जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, 3 आतंकवादी ढेर

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने आतंकियों के खिलाफ बड़ी कामयाबी हासिल की है। बुधवार को दो अलग-अलग मुठभेड़ों में कुल तीन आतंकवादियों को मार गिराया गया। चतरू क्षेत्र में पिछले 18 दिनों के भीतर यह पांचवीं मुठभेड़ है। सेना और पुलिस को सूचना मिली थी कि जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े पाकिस्तानी आतंकवादियों का एक समूह इस इलाके में छिपा हुआ है।

गुजरात में हाई-प्रोफाइल शराब पार्टी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 81 लोग हिरासत में

गुजरात के साणंद में पुलिस ने बुधवार देर रात एक हाई-प्रोफाइल शराब और हुक्का पार्टी पर छापा मारकर 81 लोगों को हिरासत में लिया है। यह पार्टी साणंद-नलसरोवर रोड स्थित एक वीकेंड होम ‘निर्वाण ग्रीन्स’ में चल रही थी। गौरतलब है कि करीब छह महीने पहले साणंद के ग्लेड गोल्फ रिसॉर्ट में एक नामी रियल एस्टेट कारोबारी प्रतीक संघवी की बर्थडे पार्टी पर भी पुलिस ने छापा मारा था।

मुजफ्फरनगर में दिल दहला देने वाली वारदात, शादी से तीन दिन पहले युवती की हत्या

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के कोतवाली जानसठ क्षेत्र के गांव भलवा में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एकतरफा प्रेम में पागल युवक ने शादी से महज तीन दिन पहले युवती की गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस की शुरुआती जांच में मामला एकतरफा प्रेम और प्रतिशोध से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है। हर पहलू से मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

एरिजोना में एक्टिव शूटिंग के दौरान पुलिस हेलीकॉप्टर क्रैश, दो अधिकारियों की मौत

अमेरिका के एरिजोना राज्य में एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। राज्य के पब्लिक सेफ्टी डिपार्टमेंट (Arizona Department of Public Safety) का एक रेंजर हेलीकॉप्टर ड्यूटी के दौरान क्रैश हो गया। एयर रेस्क्यू यूनिट के लिए बड़ा नुकसान, एरिजोना की एयर रेस्क्यू यूनिट, जिसे रेंजर यूनिट भी कहा जाता है, को बेहद खास और जोखिम भरी परिस्थितियों के लिए प्रशिक्षित किया जाता है।

मेघालय की अवैध कोयला खदान में भीषण धमाका, 16 मजदूरों की मौत

मेघालय के ईस्ट जयंतिया हिल्स जिले में स्थित एक गांव की अवैध कोयला खदान में भीषण धमाका होने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में 16 मजदूरों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई मजदूरों के अब भी खदान के अंदर फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में खदान के अंदर गैस रिसाव या किसी तकनीकी खराबी को धमाके की संभावित वजह माना जा रहा है। हालांकि, असली कारण जांच पूरी होने के बाद ही सामने आ सकेगा।

रूस से तेल आयात पर भारत का दो टूक रुख, सरकार बोली 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा सर्वोपरि

भारत सरकार ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि देश की ऊर्जा सुरक्षा किसी भी वैश्विक दबाव से ऊपर है। रूस से तेल आयात को लेकर उठे सवालों पर विदेश मंत्रालय (MEA) ने कहा है कि 1.4 अरब भारतीयों की ऊर्जा जरूरतें पूरी करना सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। MEA प्रवक्ता ने यह भी स्पष्ट किया कि भारत अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों का सम्मान करता है, लेकिन अपनी ऊर्जा नीति किसी बाहरी दबाव के आधार पर तय नहीं करेगा।

चाइनीज मांझे ने ली युवक की जान, CM योगी के आदेश पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में चाइनीज मांझे ने एक बार फिर जान ले ली। 32 वर्षीय शोएब, जो पेशे से मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव थे, बाइक से जा रहे थे तभी हैदरगंज तिराहे के पास फ्लाइओवर पर चाइनीज मांझा उनकी गर्दन में फंस गया। चाइनीज मांझा मेटैलिक पाउडर, नायलॉन, एल्यूमिनियम ऑक्साइड, गोंद, लेड, कांच के टुकड़े और लोहे के बुरादे से बनाया जाता है। लखनऊ काइट एसोसिएशन के मुताबिक यह देशी मांझे के मुकाबले करीब 6 गुना सस्ता होता है और ऑनलाइन आसानी से उपलब्ध हो जाता है।

गाजियाबाद सिस्टर्स सुसाइड मिस्ट्री, 2026 का सबसे उलझा केस

 गाजियाबाद में तीन सगी बहनों की आत्महत्या का मामला साल 2026 का सबसे पेचीदा और रहस्यमय केस बनता जा रहा है। पुलिस के लिए यह समझ पाना अब तक सबसे बड़ी चुनौती बना हुआ है कि आखिर ऐसा क्या हुआ परिवार बेहद रिजर्व स्वभाव का था। वे न तो किसी से ज्यादा मिलते-जुलते थे और न ही किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होते थे। बच्चे भी घर से बाहर बहुत कम निकलते थे और सोसाइटी के अन्य बच्चों से उनकी बातचीत ना के बराबर थी।

तुर्की एयरलाइंस की फ्लाइट की कोलकाता में फुल इमरजेंसी लैंडिंग

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब तुर्की एयरलाइंस की एक अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट को फुल इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। एयर इंडिया के प्रवक्ता के अनुसार, 3 फरवरी को मुंबई से कोयंबटूर जाने वाली फ्लाइट AI2732 टेकऑफ से पहले टैक्सीवे पर खड़ी थी, तभी वह एक अन्य विमान के संपर्क में आ गई।

भोपाल में 14 वर्षीय छात्र की आत्महत्या, ऑनलाइन गेमिंग की लत बताई जा रही वजह

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। श्रीराम कॉलोनी, छत्रसाल नगर निवासी आठवीं कक्षा के छात्र 14 वर्षीय अंश साहू ने सोमवार को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पिपलानी पुलिस मौके पर पहुंची। पंचनामा बनाकर मर्ग कायम किया गया है।