बांग्लादेश में चुनावी हिंसा: अली खली रोहिंग्या कैंप में गोलीबारी, पांच घायल

अली खली रोहिंग्या कैंप गोलीबारी

बांग्लादेश के टेकनाफ उपजिला में अली खली रोहिंग्या कैंप में चुनाव प्रचार के दौरान गोलीबारी हुई, जिसमें पांच लोग घायल हुए। जनवरी 2026 में राजनीतिक हिंसा तेज हुई, पत्रकार भी निशाने पर रहे। अधिकार समूह ने राजनीतिक दलों से संयम और कानून प्रवर्तन एजेंसियों से नागरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की।

बांग्लादेश तस्करी से पहले 1250 बोतल कफ सिरप जब्त, तस्कर गिरफ्तार

तस्कर गिरफ्तार, कोर्ट में पेश

उत्तर 24 परगना के बसीरहाट थाना क्षेत्र में पुलिस ने बांग्लादेश तस्करी से पहले 1250 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया। हादियूर जमां सरदार नामक तस्कर को गिरफ्तार कर बारासात जिला अदालत में पेश किया गया। पुलिस की सतर्कता से अवैध कारोबार रोकने में सफलता मिली।

बांग्लादेश में हिंदू परिवारों पर हमले का आरोप, पिरोजपुर में 3 घर जलकर खाक

बांग्लादेश में दीपू चंद्र दास की हत्या के बाद हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं। इसी बीच एक और गंभीर घटना सामने आई है। मालवीय ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की भूमिका पर भी सवाल उठाए। उन्होंने लिखा कि जिस तरह पहले हिंदुओं की सुरक्षा में विफलता दिखाई दी, वैसी ही चुप्पी आज भी चरमपंथी ताकतों को बेखौफ बना रही है।

भारत-बांग्लादेश सीमा पर बांग्लादेशी गिरफ्तार, रात की गश्त में संदिग्ध युवक पर कार्रवाई, जांच शुरू

बसीरहाट में सीमा सुरक्षा सख्ती

बसीरहाट पुलिस ने भारत-बांग्लादेश सीमा के पास अवैध रूप से बांग्लादेश जाने की कोशिश कर रहे रैयान कबीर को गिरफ्तार किया। उसकी पहचान और लंबे समय तक भारत में रहने के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

बांग्लादेश में दिसंबर के दौरान हिंदू नागरिकों की हत्याएं,अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर सवाल

बांग्लादेश में दिसंबर महीने के दौरान चार हिंदू नागरिकों की अलग-अलग घटनाओं में हुई हत्याओं ने देश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता खड़ी कर दी है। ताजा मामला राजबाड़ी जिले का है, जहां 24 दिसंबर की रात अमृत मंडल पर कथित तौर पर भीड़ ने हमला किया। गंभीर रूप से घायल अमृत मंडल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 25 दिसंबर की तड़के इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

Bajrang Dal Protest: दीपू दास की मौत पर भोपाल में फूटा आक्रोश, सड़कों पर उतरा बजरंग दल

भोपाल में बजरंग दल का विरोध प्रदर्शन

बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की मौत पर भोपाल के एमपी नगर में बजरंग दल ने बांग्लादेशी मुसलमानों के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। पुतला जलाकर दीपू चंद्र दास की मौत के खिलाफ न्याय की मांग की गई और प्रदर्शनकारियों ने सरकार से कार्रवाई की अपील की।

राजनीति गलियारों में फिर गूंजी गोलियों की तड़प, अब निशाने पर मोतालेब सिकदर

Bangladesh

Bangladesh: बांग्लादेश राजनीति एक बार फिर खून से सराबोर होती नजर आ रही है। शरीफ उस्मान बिन हादी की हालिया हत्या की गूंज अभी थमी भी नहीं थी कि NCP नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी के एक और कद्दावर स्तंभ पर जानलेवा हमला बोल दिया गया। खुलना डिवीजन के चीफ और केंद्रीय संगठक मोतालेब सिकदर को अज्ञात … Read more

बांग्लादेश में खतरे ही खतरे

Bangladesh

Bangladesh: लगता है बांगलादेश अपनी पहचान खो रहा है। जिस तरह का वातावरण ढ़ाका में चल रहा है, उससे वह शेख मुजीबुर्र रहमान के सपनों का चीर हरण कर रहा है। 1971 में पूर्वी पाकिस्तान की अस्मिता समाप्त कर, आवामी लीग पार्टी के नेतृत्व में बंाग्लादेश की बुनियाद पड़ी। जब बांग्लादेश के नागरिक पाकिस्तान के … Read more

बांग्लादेश में हादी के समर्थन में हिंसा, सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम

बांग्लादेश में शेख हसीना के विरोधी उग्र आंदोलन के नेता शरीफ उस्मान हादी के समर्थकों ने सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। इंकलाब मंच के नेता अब्दुल्ल अल जबेर ने मंच से कहा कि सरकार को अगले 24 घंटों में हादी की हत्या के मामलों में स्पष्टता दिखानी होगी।

बांग्लादेश में शरीफ उस्मान हादी को अंतिम विदाई, हजारों लोगों ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

बांग्लादेश में शनिवार को इंक़िलाब मोंचो के संयोजक शरीफ उस्मान हादी को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। उनके नमाज़-ए-जनाज़ा में भारी संख्या में लोग शामिल हुए और दिवंगत नेता के लिए दुआएं की गईं। शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद पूरे बांग्लादेश में विरोध-प्रदर्शन और हिंसा की घटनाएं तेज हो गईं, जिसके चलते सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है।