झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, 27 सितंबर तक बारिश और वज्रपात का अलर्ट

Jharkhand Weather:

Jharkhand Weather: राजधानी रांची समेत झारखंड के कई जिलों में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहने वाला है। आसमान में बादल छाए रहने के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, पूर्व-मध्य और उससे लगे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने कम दबाव के कारण 22 से 27 सितंबर तक राज्य के कई हिस्सों में गरज के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान वज्रपात और तेज हवा को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है।

Jharkhand Weather: रांची में बादल छाए रहने और बारिश की संभावना-

मौसम विभाग के अनुसार, 22 सितंबर को रांची में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में बारिश ट्रेस रही। राजधानी में आसमान में बादल छाए रहने के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश या मेघ गर्जन की संभावना है।

Jharkhand Weather: 23 सितंबर को भारी बारिश के आसार-

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, 23 सितंबर को राज्य के दक्षिणी और मध्य भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसमें रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा, रामगढ़, बोकारो और धनबाद जिले शामिल हैं। इस दौरान कुछ स्थानों पर गरज, वज्रपात और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है।

24 सितंबर को भी बारिश का दौर-

24 सितंबर को दक्षिणी झारखंड के सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम के साथ उनसे सटे मध्य झारखंड के रांची, गुमला और खूंटी क्षेत्रों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, राज्य के कुछ हिस्सों में गरज और तेज हवा चल सकती है।

25 और 26 सितंबर को भी बारिश की संभावना-

मौसम विभाग ने 25 और 26 सितंबर को भी राज्य के कुछ इलाकों में भारी बारिश और मेघ गर्जन की संभावना जताई है। वहीं, 27 सितंबर को राज्य में कहीं-कहीं गरज, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है।

वज्रपात के दौरान सावधानी जरूरी-

मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए लोगों को बारिश और वज्रपात के दौरान खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है। तेज हवा के दौरान अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचना चाहिए। राजधानी रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव बने रहने की संभावना है।

यह भी पढ़े- मुजफ्फरनगर के जाटों के मन में क्या है? जयंत चौधरी, योगी और 2027 के चुनाव पर लोगों ने बताया अपना रुख

माफी के बाद भी क्यों नहीं थमा IIT बॉम्बे विवाद? साहिल केस में उठे 5 बड़े सवाल, समझिए पूरा मामला

IIT Bombay Student Suicide: आईआईटी बॉम्बे के छात्र साहिल वकोड़े की मौत के बाद शुरू हुआ विवाद संस्थान के शुरुआती बयान पर माफी मांगने और प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला को डीन के प्रशासनिक पद से हटाने के बाद भी पूरी तरह थमा नहीं है। छात्रों की ओर से स्वतंत्र जांच, जवाबदेही और मानसिक स्वास्थ्य व्यवस्था में … Read more

मुजफ्फरनगर के जाटों के मन में क्या है? जयंत चौधरी, योगी और 2027 के चुनाव पर लोगों ने बताया अपना रुख

जाट समाज के बीच क्या है जयंत का असर?

मुजफ्फरनगर की ग्राउंड रिपोर्ट में स्थानीय लोगों ने जयंत चौधरी और योगी आदित्यनाथ को लेकर अपनी राय रखी। बातचीत में किसान, गन्ने के दाम, सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और 2027 के चुनाव जैसे मुद्दे सामने आए। कुछ लोगों ने अखिलेश यादव और कांग्रेस-सपा गठबंधन को लेकर भी अपनी बात रखी।

अखिलेश के यूपी से योगी के ‘अगले चौराहे’ तक… 10 साल में महिलाओं की सुरक्षा कितनी बदली? आंकड़ों से समझिए पूरा सच

UP POLITICS:

UP POLITICS: उत्तर प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा लंबे समय से राजनीति का बड़ा मुद्दा रही है। एक दौर में सड़क, बाजार और हाईवे पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार पर सवाल उठते थे तो आज योगी आदित्यनाथ सरकार महिला सुरक्षा को अपनी कानून-व्यवस्था की बड़ी उपलब्धियों में गिनाती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कई … Read more

अखिलेश यादव की यह कैसी राजनीति? छात्रों के विवाद को अनावश्यक तूल न दें

Opinion: राजनीति में असहमति और विरोध का सिलसिला चलता रहता है, लेकिन विरोध के नाम पर अनावश्यक बवाल खड़ा करना या यूं कहें कि बाल की खाल निकालना उचित नहीं माना जा सकता है।रायबरेली के फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज में समाजवादी छात्र सभा और एबीवीपी के बीच विवाद हुआ तो प्रशासन ने वहां पहुंचकर दोनों … Read more

UP News: योगी सरकार ने लिये कई बड़े फैसले; 14 हजार स्मार्ट स्कूल और 900 नई अदालतें बनेंगी

 UP Government Jobs:

UP News: उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली सरकार ने सितंबर महीने में अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं।सरकार की कैबिनेट बैठकों में शिक्षा, रोजगार, न्याय व्यवस्था, उद्योग और सरकारी कर्मचारियों से जुड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।15 सितंबर की कैबिनेट बैठक में ही 23 प्रस्तावों पर मुहर लगी। … Read more

एशियन गेम्स-2026: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 147 रन से हराकर लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड मेडल

महिला क्रिकेट में भारत की शानदार जीत

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 के महिला क्रिकेट फाइनल में भारतीय टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए श्रीलंका को 147 रन के बड़े अंतर से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत ने लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल अपने नाम किया। कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले गए इस फाइनल मुकाबले में भारत ने पहले … Read more

IIT बॉम्बे में छात्र की मौत से उठे सवाल: कब क्या हुआ, परिवार के आरोप से संस्थान के बदले बयान तक पूरी कहानी

IIT Bombay News: देश के प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थानों में शामिल IIT बॉम्बे इन दिनों एक छात्र की मौत, परिवार के आरोप, प्रोफेसर के खिलाफ दर्ज FIR, छात्रों के विरोध और संस्थान के अपने शुरुआती बयान पर माफी मांगने को लेकर सवालों के घेरे में है। 20 वर्षीय बीटेक छात्र साहिल वाकोडे की 18 सितंबर को … Read more

‘जय श्रीराम’ बोलने से अब डर नहीं लगता? भाजपा सरकार के 5 महीने बाद बंगाल की महिलाओं ने बताया बदलाव

बंगाल में भाजपा सरकार के बाद क्या बदला?

पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार बनने के 5 महीने बाद ग्राउंड रिपोर्ट में स्थानीय महिलाओं से बातचीत की गई। महिलाओं ने धार्मिक स्वतंत्रता, सुरक्षा, गुंडागर्दी और बदलते माहौल पर अपने अनुभव साझा किए। योगी आदित्यनाथ के संभावित दौरे और उनके स्वागत को लेकर भी महिलाओं ने प्रतिक्रिया दी।

यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले राज्यसभा का ‘टेस्ट’, 10 सीटों पर 16 अक्टूबर को होगा बड़ा सियासी खेल

UP POLTICS: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले राज्यसभा की 10 सीटों के लिए चुनाव का कार्यक्रम जारी हो गया है। इन सभी सीटों पर 16 अक्टूबर 2026 को मतदान होगा और इसी दिन शाम को मतगणना भी की जाएगी। उत्तर प्रदेश के साथ उत्तराखंड की एक राज्यसभा सीट पर … Read more