मोदीनगर में युवक की जलकर मौत, प्रेम संबंध को लेकर आत्मदाह की आशंका

गाजियाबाद जिले के मोदीनगर से एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां एक 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई। पुलिस जांच के दौरान मधुर के मोबाइल की सर्च हिस्ट्री में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। पुलिस के अनुसार, 31 जनवरी को युवक ने गूगल पर, “मरा कैसे जाता है?”, “फांसी से कैसे मरा जाता है?” और “जलकर कैसे मरा जाता है?” जैसे सवाल सर्च किए थे।

क्वेटा में BLA के हमले, कई इलाकों पर कब्जे का दावा

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा में हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं। बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने दावा किया है कि उसके लड़ाकों ने शहर के कई बाजारों और अहम इलाकों पर नियंत्रण हासिल कर लिया है। बलूच नेता सरदार अख्तर मेंगल ने हालात पर चिंता जताते हुए कहा, “मैंने अपने जीवन में बलूचिस्तान में ऐसी भयावह स्थिति कभी नहीं देखी।”

मंदिर परिसर में गांजे की खेती, खुद को आध्यात्मिक गुरु बताने वाला पुजारी गिरफ्तार

तेलंगाना से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। संगारेड्डी जिले के नारायणखेड़ मंडल में एक मंदिर का पुजारी मंदिर परिसर के अंदर ही गांजे की खेती कर रहा था। DTF एक्साइज टीम की कार्रवाई में मौके से निम्न सामान जब्त किया गया: 685 गांजे के पौधे, 17.741 किलोग्राम सूखा गांजा, 0.897 किलोग्राम गांजे के बीज, 30,000 रुपये नकद, एक डिजिटल वजन मशीन, एक मोबाइल फोन।

अमेरिकी तनाव के बीच ईरान के बंदर अब्बास में जोरदार धमाका, इमारत ढही

अमेरिका से बढ़ते सैन्य तनाव के बीच ईरान के दक्षिणी बंदरगाह शहर बंदर अब्बास में शनिवार को एक जोरदार धमाका हुआ। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव चरम पर है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आक्रामक बयानबाज़ी के बाद अमेरिका ने क्षेत्र में एयरक्राफ्ट कैरियर ग्रुप तैनात कर रखा है।

नकली दरोगा जीशान जाकिर तमंचे के साथ गिरफ्तार

प्रयागराज के करेली थाना क्षेत्र में पुलिस ने नकली दरोगा के नाम से कुख्यात जीशान जाकिर को गिरफ्तार किया है। जीशान पर आरोप है कि वह अकबरपुर में दो पक्षों के झगड़े में तमंचा लहराकर लोगों को धमका रहा था। ACP राजकुमार मीणा ने बताया कि जीशान को अतीक अहमद के कुछ करीबी प्रॉपर्टी डीलरों का संरक्षण भी प्राप्त था।

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क में 12 वर्षीय बच्चे की निर्मम हत्या

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में शुक्रवार को एक 12 वर्षीय बच्चे का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान सातवीं कक्षा में पढ़ने वाले अल्तमश के रूप में हुई है। शास्त्री पार्क थाना पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

महाराष्ट्र को मिलेगा नया डिप्टी सीएम, फैसला आज

महाराष्ट्र की राजनीति से एक बड़ी खबर सामने आई है। दिग्गज नेता अजित पवार के निधन के बाद राज्य के उपमुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही अटकलों पर अब विराम लग गया है। गौरतलब है कि बुधवार को अजित पवार का एक दर्दनाक विमान हादसे में निधन हो गया था। यह हादसा बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान हुआ, जिसमें विमान में सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई।

अजित पवार की प्लेन क्रैश में मौत: पीएम मोदी ने सीएम फडणवीस से बात की, अमित शाह बारामती के लिए रवाना

विमान हादसे ने देश को झकझोर दिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से बात कर दुख जताया। विमान क्रैश में उपमुख्यमंत्री सहित सभी सवारियों की मौत के बाद देशभर में शोक की लहर है।

आनंदपुर अग्निकांड में बड़ा खुलासा, डेकोरेटर्स गोदाम का मालिक गिरफ्तार

भीषण अग्निकांड से हड़कंप

कोलकाता के नाजिराबाद इलाके में हुए भीषण अग्निकांड के बाद पुलिस ने डेकोरेटर्स गोदाम के मालिक को गिरफ्तार किया है। हादसे में कई लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि अनेक लोग अब भी लापता हैं। मामले की जांच लगातार जारी है।

बिहार के मुंगेर में नाबालिग छात्रा की गला घोंटकर हत्या, महिला रिश्तेदार पर गंभीर आरोप

बिहार के मुंगेर जिले से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कुतलूपुर पंचायत, वार्ड संख्या-10 में 16 वर्षीय छात्रा रचना की संदिग्ध हालात में गला घोंटकर हत्या कर दी गई। सदर एसडीपीओ अभिषेक आनंद ने बताया कि शव काजल के घर से मिला है और प्रथम दृष्टया मौत का कारण गला घोंटना प्रतीत होता है।