सोने की खदान बना मौत का मैदान! सूडान में 70 से ज्यादा लोगों की हत्या
South Sudan में एक बार फिर हिंसा ने खौफनाक रूप ले लिया है। मानवाधिकार कार्यकर्ता Edmund Yakani ने सरकार से अपील की है कि वह अवैध सोने के खनन पर सख्ती से रोक लगाए।
South Sudan में एक बार फिर हिंसा ने खौफनाक रूप ले लिया है। मानवाधिकार कार्यकर्ता Edmund Yakani ने सरकार से अपील की है कि वह अवैध सोने के खनन पर सख्ती से रोक लगाए।
ऑस्ट्रेलिया के बाद अब इंडोनेशिया भी बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाने जा रहा है। इंडोनेशिया सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अकाउंट बनाने पर रोक लगाने का फैसला किया है। इंडोनेशिया से पहले ऑस्ट्रेलिया ने भी 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन का कानून लागू किया था। दिसंबर में लागू हुए इस कानून के बाद करीब 47 लाख अकाउंट्स डिलीट किए जा चुके हैं।
ईरान के मिसाइल और ड्रोन हमलों के बाद मध्य-पूर्व में तनाव बढ़ गया है। कई देशों ने इस कार्रवाई की निंदा करते हुए सुरक्षा सहयोग मजबूत करने की बात कही है।
रूस की मिलिट्री इंटेलिजेंस के डिप्टी चीफ पर जानलेवा हमला हुआ है। अज्ञात हमलावर ने लेफ्टिनेंट जनरल व्लादिमीर अलेक्सेयेव को मॉस्को में कई गोलियां मारी हैं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच इस तरह का हमला रूसी सुरक्षा व्यवस्था के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। अलेक्सेयेव खुफिया और विशेष सैन्य अभियानों से सीधे जुड़े रहे हैं।
अमेरिका से बढ़ते सैन्य तनाव के बीच ईरान के दक्षिणी बंदरगाह शहर बंदर अब्बास में शनिवार को एक जोरदार धमाका हुआ। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव चरम पर है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आक्रामक बयानबाज़ी के बाद अमेरिका ने क्षेत्र में एयरक्राफ्ट कैरियर ग्रुप तैनात कर रखा है।
चीन के इनर मंगोलिया स्वायत्त क्षेत्र के पश्चिमी शहर बाओटू में रविवार को एक भीषण धमाका हुआ। यह विस्फोट शहर के एक स्टील प्लांट में हुआ। जानकारी के मुताबिक यह विस्फोट बाओगांग यूनाइटेड स्टील के प्लेट प्लांट में दोपहर करीब 3 बजे हुआ। बाओगांग कंपनी बाओटू शहर की प्रमुख स्टील उत्पादक कंपनियों में से एक है।
एलन मस्क की कंपनी xAI ने अपने एआई चैटबॉट ग्रोक (Grok) को लेकर बड़ा फैसला लिया है। अब ग्रोक किसी भी महिला, लड़की या किसी भी व्यक्ति की अश्लील, आपत्तिजनक या बिना सहमति वाली तस्वीरें और वीडियो नहीं बनाएगा। कैलिफोर्निया के अटॉर्नी जनरल रॉब बोंटा ने xAI से कहा है कि ग्रोक के किसी भी फीचर से महिलाओं और लड़कियों को आगे नुकसान नहीं होना चाहिए।
सीरिया के होम्स शहर में शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान एक मस्जिद में हुए भीषण धमाके ने पूरे इलाके को दहला दिया। इस हमले में कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई। गौरतलब है कि पिछले हफ्ते अमेरिका ने सीरिया में ISIS के ठिकानों पर हवाई हमले किए थे। यह कार्रवाई 2 अमेरिकी सैनिकों और एक ट्रांसलेटर की हत्या के जवाब में की गई थी।
अगर अब तक आप दुनिया की सबसे ऊंची इमारत का नाम दुबई का बुर्ज खलीफा बताते आए हैं, तो आने वाले सालों में यह रिकॉर्ड टूटने वाला है। जेद्दा टावर में, ऑफिस स्पेस, लग्जरी होटल, रेजिडेंशियल अपार्टमेंट्स, शामिल होंगे।
इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। सेंट्रल जकार्ता स्थित एक सात मंजिला ऑफिस बिल्डिंग में भीषण आग लग गई, जिसमें 20 से ज्यादा लोगों की जान चली गई।Kompas TV की फुटेज में दिखा कि फायर ब्रिगेड के कर्मचारी पोर्टेबल सीढ़ियों से ऊपरी मंजिलों में फंसे लोगों को बचा रहे थे।