कर्नाटक में एसआईआर अभियान शुरू, सीएम डी.के. शिवकुमार ने खुद भरा एन्यूमरेशन फॉर्म

कर्नाटक SIR अभियान शुरू

कर्नाटक में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने खुद एन्यूमरेशन फॉर्म भरकर प्रक्रिया की शुरुआत की। उन्होंने नागरिकों से समय पर फॉर्म जमा करने और मतदाता पहचान सुरक्षित रखने की अपील की।

जनता की शिकायतें सुनने घर-घर पहुंचेंगे मंत्री, कर्नाटक सरकार बनाएगी ‘प्रजा सेवक विभाग’

आम लोगों की समस्याओं का समाधान तेज़ी से करने और प्रशासन को जनता के करीब लाने के लिए कर्नाटक सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार की योजना है कि ‘प्रजा सेवक विभाग’ के तहत मिलने वाली सभी शिकायतों की नियमित समीक्षा की जाए। अधिकारियों को तय समय सीमा के भीतर मामलों का निपटारा करने के निर्देश दिए जाएंगे।

कर्नाटक में कांग्रेस ने 7 में से 5 सीटें जीतीं, अब BJP में क्रॉस वोटिंग को लेकर मंथन

कर्नाटक विधान परिषद (MLC) चुनाव के नतीजों के बाद राज्य की राजनीति में क्रॉस वोटिंग को लेकर चर्चा तेज हो गई है। चुनाव परिणाम सामने आते ही BJP नेतृत्व सक्रिय हो गया है। MLC चुनाव में एक उम्मीदवार की जीत के लिए 28 विधायकों के समर्थन की जरूरत थी। कांग्रेस को आशंका थी कि JDS उसके कुछ विधायकों को प्रभावित करने की कोशिश कर सकती है, इसलिए उसने मतदान तक अपने विधायकों को एकजुट रखा।