शिक्षकों के मुद्दे पर अपनी ही सरकार के खिलाफ बोले BJP सांसद

होशंगाबाद लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने प्रदेश की मोहन यादव सरकार के फैसले पर सवाल उठाए हैं। इसके अलावा 29 मार्च को भोपाल में प्रदेशभर के शिक्षक संगठनों की बैठक बुलाई गई है।

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने ‘अपना घर आश्रम’ के वार्षिकोत्सव में लिया हिस्सा, बुजुर्गों से की मुलाकात

दिल्ली की मुख्यमंत्री Rekha Gupta रविवार (15 मार्च) को बूढ़पुर स्थित Apna Ghar Ashram के 12वें वार्षिकोत्सव में शामिल हुईं। इस मौके पर संस्था का रजत जयंती समारोह भी मनाया गया। दिल्ली में बुजुर्गों के लिए केंद्र और राज्य सरकार की कई योजनाएं चल रही हैं। इनमें दिल्ली वृद्धावस्था पेंशन योजना प्रमुख है, जिसके तहत 60 वर्ष से अधिक उम्र के जरूरतमंद बुजुर्गों को हर महीने आर्थिक सहायता दी जाती है।

पीएम मोदी का ममता सरकार पर हमला, राष्ट्रपति मुर्मू के अपमान पर जताई नाराज़गी

पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। राष्ट्रपति के स्वागत में प्रोटोकॉल का पालन नहीं होने के आरोपों के बाद राज्य की ममता बनर्जी सरकार विपक्ष के निशाने पर आ गई है। दरअसल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शनिवार को पश्चिम बंगाल के दौरे पर थीं। इस दौरान उन्होंने सिलीगुड़ी के पास बिधाननगर में आदिवासी समुदाय के एक कार्यक्रम को संबोधित किया।

महाराष्ट्र विधान परिषद में उठा वीर सावरकर को भारत रत्न देने का प्रस्ताव

महाराष्ट्र की सियासत में एक बार फिर स्वातंत्र्य वीर सावरकर को लेकर चर्चा तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के नेता और एमएलसी प्रसाद लाड ने गुरुवार को महाराष्ट्र विधान परिषद में सावरकर को भारत रत्न देने की मांग उठाई। बीजेपी नेता ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्षों तक सत्ता में रहने के बावजूद कांग्रेस ने स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान को प्राथमिकता नहीं दी।

मीना बाजार की ऐतिहासिक सच्चाई के बीच आगरा में बनेगा छत्रपति शिवाजी महाराज का भव्य स्मारक : योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा के मीना बाजार को लेकर बड़ा बयान दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत के गौरवशाली इतिहास और वीर योद्धाओं को सम्मान देने का समय आ गया है।

संगठन से जनसेवा तक: सहारनपुर में विकास का भरोसेमंद चेहरा बने मुकेश चौधरी

जनसेवा का सक्रिय चेहरा

नकुड़ और सहारनपुर क्षेत्र में सक्रिय नेता मुकेश चौधरी ने शिक्षा, सड़क, बिजली और समाज कल्याण में कई विकास कार्य किए हैं। जनता के बीच सीधे मिलकर समस्याओं का समाधान करना उनकी खासियत है।

तूफानगंज में झंडा विवाद: तूफानगंज में 5 बीजेपी झंडे फाड़े गए, राजनीतिक तनाव बढ़ा

बीजेपी झंडे फाड़ने की घटना

तूफानगंज में बीजेपी के झंडे फाड़े जाने की घटना ने राजनीतिक माहौल गरम कर दिया। बीजेपी ने तृणमूल कांग्रेस पर आरोप लगाए हैं, जबकि तृणमूल ने इनकार किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जगन्नाथ सरकार पर आरोप, नदिया में पोस्टर विवाद से सियासी हलचल तेज

केंद्रीय मंत्री आगमन से पहले हलचल

नदिया के शांतिपुर में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह के आगमन से पहले भाजपा सांसद जगन्नाथ सरकार के खिलाफ पोस्टर लगाए गए। सांसद ने इसे साजिश बताया और इलाके में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई।

बर्दवान में कैश कांड, BJP MP सौमित्र खान के PA का नाम आया सामने

पश्चिम बंगाल के बर्दवान में नेशनल हाईवे नंबर-19 के किनारे रेनेसां सब-सिटी इलाके से पुलिस ने एक चार पहिया वाहन से भारी मात्रा में नकदी बरामद की है। इस घटना के बाद राजनीतिक बयानबाज़ी भी शुरू हो गई है। जिला तृणमूल नेता बागबुल इस्लाम ने सवाल उठाते हुए कहा कि चुनाव से पहले इतने बड़े पैमाने पर गैर-कानूनी पैसे का स्रोत क्या है, यह सब लोग जानते हैं।

मणिपुर में राष्ट्रपति शासन समाप्त, आज वाई खेमचंद सिंह लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

Modi

मणिपुर में राष्ट्रपति शासन समाप्त कर दिया गया है। गृह मंत्रालय ने इस संबंध में आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। गौरतलब है कि राज्य में पिछले साल फरवरी से राष्ट्रपति शासन लागू था। गौरतलब है कि वाई खेमचंद सिंह को मंगलवार को नई दिल्ली में पहले बीजेपी विधायक दल का नेता और फिर एनडीए विधायक दल का नेता चुना गया था।