मोमोज के लालच में नाबालिग ने उड़ाए 85 लाख के जेवर, तीन लोगों पर आरोप

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां सातवीं कक्षा में पढ़ने वाले एक किशोर ने मोमोज खाने के लालच में अपने ही घर से करीब 85 लाख रुपये के जेवर चोरी कर लिए। घटना की जानकारी मिलने के बाद किशोर के पिता रामपुर कारखाना थाने पहुंचे और तीन युवकों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक और एक युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

धड़कन रोक देने वाली वारदात, प्रेम में पागल युवक ने मासूम बेटे की बेरहमी से हत्या की

जिले के धनपुरी थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां प्रेम संबंध के जुनून में एक युवक इतना बेरहम हो गया कि उसने अपनी प्रेमिका के सात साल के मासूम बेटे की हत्या कर दी। पुलिस ने संदेह के आधार पर मोइशीन को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना अपराध कबूल कर लिया।

प्रेम प्रसंग के विवाद में युवक की हत्या, नाबालिग ने चाकू से किया हमला

राजधानी दिल्ली में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ती नजर आ रही हैं। ताजा मामला तिलक नगर इलाके से सामने आया है, जहां प्रेम प्रसंग को लेकर हुए विवाद में एक नाबालिग ने 20 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी मृतक और अपनी बहन के संबंधों से नाराज था। इसी रंजिश के चलते उसने वारदात को अंजाम दिया।

संभल में प्रेम प्रसंग बना विवाद का कारण, मुस्लिम युवती ने हिंदू युवक से शादी की जताई इच्छा

उत्तर प्रदेश के संभल जिले से एक अंतरधार्मिक प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है, जहां एक मुस्लिम युवती हिंदू युवक से शादी करने की जिद पर अड़ गई। अंकित ने कहा कि वह और समरीन दोनों बालिग हैं और कानून के अनुसार हिंदू रीति-रिवाज से शादी करना चाहते हैं।

कोलकाता के गोलपार्क में हिंसक झड़प, देसी बम और फायरिंग से दहशत, 10 गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के पॉश इलाके गोलपार्क में रविवार रात अचानक हालात बेकाबू हो गए। रवींद्र सरोवर थाना क्षेत्र के कंकुलिया रोड पर दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई, जिसमें देसी बम फेंके गए और गोलियां भी चलीं। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि यह हिंसा इलाके में वर्चस्व कायम करने के मकसद से की गई थी। घटना के बाद तृणमूल कांग्रेस के एक स्थानीय नेता ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया और भरोसा दिलाया कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

घने कोहरे में बड़ा हादसा टला, कासना में कार नाले में गिरी, दो लोग सुरक्षित

इंजीनियर युवराज मेहता की दर्दनाक मौत को अभी एक महीना भी नहीं बीता है और इसी तरह का एक और हादसा ग्रेटर नोएडा के कासना इलाके में सामने आ गया। रविवार को मामले की जानकारी मिलने पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की टीम भी मौके पर पहुंची। फिलहाल प्रशासन ने एहतियात के तौर पर लकड़ी की बल्ली लगाकर उस पर रिफ्लेक्टर टेप चिपकाई है, ताकि वाहन चालकों को मोड़ का अंदाजा लग सके।

रविदास जयंती पर उमड़ी भीड़, चंद्रशेखर रावण की गाड़ी को लेकर पुलिस से हुई नोकझोंक

वाराणसी के सीर गोवर्धनपुर स्थित संत रविदास की जन्मस्थली पर रविवार को रविदास जयंती के अवसर पर लाखों श्रद्धालु पहुंचे। भारी भीड़ के कारण मौके पर व्यवस्था संभालना प्रशासन के लिए चुनौती बन गया। मंदिर पहुंचने के बाद चंद्रशेखर रावण ने संत रविदास को नमन किया, दर्शन-पूजन किया और लंगर में प्रसाद भी ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि यह दिन बेहद महत्वपूर्ण है और वह पिछले एक साल से इस मौके का इंतजार कर रहे थे।

कानपुर में दर्दनाक हादसा, गुलाल समझकर खेल रहे बच्चों पर विस्फोटक पाउडर ने बरपाया कहर

उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिस सफेद पाउडर को मासूम बच्चे गुलाल समझकर खेल रहे थे, वह असल में ज्वलनशील और विस्फोटक पदार्थ निकला। घटना की सूचना दोपहर करीब 1 बजे सचेंडी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही डीसीपी कासिम आबिदी पुलिस बल और फील्ड यूनिट के साथ मौके पर पहुंचे।

बैतूल के दामजीपुरा में गाय से दुष्कर्म के बाद हिंसा, एक दर्जन दुकानें फूंकी गईं, भारी पुलिस बल तैनात

मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के दूरस्थ आदिवासी क्षेत्र ग्राम दामजीपुरा में गाय के साथ कथित दुष्कर्म की घटना सामने आने के बाद इलाके में तनाव फैल गया। स्थिति को पूरी तरह नियंत्रित करने के लिए नर्मदापुरम, हरदा और छिंदवाड़ा जिलों से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है।

बैतूल, आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद तनाव, तोड़फोड़ और आगजनी, आरोपी हिरासत में

मध्य प्रदेश के बैतूल जिले से एक गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक पर गाय के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है। इस घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में तनाव फैल गया। पुलिस ने इस मामले में अब्बू नाम के युवक को हिरासत में ले लिया है। मोहदा थाना प्रभारी वी.के. मौर्य ने बताया कि आरोपी को पूछताछ के लिए थाने लाया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।