UP Ration Dealers: योगी सरकार का बड़ा ऐलान! यूपी के 78 हजार राशन डीलरों की बल्ले-बल्ले, अब हर कुंतल पर मिलेंगे ₹125

UP Ration Dealers: योगी सरकार का बड़ा ऐलान! यूपी के 78 हजार राशन डीलरों की बल्ले-बल्ले, अब हर कुंतल पर मिलेंगे ₹125

UP Ration Dealers: उत्तर प्रदेश के 78 हजार से अधिक उचित दर विक्रेताओं यानी राशन डीलरों के लिए योगी सरकार बड़ा तोहफा देने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को राशन विक्रेताओं के लाभांश में बढ़ोतरी की नई व्यवस्था की शुरुआत करेंगे। अब तक राशन डीलरों को प्रति कुंतल 90 रुपये लाभांश मिलता था, … Read more

राघुबीर नगर में ई-रिक्शा बैटरी फटने से गोदाम में आग, दो की मौत

ई-रिक्शा बैटरी फटी, दो की मौत

दिल्ली के राघुबीर नगर में ई-रिक्शा की बैटरी में विस्फोट के बाद गोदाम में भीषण आग लग गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, गुजरात के दहेज स्थित विजन प्रोडक्ट्स कंपनी में भी आग लगी। दोनों जगह दमकल टीमों ने आग पर काबू पाया और जांच जारी है।

शहजाद पूनावाला ने BJP से किया इस्तीफा, सभी पद छोड़े; अध्यक्ष नितिन नबीन को भेजा पत्र

Shehzad Poonawalla Resigns: भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने पार्टी के सभी पदों और सक्रिय प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने का ऐलान किया है। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को अपना इस्तीफा भेजकर इसे स्वीकार करने का अनुरोध किया है। नितिन नवीन को भेजा इस्तीफा शहजाद पूनावाला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ … Read more

बीरभूम में होटल में भीषण अग्निकांड, सोते समय 7 लोगों की मौत, कई झुलसे; बढ़ सकती है मृतकों की संख्या

होटल में AC से लगी आग, 7 की मौत

पश्चिम बंगाल के तारापीठ में सोमवार तड़के होटल में भीषण आग लग गई। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई और कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए। बताया गया कि रिसेप्शन के AC से आग शुरू हुई और धुआं पूरे होटल में फैल गया। मृतकों में तीर्थयात्री भी शामिल हैं।

CSIR Answer Key जारी, इस दिन तक कर सकते हैं आपत्ति दर्ज

CSIR Answer Key 2026:

CSIR Answer Key 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) परीक्षा की उत्तर कुंजी (Provisional Answer Key) जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे Answer Key की सहायता से प्रश्न-उत्तर का मिलान कर सकते हैं। उम्मीदवार NTA की आधिकारिक वेबसाइट से Answer Key डाउनलोड कर सकते हैं।

CSIR Answer Key 2026: इस दिन से पहले कर लें प्रश्न-उत्तर का मिलान-

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने CSIR परीक्षा की Answer Key जारी कर दी है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे प्रश्न-उत्तर का मिलान कर लें, क्योंकि NTA द्वारा जारी की गई जानकारी के अनुसार, जो उम्मीदवार Answer Key के उत्तरों से असंतुष्ट हैं, वे 18 अगस्त रात 11:00 बजे से पहले आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। 18 अगस्त रात 11:00 बजे के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर आपत्ति दर्ज करने की विंडो बंद हो जाएगी। आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न ₹200 का भुगतान करना होगा।

CSIR Answer Key 2026: कैसे डाउनलोड करें Answer Key-

CSIR Answer Key डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार निम्नलिखित स्टेप्स की सहायता ले सकते हैं।

सीएसआईआर नेट जून 2026 Answer Key डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना है।

वेबसाइट के होम पेज पर LATEST NEWS में Answer Key Challenges for Joint CSIR UGC NET June 2026 लिंक दिखाई देगा। उस पर क्लिक करना है।

नए पेज पर एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड एवं कैप्चा कोड भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।

अब Answer Key स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी, जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

लॉग इन के माध्यम से ही आपको जिस उत्तर पर ऑब्जेक्शन दर्ज करना है, उसे सेलेक्ट करके मांगी गई डिटेल दर्ज करनी होगी और फीस जमा करने के बाद उसे सबमिट करना होगा।

CSIR Answer Key 2026:

कब जारी होगा परिणाम-

CSIR परीक्षा का परिणाम अगस्त के अंत या सितंबर की शुरुआत में जारी किया जा सकता है। वहीं, परीक्षा का परिणाम अंतिम उत्तर कुंजी के अनुसार ही होगा।

यह भी पढ़े- NTA कैसे तैयार करता है प्रश्नपत्र? क्वेश्चन बैंक से लेकर पैकिंग तक जानिए पूरी प्रक्रिया

NTA कैसे तैयार करता है प्रश्नपत्र? क्वेश्चन बैंक से लेकर पैकिंग तक जानिए पूरी प्रक्रिया

NTA PAPER PROCESS: UGC-NET के तीन विषयों के प्रश्नपत्र में गड़बड़ी की शिकायतों के बाद परीक्षा दोबारा कराने का फैसला लिया गया है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर NTA का प्रश्नपत्र तैयार करने का पूरा सिस्टम क्या है और इसमें कितने स्तर पर जांच होती है? पांच गुना ज्यादा सवालों से तैयार … Read more

वंदे मातरम् को लेकर सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ पुलिस में शिकायत, सामने आया DCP सेंट्रल का बयान

वंदे मातरम् विवाद में सोनिया-राहुल पर शिकायत

वंदे मातरम् को लेकर सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ दिल्ली में पुलिस शिकायत दर्ज हुई है। शिकायतकर्ता ने जांच और एफआईआर की मांग की। ओडिशा में भी कांग्रेस नेताओं के खिलाफ शिकायत हुई। कांग्रेस ने आरोपों को खारिज किया, जबकि भाजपा ने विरोध प्रदर्शन किया।

इन तीन विषयों का होगा Re-Exam, जानें क्या है इसके पीछे का असल कारण

UGC NET Re-exam:

UGC NET Re-exam: नेशनल टेस्ट एजेंसी (NTA) की ओर से कुल 87 विषयों के लिए UGC NET परीक्षा आयोजित की गई थी। इन 87 विषयों में से NTA ने अंग्रेजी (English), कॉमर्स (Commerce), सोशियोलॉजी (Sociology) एग्जाम को रद्द कर दिया है, लेकिन अब इन विषयों का री एग्जाम (Re-Exam) करवाया जाएगा। इसके लिए NTA ने इन परीक्षाओं की तिथियां भी तय कर ली है। नोटिस के मुताबिक इन परीक्षाओं का आयोजन 2 दिन में कराया जाएगा।

UGC NET Re-exam:एग्जाम टाइमिंग एवं डेट-

नेशनल टेस्ट एजेंसी (NTA) UGC NET के तीन विषय अंग्रेजी (English),कॉमर्स (Commerce),सोशियोलॉजी (Sociology )पेपर का री एग्जाम (Re-Exam) कराने जा रहा है। इन विषयों का री -एग्जाम 9 और 10 सितंबर को होगा। 9 सितंबर को परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित होगी। वहीं दूसरे दिन यानी 10 सितंबर को परीक्षा एक शिफ्ट में संपन्न होगी। 9 सितंबर को पहली शिफ्ट में अंग्रेजी ( English) परीक्षा का आयोजन होगा। वहीं दूसरी शिफ्ट में कॉमर्स ( Commerce) एग्जाम का आयोजन होगा। पहली शिफ्ट की टाइमिंग सुबह 9:00 से लेकर 12:00 तक रहेगी। भाई दूसरी शिफ्ट की टाइमिंग दोपहर 3:00 से शाम 6:00 तक रहेगी।

UGC NET Re-exam: क्यों हुई यह परीक्षाएं रद्द-

नेशनल टेस्ट एजेंसी (NTA) ने अपने आधिकारिक नोटिफिकेशन में बताया कि वह UGC NET परीक्षा के तीन विषय अंग्रेजी, सोशियोलॉजी, और कॉमर्स का RE EXAM करवाएगा। NTA द्वारा कमेटी बैठक में यह पता की इन विषयों में कई प्रकार की गलतियां प्राप्त हुई है। जांच करने पर यह सामने आया कि इन तीनों विषयों के परीक्षा पत्रों में व्याकरण, लिंग, भाषा, लिपि, अनुवाद, मशहूर विद्वानों के गलत नाम, किताबों के गलत, नाम विराम चिन्हो का बार-बार प्रयोग जैसी कई गलतियां प्राप्त हुई है। इसके अलावा प्रश्न पत्रों में गैर मानक शब्दों का भी इस्तेमाल हुआ है। इन गलतियों को देखते हुए NTA ने एक निष्कर्ष निकला है कि इन परीक्षाओं को वापस करवाया जाएगा। वो भी सही प्रक्रिया और कॉन्सेप्ट के साथ।

UGC NET Re-exam:

अन्य 84 विषयों की Answer-Key जारी-

87 विषयों में से 84 विषयों की Answer- Key जारी हो गई है। Answer-Key की सहायता से उम्मीदवार पर अपने प्रश्न- उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। इस मिलन से उम्मीदवार अपने परिणामों का अनुमान लगा सकते हैं। इसके अलावा Answer-Key के दिए गए उत्तर से संतुष्टि होने पर उम्मीदवार ₹200 प्रति उत्तर भुगतान करके आपत्ति दर्ज कर सकते है।

यह भी पढ़े- लखीसराय भगदड़ से हड़कंप! घटनास्थल रवाना हुए विजय सिन्हा, बोले- जांच के बाद जिम्मेदारों पर होगी कार्रवाई

लखीसराय भगदड़ से हड़कंप! घटनास्थल रवाना हुए विजय सिन्हा, बोले- जांच के बाद जिम्मेदारों पर होगी कार्रवाई

Lakhisarai Stampede: लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में सावन के तीसरे सोमवार को हुई भगदड़ में 7 श्रद्धालुओं की मौत के बाद प्रशासन सक्रिय हो गया है। बिहार सरकार में मंत्री और स्थानीय विधायक विजय कुमार सिन्हा घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। उन्होंने कहा कि घटना की जांच कराई जाएगी और जो भी जिम्मेदार … Read more

Gen-Z के नाम CM योगी की पाती, कहा- युवा साथियों के हाथों में राष्ट्र निर्माण की बड़ी जिम्मेदारी

CM Yogi message Gen-Z youth

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पांच करोड़ घरों में तिरंगा फहराने का महाअभियान देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना को नई ऊर्जा दे रहा है। उन्होंने कहा कि यह देखकर मन हर्षित होता है कि तिरंगा अभियान के साथ … Read more