बिहार के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव, 23 IAS के तबादले के बीच 12 नए अफसरों को मिली जमीनी जिम्मेदारी

बिहार में 23 IAS का ट्रांसफर, 12 को पोस्टिंग

बिहार सरकार ने 23 IAS अधिकारियों का तबादला किया है। 2024 बैच के 12 ट्रेनी IAS अधिकारियों को पहली बार फील्ड पोस्टिंग दी गई है। वहीं 2023 बैच के कई अधिकारियों को DDC, नगर आयुक्त और विभागीय निदेशक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यश की ‘टॉक्सिक’ के प्री-रिलीज इवेंट में बड़ा हादसा, साउंड सिस्टम गिरने से दो लोग घायल

'टॉक्सिक' इवेंट में मची अफरा-तफरी

यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ के हैदराबाद प्री-रिलीज इवेंट में बड़ा हादसा हुआ। भारी भीड़ के बीच साउंड सिस्टम गिरने से दो लोग घायल हो गए। घटना के बाद यश ने अपनी स्पीच रोककर घायलों का हाल पूछा और अधिकारियों से तुरंत मदद की अपील की।

स्कूलों में पत्रकारों और यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक? राजस्थान-UP के सर्कुलर को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती

Government schools videography Ban: राजस्थान और उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में बाहरी लोगों के प्रवेश और फोटोग्राफी-वीडियोग्राफी को लेकर जारी सर्कुलर अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। वकील नरेंद्र मिश्रा की ओर से दाखिल याचिका में दोनों राज्यों के आदेशों को चुनौती देते हुए उन्हें रद्द करने की मांग की गई है। याचिका में … Read more

यूपी चुनाव से पहले आरक्षण पर सियासत तेज, छात्रों से मिले ब्रजेश पाठक; अखिलेश-मायावती ने BJP को घेरा

UP Reservation Politics: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले आरक्षण का मुद्दा एक बार फिर सियासी बहस के केंद्र में आता दिख रहा है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर आरक्षण व्यवस्था में बदलाव की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन के बाद यूपी में भी राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। इस बीच डिप्टी सीएम ब्रजेश … Read more

ईरान बोला- रवैया सुधारे अमेरिका, तभी खुलेगा होर्मुज: ट्रम्प ने फिर बताया इसे अमेरिकी इलाका

अमेरिका से बोला ईरान, पहले वादे पूरे करो

होर्मुज स्ट्रेट को लेकर ईरान और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ गया है। ईरान ने कहा कि अमेरिका के वादे पूरे होने तक रास्ता नहीं खुलेगा। ईरान ने ट्रम्प के दावे को खारिज किया और परमाणु हथियारों की बढ़ती होड़ पर चिंता जताई है।

भ्रामक विज्ञापन, गलत लेबलिंग और गलत दावों के खिलाफ FSSAI ने जारी किए 150 से अधिक नोटिस

 FSSAI Strict Rules:

FSSAI Strict Rules: भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने अपने नियमों में और सख्ती दिखाई है। FSSAI ने भ्रामक विज्ञापन, गलत लेबलिंग और गलत दावे करने वाली कंपनियों के खिलाफ 150 से अधिक नोटिस जारी किए हैं। नोटिस भेजी जाने वाली कंपनियों में Nestle India, PepsiCo और Coca-Cola India भी शामिल हैं। इस बार FSSAI ने सिर्फ बड़ी-बड़ी कंपनियों के खिलाफ सख्ती नहीं दिखाई है। मिली जानकारी के अनुसार, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म, रेस्टोरेंट और होटल भी FSSAI के दायरे में हैं।

FSSAI Strict Rules: क्या है FSSAI का मकसद-

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) की शुरुआत वर्ष 2008 में हुई थी। FSSAI का काम भारत में मिलने वाली खाद्य चीजों की शुद्धता और गुणवत्ता की जांच करना है। वहीं, FSSAI के मकसद की बात करें तो इसका उद्देश्य भारतीय ग्राहकों को फूड प्रोडक्ट्स की सही जानकारी और पारदर्शिता प्रदान करना है।

बीते कुछ दिनों में बड़ी-बड़ी कंपनियां जैसे Nestle India, PepsiCo, Abbott India, Red Bull India, Danone India, Monster Energy India, Hell Energy, Mondelez India, Coca-Cola India, Diageo, Pernod Ricard और Ferrero India आदि FSSAI की जांच के दायरे में हैं। इन कंपनियों द्वारा किए गए भ्रामक विज्ञापनों, गलत लेबलिंग और गलत दावों को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। FSSAI ने इन कंपनियों समेत कई अन्य कंपनियों को 150 से अधिक नोटिस भेजे हैं।

FSSAI Strict Rules: FSSAI ने Domino’s के 5 लाइसेंस किए रद्द-

FSSAI ने अपने 150 से अधिक नोटिस में से कुछ नोटिस KFC, McDonald’s, Pizza Hut और Domino’s जैसे फूड ब्रांड्स को भी भेजे हैं। वहीं, नियमों की सख्ती दिखाने के लिए FSSAI ने Domino’s के पांच लाइसेंस रद्द कर दिए हैं और Amazon के एक वेयरहाउस को भी सील कर दिया है।

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म भी जांच के दायरे में-

Amazon, Flipkart समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म भी जांच के दायरे में हैं। FSSAI ने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म को 12 नोटिस जारी किए हैं। इससे पता चलता है कि FSSAI हर फूड इंपोर्ट-एक्सपोर्ट माध्यम पर नजर रख रहा है और अब ऑनलाइन बिक्री में भी नियमों के पालन को सख्ती से देखा जा रहा है।

यह भी पढ़े- लखनऊ हत्याकांड: मानस तक कैसे पहुंचा हथियार? 3 असलहों की गुत्थी में उलझी पुलिस, कॉल डिटेल से खुलेगा राज?

लखनऊ हत्याकांड: मानस तक कैसे पहुंचा हथियार? 3 असलहों की गुत्थी में उलझी पुलिस, कॉल डिटेल से खुलेगा राज?

Lucknow Divya Murder Case: लखनऊ के गोमतीनगर में दिव्या मिश्रा हत्याकांड की जांच अब सिर्फ हत्या की वजह और पारिवारिक विवाद तक सीमित नहीं है। पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि मानस बाजपेयी के पास तीन हथियार कहां से आए और उसने इन्हें कब और किससे हासिल किया? पुलिस अब हथियारों के … Read more

बिना दस्तावेज की बाइक जब्त करना पड़ा भारी, मुकुंदपुर में पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च डालकर ईंट-डंडों से हमला

दिल्ली में पुलिस पर हमला, नाबालिग हिरासत में

दिल्ली के मुकुंदपुर इलाके में बाइक जब्ती को लेकर पुलिसकर्मियों पर हमला किया गया। आरोपियों ने उनकी आंखों में मिर्च पाउडर डालकर ईंट-डंडों से मारपीट की। कई पुलिसकर्मी घायल हुए। एक नाबालिग हिरासत में है, जबकि मुख्य आरोपी समेत अन्य लोगों की तलाश में पुलिस जुटी है।

IND vs SL: गिल 3000 टेस्ट रनों से मात्र 7 रन दूर, सारांश करेंगे टेस्ट डेब्यू

 IND vs SL:

IND vs SL: भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच रविवार को कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। चाइनामैन कुलदीप यादव इस मैच की प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं हैं। उनकी जगह स्पिनर सारांश जैन को टीम में शामिल किया गया है। भारत पहले टेस्ट को जीतकर 1-0 से आगे है।

IND vs SL: कप्तान गिल 3000 टेस्ट रनों से मात्र 7 रन दूर-

भारतीय कप्तान शुभमन गिल के टेस्ट करियर पर नजर डालें तो देखा जा सकता है कि उन्होंने अभी तक 42 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें उन्हें 76 पारियों में बल्लेबाजी करने का मौका मिला है। गिल ने 2993 टेस्ट रन बनाए हैं। गिल 3000 रनों के आंकड़े से मात्र 7 रन दूर हैं।

IND vs SL: यशस्वी जायसवाल से बड़ी पारी की उम्मीद-

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल पहले टेस्ट में कुछ खास कमाल नहीं कर पाए थे। श्रीलंका के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट में जायसवाल मात्र 32 रन बनाकर रन आउट हो गए थे। भारतीय टीम, दर्शक और कोचिंग स्टाफ को दूसरे टेस्ट में जायसवाल से बड़ी पारी की उम्मीद है।

क्या सारांश कर पाएंगे कमाल-

युवा सारांश जैन को कुलदीप यादव की जगह टीम में शामिल किया गया है। सारांश टेस्ट क्रिकेट में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। सारांश जैन के फर्स्ट क्लास करियर पर नजर डालें तो देखा जा सकता है कि 54 मैचों में सारांश ने 188 विकेट लिए हैं। ये आंकड़े काफी अच्छे हैं। सारांश को अपने आप को साबित करने के लिए टेस्ट डेब्यू मैच में अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11-

भारत: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, मानव सुथार, सारांश जैन, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज।

श्रीलंका: लाहिरू उदारा, निशान फर्नांडो, दिनेश चांदीमल, कामिंदु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), सोनल दिनूषा, केशरा नुवानथा, प्रभात जयसूर्या, असिथा फर्नांडो, लाहिरू कुमारा।

यह भी पढ़े- मां की आरती उतारता था कुणाल, फिर क्यों नहीं मानी उसकी आखिरी बात? iPhone विवाद में उजड़ गया पूरा परिवार

मां की आरती उतारता था कुणाल, फिर क्यों नहीं मानी उसकी आखिरी बात? iPhone विवाद में उजड़ गया पूरा परिवार

iPhone विवाद में बिखरा पूरा परिवार

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में iPhone की किस्त को लेकर हुए विवाद के बाद 18 वर्षीय कुणाल पहाड़ी से कूद गया। उसे बचाने की कोशिश में पिता और फिर मां ने भी खाई में छलांग लगा दी। मां-बेटे के पुराने भावुक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हैं।