पर बड़ा हमला

रिहाई के बाद उदयनिधि स्टालिन ने तमिलनाडु सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि किसानों की समस्याओं और अन्य अहम मुद्दों से जनता का ध्यान हटाने के लिए उनकी गिरफ्तारी कराई गई। उन्होंने इसे राजनीतिक साजिश बताते हुए किसानों के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प दोहराया।

UPI उपभोक्ताओं को लगा बड़ा झटका, ₹2,000 से ऊपर के UPI पेमेंट पर लग सकता है चार्ज

UPI MDR Charge:

UPI MDR Charge: आज के दौर में हर चार में से तीन व्यक्ति पेमेंट करने के लिए UPI का इस्तेमाल कर रहे हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में जून 2026 तक UPI उपभोक्ताओं की संख्या 5.49 करोड़ से अधिक है। इन आंकड़ों से पता चलता है कि भारत में UPI के जरिए बड़े पैमाने पर लेनदेन होता है। इसी वजह से भारत सरकार ने एक अहम फैसला लिया है, जिससे UPI उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लग सकता है।

UPI MDR Charge: UPI से भुगतान करने पर लगेगा चार्ज-

भारत में बड़े पैमाने पर UPI से पेमेंट की जाती है। इसे ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने UPI से भुगतान करने वालों पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) यानी चार्ज लगाने का निर्णय लिया है। जानकारी के अनुसार, अभी इस प्रस्ताव पर गहन विचार किया जा रहा है।

UPI MDR Charge: ₹2,000 से अधिक का भुगतान करने पर लगेगा चार्ज-

भारत सरकार के अनुसार, यह चार्ज ₹2,000 से अधिक के बिजनेस भुगतान पर लगाया जाएगा। यह 0.25% से 0.4% तक हो सकता है।

रोजमर्रा के UPI भुगतान पर नहीं लगेगा यह चार्ज-

भारत सरकार के अनुसार, मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) व्यक्ति से व्यक्ति (P2P) ट्रांसफर पर लागू नहीं किया जाएगा। वहीं, रोजमर्रा की खरीदारी जैसे दूध, राशन, बिस्कुट आदि के UPI पेमेंट पर भी यह लागू नहीं होगा।

वित्त मंत्री ने रखा प्रस्ताव-

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को संसद में पेश किए गए टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल में बैंकों और पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर्स पर इलेक्ट्रॉनिक पेमेंट मोड पर MDR लगाने के प्रावधान को हटाने का प्रस्ताव रखा। सरकारी अधिकारियों ने कहा कि इसे कब लागू किया जाएगा, इस पर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है।

95 फीसदी लेनदेन पर नहीं लगेगा MDR-

आंकड़ों के अनुसार, जुलाई में 23.7 अरब UPI लेनदेन हुए, जिनकी कुल वैल्यू 29.9 लाख करोड़ रुपये रही। एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि करीब 95 फीसदी लेनदेन पर MDR लागू नहीं होगा।

यह भी पढ़े- देशभर में बारिश और आकाशीय बिजली का कहर, झारखंड में 13 और यूपी में 3 लोगों की मौत

देशभर में बारिश और आकाशीय बिजली का कहर, झारखंड में 13 और यूपी में 3 लोगों की मौत

झारखंड-यूपी में बिजली का कहर, 16 मौतें

देशभर में भारी बारिश के बीच झारखंड में आकाशीय बिजली गिरने से 13 लोगों की मौत हुई, जबकि उत्तर प्रदेश में करंट लगने से 3 लोगों की जान गई। कई लोग घायल हुए हैं। लगातार बारिश से बाढ़, जलभराव और भूस्खलन जैसी समस्याओं ने जनजीवन को प्रभावित किया है।

पेंचवैली एक्सप्रेस के एसी कोच में लगी आग, चेन खींचकर रोकी गई ट्रेन, 72 यात्रियों की बची जान

पेंचवैली एक्सप्रेस के एसी कोच में आग

नैनपुर-इंदौर पेंचवैली एक्सप्रेस के B2 एसी कोच में तड़के आग लगने से धुआं फैल गया। ट्रेन रोककर 72 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। रेलवे अधिकारियों ने जांच के बाद यात्रियों को दूसरे कोच में बैठाकर ट्रेन को आगे रवाना किया।

Kasana DJ Ristal: कांवड़ यात्रा में छाया कसाना डीजे रिस्तल, जानें कौन है इसका मालिक?

  Kasana DJ Ristal:

 Kasana DJ Ristal: सावन माह की कांवड़ यात्रा अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे शिवभक्तों के साथ इस बार भी हाईटेक डीजे आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा कसाना डीजे रिस्तल (Kasana DJ Ristal) की हो रही है। मंगलवार को इसकी मुजफ्फरनगर में भव्य … Read more