बढ़ती चीनी की कीमतों पर संजय राउत का केंद्र पर हमला, पूछा- 12 साल में सस्ता क्या हुआ?

Sanjay Raut Sugar Prices:

Sanjay Raut Sugar Prices: देश में लगातार बढ़ रही चीनी की कीमतों को लेकर विपक्ष केंद्र सरकार पर हमलावर है। इसी कड़ी में शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए महंगाई और सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। Sanjay Raut Sugar Prices: ‘12 साल में सस्ता क्या हुआ’- … Read more

वन नेशन, वन इलेक्शन के समर्थन में बाबा रामदेव, गिनाए फायदे

One Nation One Election:

One Nation One Election: योग गुरु बाबा रामदेव ने ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ का समर्थन करते हुए कहा कि इसे लागू करने से देश में विकास कार्यों को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि लगातार होने वाले चुनावों में साल के कई महीने निकल जाते हैं, जिसका असर विकास योजनाओं और शिक्षा व्यवस्था पर भी पड़ता … Read more

बारिश के बीच हिमाचल की मुश्किलें बढ़ीं: 149 सड़कें बंद, 224 मौतें और 1121 करोड़ की भारी तबाही

हिमाचल में बारिश से 1121 करोड़ का नुकसान

हिमाचल प्रदेश में मानसून की भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित है। 149 सड़कें बंद हैं और बिजली-पानी की सेवाएं बाधित हैं। अब तक 224 लोगों की मौत, 330 घायल और एक व्यक्ति लापता है। प्रदेश को 1121 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है।

कौन हैं नेहा पच्चीसिया, जिन्हें CM ने किया सस्पेंड? एयर होस्टेस से DSP बनने तक की पूरी कहानी; जानें पूरा मामला

Neha Pachisia Controversy: मध्यप्रदेश में कटनी की CSP नेहा पच्चीसिया इन दिनों FIR और सस्पेंशन को लेकर चर्चा में हैं। कभी एयर इंडिया में एयर होस्टेस के तौर पर काम करने वाली नेहा ने MPPSC परीक्षा में 20वीं रैंक हासिल कर पुलिस सेवा में जगह बनाई थी। गुना में CSP रहते हुए महिला सुरक्षा से … Read more

यूपी एक्सप्रेसवे पर मिला 15.39 करोड़ का सोना, नेपाल से दिल्ली की ओर ले जाया जा रहा था सोना

UP Expressway Gold Seized:

UP Expressway Gold Seized: यूपी के एक्सप्रेसवे से बॉलीवुड फिल्म जैसी खबर सामने आई है। सूत्रों के अनुसार, एक्सप्रेसवे पर गुजराती पुलिस वैन, जिसमें कुछ जवान थे, उसे एक ब्रेजा कार ने टक्कर मार दी। कार के जाने पर पुलिस ने कार की तलाशी ली। तलाशी करने के बाद ब्रेजा कार में से करीब 15.39 करोड़ रुपये का सोना बरामद हुआ। सोने को देखकर पुलिस हैरान रह गई। पुलिस ने वाहन चालकों को गिरफ्तार किया। ब्रेजा गाड़ी में दो युवक सवार थे, जिनका सीधा नाता इस तस्करी से है।

UP Expressway Gold Seized: नेपाल से दिल्ली ले जाया जा रहा था सोना-

यूपी एक्सप्रेसवे पर ब्रेजा कार की टक्कर के बाद मिले सोने की जांच में पुलिस प्रशासन जुटा हुआ है। पुलिस प्रशासन के मुताबिक, यह सोना नेपाल से दिल्ली ले जाया जा रहा था। यह सोना करीब 15 करोड़ 39 लाख रुपये का है। इस घटना में दो आरोपियों को शामिल किया गया है।

UP Expressway Gold Seized: गोरखपुर के होटल से है कनेक्शन-

आगे की जांच में यह सामने आया कि एक्सप्रेसवे पर मिले सोने के बिस्किट का कनेक्शन गोरखपुर के होटल से है। दोनों आरोपियों को गोरखपुर के होटल से सोने की खेप मिलती थी। इस सोने को उन्हें दिल्ली पहुंचाना होता था। आरोपियों की पहचान नेपाल के पाल्पा के हूँगी गांव निवासी सरोज पंत (33), पुत्र कृष्णराज पंत और महाराजगंज जिले के ठूठीबारी निवासी संदीप जायसवाल (28), पुत्र संतोष जायसवाल के रूप में हुई है।

कस्टम और जीएसटी विभाग को भी दी गई सूचना-

इस घटना की जानकारी पुलिस प्रशासन ने कस्टम और जीएसटी विभाग को भी दी है। ब्रेजा कार पुलिस वैन से कैसे टकराई और टक्कर के बाद जब ये युवक भाग रहे थे, तो पुलिस को उन पर शक हुआ। यह शक यकीन में तब बदला, जब ब्रेजा गाड़ी से 15.39 करोड़ रुपये का सोना मिला।

यह भी पढ़े- रोहित पवार के PA की 12 वर्षीय बेटी की मौत: बारामती में नाले के पास मिला शव, घर से नाराज होकर निकली थी

रोहित पवार के PA की 12 वर्षीय बेटी की मौत: बारामती में नाले के पास मिला शव, घर से नाराज होकर निकली थी

बारामती में 12 साल की बच्ची की संदिग्ध मौत

पुणे के बारामती में NCP-SP विधायक रोहित पवार के PA की 12 वर्षीय बेटी का शव घर के पास नाले के किनारे मिला। मामूली विवाद के बाद बच्ची घर से निकली थी। पुलिस आत्महत्या समेत अन्य संभावनाओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।

रक्षा मंत्रालय में नौकरी, 3 महीने की गर्भवती थी महिला; ससुराल की प्रताड़ना के आरोप, मौत की जांच शुरू

Nazia Khanam Death Case: दिल्ली के द्वारका इलाके में रक्षा मंत्रालय में असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के पद पर कार्यरत 30 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका तीन महीने की गर्भवती थी। परिजनों ने उसके पति और ससुराल वालों पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। परिवार … Read more

भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट श्रृंखला के बीच, इस खिलाड़ी ने किया संन्यास का ऐलान

 Karan Sharma Retirement:

Karan Sharma Retirement: भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट श्रृंखला का दूसरा मैच कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब (SSC) ग्राउंड में खेला जा रहा है। भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल (प्रिंस) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। पहले सत्र में भारत ने 25 ओवरों में दो विकेट खोकर 88 रन बनाए हैं। इस मैच के दौरान एक भारतीय खिलाड़ी के संन्यास लेने की खबर सामने आई है। इस खिलाड़ी ने अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट को अलविदा कहने का निर्णय लिया है।

Karan Sharma Retirement: कौन है यह खिलाड़ी-

भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट श्रृंखला के बीच संन्यास लेने वाले खिलाड़ी का नाम कर्ण शर्मा है। कर्ण ने यह फैसला शनिवार रात को यूपी टी20 लीग के दौरान लिया है। उन्होंने कानपुर सुपरस्टार्स और मेरठ मेवरिक्स के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान संन्यास का ऐलान किया। कर्ण आखिरी बार 25 अगस्त को अपनी टीम के लिए खेलने उतरेंगे।

Karan Sharma Retirement: कर्ण ने कहा, इन लोगों को शुक्रिया-

ऑलराउंडर कर्ण शर्मा ने संन्यास लेते वक्त उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया, जिनकी वजह से वह अपने करियर में भारतीय टीम का हिस्सा बन पाए। कर्ण ने कहा, “अब मैं संन्यास ले रहा हूं। मैं अपने परिवार, बीसीसीआई, रेलवे, यूपी, आंध्र प्रदेश, विदर्भ क्रिकेट संघ और हर उस इंसान को शुक्रिया कहना चाहता हूं, जिन्होंने मेरा साथ दिया है।”

कर्ण शर्मा का यादगार करियर-

कर्ण शर्मा ने भारतीय क्रिकेट के लिए तीनों फॉर्मेट में अपना योगदान दिया। उन्होंने 2014 में इंग्लैंड के खिलाफ टी20, श्रीलंका के खिलाफ वनडे और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में भारत का प्रतिनिधित्व किया। घरेलू क्रिकेट में उन्होंने रेलवे, विदर्भ और आंध्र प्रदेश जैसी टीमों का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी छाप छोड़ी।

आईपीएल में बनाया अनोखा रिकॉर्ड-

आईपीएल में कर्ण शर्मा के नाम एक खास रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने लगातार तीन सीजन में तीन अलग-अलग फ्रेंचाइजी के साथ आईपीएल ट्रॉफी जीती।

– सनराइजर्स हैदराबाद – 2016
– मुंबई इंडियंस – 2017
– चेन्नई सुपर किंग्स – 2018

इसके अलावा कर्ण शर्मा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) समेत कई अन्य आईपीएल टीमों का भी हिस्सा रह चुके हैं। उनके करियर में भारतीय क्रिकेट के अलग-अलग स्तरों पर कई यादगार उपलब्धियां शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- शिक्षा व्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार, राजस्थान के सरकारी स्कूलों के लिए 12,500 करोड़ का रोडमैप तैयार

शिक्षा व्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार, राजस्थान के सरकारी स्कूलों के लिए 12,500 करोड़ का रोडमैप तैयार

3 साल में बदलेंगे राजस्थान के सरकारी स्कूल

राजस्थान सरकार ने सरकारी स्कूलों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए 2026-27 से 2028-29 तक 12,500 करोड़ रुपये की योजना बनाई है। नए भवन, कक्षा-कक्ष, शौचालय, स्मार्ट क्लास, आईसीटी लैब, विज्ञान प्रयोगशालाएं और छात्रावास बनाए जाएंगे। 41 जिलों के सर्वे के आधार पर काम होगा।

अखिलेश के ‘चवन्नी से रुपया’ वाले बयान में कितना दम? पिछले चार चुनावों के आंकड़े बताते हैं सहयोगियों को कितना फायदा, जानिए विस्तार से….

UP POLITICS 2027: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के ‘चवन्नी से रुपया बना दिया’ वाले बयान ने यूपी की गठबंधन राजनीति में नई बहस छेड़ दी है। अखिलेश ने 16 अगस्त को सहयोगी दलों पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि उन्होंने गठबंधन में शामिल दलों को राजनीतिक रूप से मजबूत किया, लेकिन इसके बावजूद … Read more