भावनगर में नकली विदेशी शराब का भंडाफोड़, रेलवे कर्मचारी समेत 3 गिरफ्तार

Gujarat Bhavnagar News:

Gujarat Bhavnagar News: गुजरात के भावनगर जिले में पुलिस ने नकली विदेशी शराब बनाने वाली एक इकाई का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रेलवे कर्मचारी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। Gujarat Bhavnagar News: गुप्त सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी- पुलिस उपाधीक्षक आर. आर. सिंघल के मुताबिक, क्राइम ब्रांच को … Read more

साउथ अफ्रीका में भीषण सड़क हादसा, 21 लोगों की मौत

South Africa Road Accident:

South Africa Road Accident: साउथ अफ्रीका के वेस्टर्न केप प्रांत में दो मिनीबस टैक्सियों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। South Africa Road Accident: एन1 हाईवे पर हुआ दर्दनाक हादसा- साउथ अफ्रीका से … Read more

कौन करेगा BRICS के 19वें शिखर सम्मेलन की मेजबानी-

19th BRICS Summit:

19th BRICS Summit: ब्रिक्स के 18वें शिखर सम्मेलन की मेजबानी भारत ने की। इस 18वें शिखर सम्मेलन का आयोजन नई दिल्ली, भारत में किया गया। यह शिखर सम्मेलन 12 और 13 सितंबर को आयोजित हुआ था। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत में चौथी बार ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दो दिवसीय शिखर सम्मेलन में सभी मौजूद सदस्यों ने हर एक क्षेत्र पर ढेर सारी चर्चाएँ कीं। ब्रिक्स के 18वें शिखर सम्मेलन में वैश्विक शासन में सुधार, आर्थिक सहयोग और स्थानीय मुद्रा पर चर्चा, भू-राजनीतिक मुद्दों जैसे विषयों पर ढेर सारी चर्चाएँ हुईं। जैसे ही 18वाँ ब्रिक्स शिखर सम्मेलन अपने अंतिम चरण के निकट पहुँचा, तो ब्रिक्स के अगले संस्करण पर जोर दिया गया। जानकारी के अनुसार, ब्रिक्स के 19वें शिखर सम्मेलन की मेजबानी चीन (China) करेगा।

19th BRICS Summit: राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने की घोषणा-

18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की समाप्ति होने के बाद चीन के राष्ट्रपति ने यह आधिकारिक घोषणा की कि 2027 में ब्रिक्स के 19वें शिखर सम्मेलन की मेजबानी चीन करेगा। आगे शी जिनपिंग कहते हैं, ब्रिक्स के 19वें शिखर सम्मेलन की मेजबानी चीन करेगा। मैंने अभी से इसकी तैयारी शुरू कर दी है। 18वें शिखर सम्मेलन में भाग लेकर मुझे भारतीय सरजमीं का अनुभव हुआ और भारतीय इंतजामों को देखकर मैंने अभी से इसकी तैयारियाँ शुरू कर दी हैं।

19th BRICS Summit: बीजिंग में हो सकता है BRICS का आयोजन-

19वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी चीन करने जा रहा है। ऐसे में सभी के मन में यह सवाल आ रहे हैं कि चीन ब्रिक्स के 19वें शिखर सम्मेलन का आयोजन चीन में कहाँ कराएगा। जानकारी के अनुसार, शिखर सम्मेलन की सटीक तारीख और स्थान की घोषणा नहीं की गई है। लेकिन कई लोगों और मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि चीन की राजधानी बीजिंग में किया जा सकता है। चीन ने 2022 में 14वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आयोजन वर्चुअली यहीं से किया था।

अब तक किन-किन देशों ने BRICS शिखर सम्मेलन की मेजबानी की-

BRICS शिखर सम्मेलन की शुरुआत 2009 में हुई थी। अब तक इसके शिखर सम्मेलन की मेजबानी अलग-अलग सदस्य देशों ने की है। प्रमुख रूप से रूस, ब्राजील, चीन, भारत और दक्षिण अफ्रीका इसकी मेजबानी कर चुके हैं। भारत ने 2012, 2016, 2021 और 2026 में BRICS शिखर सम्मेलन की मेजबानी की है। वहीं चीन ने 2011 और 2022 में इसकी मेजबानी की थी। आगामी 19वें BRICS शिखर सम्मेलन की मेजबानी चीन 2027 में करेगा।

यह भी पढ़े- हिंदी का किसी भारतीय भाषा से मुकाबला नहीं, फिर क्यों बोले अमित शाह- ‘मातृभाषा को कभी मत छोड़िए’?

सावधान! कहीं जानलेवा साबित न हो जाएं ये दवाइयां…, कैसे बच सकते हैं आप?

New Delhi: सावधान! कहीं जानलेवा साबित न हो जाएं ये दवाइयां..., कैसे बच सकते हैं आप?

New Delhi: जीने की चाहत में लोग अपना सबकुछ गंवा देते हैं।महंगी जीवन रक्षक दवाइयां खरीदने के लिए अपनी पैतृक जमीनें और आशियाने तक बेच देते हैं, लेकिन उन्हें क्या पता कि जिन दवाइयों के भरोसे वे स्वस्थ जीवन की आशा कर रहे हैं, वे नकली हैं और धोखा देने वाली हैं।चिंता का विषय यह है कि नकली दवाइयों का … Read more

हिंदी का किसी भारतीय भाषा से मुकाबला नहीं, फिर क्यों बोले अमित शाह- ‘मातृभाषा को कभी मत छोड़िए’?

Amit Saha On Hindi Diwas: क्या हिंदी को बढ़ावा देने का मतलब दूसरी भारतीय भाषाओं को पीछे करना है? हिंदी दिवस पर गृह मंत्री अमित शाह ने इस सवाल पर अपना रुख साफ करते हुए कहा कि हिंदी का किसी भी भारतीय भाषा से मुकाबला नहीं है। उन्होंने भारत की भाषाई विविधता को देश की … Read more

क्या अफगानिस्तान कर पाएगा दूसरे T20I में वापसी या भारत करेगा सीरीज पर कब्जा

IND vs AFG:

IND vs AFG: भारत बनाम अफगानिस्तान T20I सीरीज के पहले T20I में भारत ने 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की है। पहले T20I में भारतीय बल्लेबाजों ने 156 रन के लक्ष्य को हासिल करने में अहम किरदार निभाया। बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 82 रन की शानदार पारी खेली है। वहीं विकेटकीपर ईशान किशन ने भी 42 रनों का योगदान देकर टीम को जीत दिलाई। इस जीत के बाद भारत ने तीन मैचों की T20I सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। ऐसे में अब देखने वाली बात यह है कि क्या अफगानिस्तान दूसरे T20I को जीतकर सीरीज में वापसी कर पाएगा या भारत दूसरे T20I को जीतकर सीरीज पर कब्जा करेगा। यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

IND vs AFG: क्या वैभव कर पाएंगे भारत में T20I डेब्यू-

पहले T20I में सभी को लग रहा था कि 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी भारत में अपना T20I डेब्यू कर सकते हैं, लेकिन वह पहले T20I में भारतीय प्लेइंग XI का हिस्सा नहीं थे। लेकिन सूत्रों की मानें तो 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी जल्द ही भारत में अपना T20I डेब्यू कर सकते हैं।

IND vs AFG: कब और कहां देखें दूसरा T20I-

भारत बनाम अफगानिस्तान T20I सीरीज में भारत ने पहले T20I में शानदार जीत दर्ज की है। इस सीरीज का दूसरा T20I 15 सितंबर को खेला जाएगा। सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर इस मैच को लाइव प्रसारित किया जाएगा। भारतीय दर्शक व अन्य दर्शक इस मैच का लुत्फ हिंदी व अंग्रेजी भाषा में उठा सकते हैं। वहीं फैनकोड ऐप पर इस मुकाबले को ऑनलाइन देखा जा सकता है।

भारत और अफगानिस्तान का स्क्वाड-

टीम इंडिया का स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और यश ठाकुर।

अफगानिस्तान का स्क्वाड: इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, नूर रहमान, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांग्याल खरोटी, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, नवीन-उल-हक, अब्दुल्ला अहमदजई।

यह भी पढ़े- बदलती जीवनशैली से बढ़ा महिलाओं में दिल का खतरा, जानें बचाव के आसान और जरूरी उपाय

बदलती जीवनशैली से बढ़ा महिलाओं में दिल का खतरा, जानें बचाव के आसान और जरूरी उपाय

महिलाओं में दिल की बीमारी के ये हैं लक्षण

आज महिलाओं में दिल की बीमारी का खतरा तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन जागरूकता की कमी बड़ी समस्या है। इसके लक्षण पुरुषों से अलग होते हैं, जिससे पहचान में देरी होती है। सही खानपान, नियमित व्यायाम, तनाव नियंत्रण और समय पर जांच से इस जोखिम को कम किया जा सकता है।

‘मैं तत्काल प्रभाव से मुख्यमंत्री पद छोड़ता हूं…’, अभिजीत दीपके बोले- मध्य प्रदेश की सेवा का मौका देने के लिए पीएम का आभार

अभिजीत दीपके ने बालाघाट में इस्तीफे का तंज कसा

बालाघाट में बच्चों की मौत के बाद पहुंचे अभिजीत दीपके ने पत्रकारों के सवालों पर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे का तंज कसा। उन्होंने आदिवासी क्षेत्रों में स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली और पेयजल की स्थिति पर सवाल उठाए और कई सरकारी आंकड़ों का हवाला देते हुए जवाबदेही पर सवाल खड़े किए।

गवाही से गैरहाजिर रहे 11 पुलिसकर्मी तो कोर्ट ने क्यों उठाया इतना बड़ा कदम? 2018 के केस से जुड़ा पूरा मामला समझिए

BIHAR BREAKING NEWS: मुजफ्फरपुर में करीब आठ साल पुराने हथियार और डकैती की साजिश से जुड़े मामले में अदालत ने पुलिसकर्मियों की लगातार गैरहाजिरी पर सख्त रुख अपनाया है। गवाही के लिए बार-बार बुलाए जाने के बावजूद कोर्ट नहीं पहुंचने पर 4 दरोगा समेत 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया है। ADJ-11 … Read more

ICC ने क्यों लगाया पाकिस्तान पर 50% मैच फीस का जुर्माना, जानिए इसके पीछे का असल कारण

ICC Strict Fine:

ICC Strict Fine: इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 3-0 से व्हाइटवॉश कर दिया है। इंग्लैंड के विरुद्ध इतनी बुरी तरह से हारने के बाद पाकिस्तान टीम का बुरा हाल हो गया है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में पाकिस्तान के पास 5 अंक ही हैं और इन 5 अंकों के साथ पाकिस्तान WTC की अपडेटेड सूची के अनुसार 9वें पायदान पर है। इसके अलावा, आईसीसी ने पाकिस्तान को कड़ी सजा दी है। यह सीरीज पाकिस्तान के लिए बुरे सपने से कम नहीं मानी जा रही है।

ICC Strict Fine: ICC ने क्यों दी पाकिस्तान को कड़ी सजा-

एजबेस्टन में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने पाकिस्तान टीम पर 50% मैच फीस का जुर्माना लगाया। दरअसल, तीसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान स्लो ओवर रेट मेंटेन करने में असमर्थ रहा था। तीसरे टेस्ट में पाकिस्तान 11 ओवर पीछे था। इसी वजह से आईसीसी ने पाकिस्तान पर 50% मैच फीस का जुर्माना लगाया। नियमों के अनुसार, एक ओवर पीछे रहने पर 5% की कटौती होती है, लेकिन पाकिस्तान 11 ओवर पीछे था। जिस वजह से यह आंकड़ा 50% हो गया। इसके अलावा, WTC साइकिल में भी आईसीसी ने कटौती की है। आईसीसी ने पाकिस्तान के कुल 11 अंक काट दिए हैं। ऑन-फील्ड अंपायर और थर्ड अंपायर की शिकायत के बाद मैच रेफरी रंजन मदुगले ने यह फैसला लिया है।

ICC Strict Fine: आईसीसी ने लगाया पाकिस्तान पर भारी जुर्माना-

इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान सीरीज समरी-

पहला टेस्ट (लीड्स): इंग्लैंड ने 1 पारी और 103 रनों से पाकिस्तान को हराया।

दूसरा टेस्ट (लॉर्ड्स): इंग्लैंड ने 194 रन से पाकिस्तान को पराजित किया।

तीसरा टेस्ट (एजबेस्टन): इंग्लैंड ने 8 विकेट से जीत दर्ज कर सीरीज पर 3-0 से कब्जा किया।

WTC 2025-27 का अपडेटेड पॉइंट्स टेबल-
रैंक टीम मैच जीत हार टाई ड्रॉ अंक अंक प्रतिशत
1 ऑस्ट्रेलिया 10 8 2 0 0 96 80.00%
2 साउथ अफ्रीका 4 3 1 0 0 36 75.00%
3 न्यूजीलैंड 6 4 1 0 1 52 72.22%
4 बांग्लादेश 6 3 2 0 1 40 55.56%
5 भारत 11 5 4 0 2 68 51.52%
6 इंग्लैंड 16 7 8 0 1 74 38.54%
7 श्रीलंका 6 1 2 0 3 24 33.33%
8 वेस्टइंडीज 12 2 8 0 2 30 20.83%
9 पाकिस्तान 9 2 7 0 0 5 4.63%

यह भी पढ़े- लालबागचा राजा के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, जानिए 1934 से चली आ रही परंपरा की कहानी