मणिपुर में सरकार गठन को लेकर हलचल तेज, एनडीए नेता दिल्ली पहुंचेंगे

मणिपुर में एक बार फिर सरकार गठन की संभावनाएं तेज हो गई हैं। इसी सिलसिले में मणिपुर के एनडीए नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को दिल्ली पहुंच रहा है। गौरतलब है कि मई 2023 से मणिपुर में मैतेई और कुकी-जो समुदायों के बीच भड़की जातीय हिंसा में अब तक 260 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है, जबकि हजारों लोग बेघर हो चुके हैं।

अजित दादा जैसा नेता अब दोबारा नहीं मिलेगा, नवनीत राणा

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के अचानक निधन पर भाजपा नेता नवनीत राणा ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि अजित दादा ने अपने शब्दों और कार्यों से हमेशा लोगों का विश्वास जीता। बारामती क्षेत्र में विकास, कृषि ढांचे को मजबूत करने और सहकारी संस्थाओं को आगे बढ़ाने का श्रेय भी उन्हें दिया जाता है।

कर्नाटक सरकार के सुधांशु त्रिवेदी ने खोले धागे ‘6,000 करोड़ के शराब घोटाले का लगाया आरोप’

Sudhanshu Trivedi

Sudhanshu Trivedi: भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में आज शुक्रवार को प्रेसवार्ता कर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस सरकार पर 6,000 करोड़ रुपए के शराब घोटाले का आरोप लगाया गया है। सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि जब केंद्र में भाजपा विपक्ष में … Read more

बर्दवान में तृणमूल समर्थकों ने निकाला विरोध जुलूस, BJP और इलेक्शन कमीशन पर आरोप

BJP और इलेक्शन कमीशन का बुरा गठबंधन खत्म हो। SIR के नाम पर आम लोगों को परेशान करना बंद हो। इसके विरोध में बर्दवान शहर तृणमूल कांग्रेस की तरफ से हज़ारों कार्यकर्ताओं और सपोर्टर्स के साथ जुलूस निकालकर BJP को मैसेज दिया।

नितिन नबीन ने दिखाई पार्टी में मजबूत स्थिति, BJP अध्यक्ष पद के लिए नामांकन

नितिन नबीन का नामांकन

नई दिल्ली में नितिन नबीन ने BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया। वरिष्ठ नेता और पार्टी पदाधिकारी इस मौके पर मौजूद रहेंगे। चुनाव प्रक्रिया के नियमों के अनुसार नामांकन, जाँच और वापस लेने का पूरा शेड्यूल तय किया गया है।

अंधेरा छंटेगा, सूरज निकलेगा: 45 साल पुरानी भविष्यवाणी BMC चुनाव में सच!

महाराष्ट्र BMC चुनाव: महायुति गठबंधन की बढ़त

महाराष्ट्र के नगर निगम चुनाव में महायुति गठबंधन ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। बीएमसी में 118 सीटों पर बढ़त के साथ BJP और महायुति गठबंधन आगे हैं। चुनाव में क्षेत्रीयता, मराठा समाज और विकास मुख्य मुद्दे रहे। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का राजनीतिक कद भी इस प्रदर्शन से बढ़ा है। शिवसेना अपने गढ़ में पिछड़ती दिख रही है।

मकर संक्रांति से पहले गंगासागर में सुकांत मजूमदार का स्नान, राज्य सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

मकर संक्रांति के पावन स्नान का शुभ मुहूर्त शुरू होने में अब कुछ ही घंटे बाकी हैं। उससे पहले ही बुधवार को गंगासागर पहुंचे केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने सागर के जल में पुण्य स्नान किया। कुल मिलाकर, मकर संक्रांति से ठीक पहले गंगासागर से राज्य सरकार के खिलाफ एक के बाद एक आरोप लगाकर केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार ने राजनीतिक सरगर्मी को और तेज कर दिया है।

केरल विधानसभा चुनाव: अमित शाह ने BJP का मिशन 2026 शुरू किया, तिरुवनंतपुरम में चुनावी आगाज

अमित शाह के नेतृत्व में BJP ने चुनावी मोर्चा संभाला

आगामी केरल विधानसभा चुनाव के लिए अमित शाह ने तिरुवनंतपुरम में BJP का चुनावी अभियान शुरू किया। मिशन 2026 के तहत स्थानीय नेताओं और गठबंधन सहयोगियों के साथ रणनीति और सीट-बंटवारे पर चर्चा की गई। प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात के व्यापक प्रबंध किए।

भाजपा का एआईएमआईएम और कांग्रेस के साथ गठबंधन पाखंड का शर्मनाक प्रदर्शन: शिवसेना (यूबीटी)

भाजपा पर सत्ता के लिए मूल विचारधारा छोड़ने का आरोप

महाराष्ट्र के 29 नगर निगम चुनावों में शिवसेना ने BJP पर सत्ता के लिए मूल विचारधारा छोड़ने और गठबंधनों के चलते हमला बोला। भाजपा पर AIMIM और कांग्रेस के साथ सहयोग के आरोप लगाए गए, वहीं नगर परिषद चुनावों में गठबंधन और विवाद ने राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी।

Mithun Rally: कूचबिहार में मिथुन चक्रवर्ती की सभा पर सियासी घमासान, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

कूचबिहार में राजनीति गरमाई

कूचबिहार में मिथुन चक्रवर्ती रैली विवाद उस समय सामने आया, जब भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती की प्रस्तावित जनसभा को पुलिस प्रशासन से अनुमति नहीं मिली। भाजपा ने आरोप लगाया कि पुलिस तृणमूल कांग्रेस के दबाव में काम कर रही है। मामला हाईकोर्ट पहुंचा, जहां से जनसभा को अनुमति मिली। इस घटनाक्रम ने राज्य की राजनीति को और गरमा दिया है।