भारतीय टेस्ट टीम के अलावा ये चार गेंदबाज भी जाएंगे श्रीलंका

IND vs SL:

IND vs SL: भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट मैच 15 अगस्त से शुरू होगा। इसके लिए भारतीय टीम जल्द ही श्रीलंका दौरे पर रवाना होगी। शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टेस्ट टीम के साथ चार ऐसे गेंदबाज भी श्रीलंका जाएंगे, जिनका नाम मुख्य स्क्वाड में शामिल नहीं है।

IND vs SL: बुमराह की जगह आकिब नबी को मिला मौका-

भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भारतीय स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। हालांकि, बाद में टीम में बदलाव किया गया, क्योंकि जसप्रीत बुमराह चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए। उनकी जगह आकिब नबी को भारतीय टीम में शामिल किया गया है।

IND vs SL: ये चार गेंदबाज भी जाएंगे साथ-

बीसीसीआई द्वारा चुने गए 15 खिलाड़ियों के स्क्वाड के अलावा चार अन्य गेंदबाज भी श्रीलंका जाएंगे। ये चारों खिलाड़ी नेट गेंदबाज (Net Bowlers) की भूमिका निभाएंगे। आमतौर पर हर टीम दौरे पर मुख्य स्क्वाड के अलावा कुछ अतिरिक्त खिलाड़ियों को भी साथ ले जाती है, ताकि नेट अभ्यास के दौरान बल्लेबाजों को पर्याप्त गेंदबाजी मिल सके। इसके अलावा, यदि प्लेइंग इलेवन का कोई गेंदबाज चोटिल हो जाता है या किसी कारणवश खेलने में असमर्थ रहता है, तो जरूरत पड़ने पर इन्हीं खिलाड़ियों में से किसी एक को टीम में शामिल किया जा सकता है। भारतीय टीम के नेट गेंदबाज के रूप में तनुष कोटियान, विप्रज निगम, शिवांग कुमार और हर्ष दुबे को चुना गया है।

श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम-

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, आकिब नबी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल और सारांश जैन

यह भी पढ़े- Brij Bhushan: कोर्ट से बरी होने के बाद गुरु के दरबार पहुंचे बृजभूषण शरण सिंह, वृंदावन में लिया आशीर्वाद

जसप्रीत बुमराह के रिप्लेसमेंट के तौर पर आकिब नबी को मिली टीम में जगह

IND vs SL

IND vs SL: भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट मैच 15 अगस्त से खेला जाएगा। लेकिन इससे पहले भारतीय टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। सूत्रों के अनुसार, भारतीय टीम के यॉर्कर स्पेशलिस्ट जसप्रीत बुमराह टेस्ट श्रृंखला से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह जम्मू-कश्मीर के आकिब नबी को टीम में जगह मिली है।

IND vs SL: क्यों किया जसप्रीत बुमराह को बाहर-

जसप्रीत बुमराह को टेस्ट श्रृंखला से बाहर किए जाने की सबसे बड़ी वजह उनके बाएं घुटने की चोट है। टीम मैनेजमेंट और कमेटी के सदस्यों ने उन्हें सलाह दी है कि वे इस चोट से जल्द रिकवरी करें।

IND vs SL: इंग्लैंड दौरे में हुए थे चोटिल-

भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को बाएं घुटने में चोट इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में आई थी। सूत्रों के अनुसार, यह चोट बुमराह को दूसरे वनडे मैच में फील्डिंग करते वक्त लगी थी।

आकिब नबी को मिला मौका-

जम्मू-कश्मीर के आकिब नबी को जसप्रीत बुमराह की जगह टीम में मौका मिला है। आकिब नबी के हालिया प्रदर्शन पर नजर डालें तो उन्होंने काफी अच्छा क्रिकेट खेला है। इसके अलावा, उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ खेले गए दो मैचों में छह विकेट लिए थे।

कब शुरू होगी यह सीरीज-

भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट मैच 15 अगस्त 2026 से 19 अगस्त 2026 तक गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं, सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 23 अगस्त 2026 से 27 अगस्त 2026 तक कोलंबो के सिंहलीज़ स्पोर्ट्स क्लब (SCC) मैदान पर खेला जाएगा।

श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम-

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, जसप्रीत बुमराह ( अगर उपलब्ध हो पाये), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल और सारांश जैन

यह भी पढ़े- चार दिन का सत्र औपचारिकता न बने, जनहित के मुद्दों पर हो गंभीर चर्चा: मायावती का सरकार को संदेश

इस दिग्गज भारतीय बल्लेबाज ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के इतिहास में बनाए हैं सबसे ज्यादा रन

India vs Sri Lanka Test Records:

India vs Sri Lanka Test Records: भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट मैच श्रीलंका के गॉल अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में 15 अगस्त 2026 से खेला जाने वाला है। यह सीरीज भारतीय टीम के लिए बहुत ही अहम है।क्योंकि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की अपडेटेड अंक तालिका के अनुसार भारतीय टीम पांचवें स्थान पर है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इस सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। आइए अब एक नजर उन महान खिलाड़ियों पर डालते हैं जिन्होंने भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।

India vs Sri Lanka Test Records: भारत और श्रीलंका टेस्ट इतिहास के टॉप-10 बल्लेबाज-

भारत और श्रीलंका के टेस्ट सीरीज इतिहास में टॉप-10 बल्लेबाजों की बात करें तो सबसे ज्यादा रन बनाने की सूची में छह भारतीय और चार श्रीलंकाई खिलाड़ी शामिल हैं।

India vs Sri Lanka Test Records: टॉप-10 बल्लेबाजों में मास्टर ब्लास्टर सबसे ऊपर-

टॉप-10 बल्लेबाजों की बात हो रही हो और उस सूची में क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन रमेश तेंदुलकर का नाम न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में मास्टर ब्लास्टर सचिन पहले स्थान पर हैं। मास्टर ब्लास्टर ने दोनों देशों के बीच खेली गई टेस्ट सीरीज में सबसे अधिक 25 मैच खेले हैं। इन 25 मैचों में सचिन तेंदुलकर को 36 बार बल्लेबाजी करने का मौका मिला है। 60.45 की औसत से बल्लेबाजी करते हुए मास्टर ब्लास्टर सचिन रमेश तेंदुलकर ने 1995 रन बनाए हैं, जिसमें 9 शतक और 6 अर्धशतक शामिल हैं।

सिर्फ यही दिग्गज पहुंच पाया सचिन के रिकॉर्ड के करीब-

भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने की सूची में सचिन तेंदुलकर के बाद श्रीलंका के महान बल्लेबाज महेला जयवर्धने का नाम आता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सिर्फ महेला जयवर्धने ही एकमात्र खिलाड़ी हैं, जो श्रीलंका की तरफ से सचिन के रिकॉर्ड के करीब पहुंच पाए हैं। जयवर्धने ने भारत के खिलाफ 18 मैच खेले हैं। इन 18 मैचों में उन्हें 28 पारियां खेलने का मौका मिला। अपनी 28 पारियों में जयवर्धने ने 1822 रन बनाए हैं, जिसमें 6 शतक और 8 अर्धशतक शामिल हैं।

वीरेंद्र सहवाग – “टेस्ट में मुझे श्रीलंका के खिलाफ खेलना पसंद था”-

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलना वीरेंद्र सहवाग (मुल्तान का सुल्तान) को काफी पसंद था। भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज के इतिहास के टॉप-10 बल्लेबाजों में वीरू का औसत सबसे ज्यादा है। वीरेंद्र सहवाग के आंकड़ों पर नजर डालें तो उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 11 मैच खेले हैं, जिसमें उन्हें 18 बार बल्लेबाजी करने का मौका मिला है। अपनी इन 18 पारियों में वीरेंद्र सहवाग (वीरू) ने 72.88 की औसत से 1239 रन बनाए हैं। भले ही सहवाग रनों के मामले में छठे पायदान पर हैं, लेकिन औसत के मामले में वीरू पहले पायदान पर विराजमान हैं।

टॉप-10 बल्लेबाजों की सूची में किंग कोहली भी हैं शामिल-

भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज के इतिहास में विराट कोहली (किंग कोहली) भी टॉप-10 बल्लेबाजों की सूची में शामिल हैं। सूची के अनुसार विराट आठवें पायदान पर विराजमान हैं। चेज़ मास्टर के टेस्ट करियर पर नजर डालें तो उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 7 दोहरे शतक बनाए हैं, जिनमें 2 श्रीलंका के खिलाफ आए हैं। विराट ने श्रीलंका के खिलाफ 11 मैच खेले हैं। इन 11 मैचों में 67.81 की औसत से बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली ने 1085 रन बनाए हैं। भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट इतिहास के टॉप-10 बल्लेबाजों में श्रीलंका के खिलाड़ी कुमार संगकारा, डी सिल्वा और एंजेलो मैथ्यूज का नाम भी शामिल है

यह भी पढ़े- PM Modi: देश के प्रधानमंत्री को गाली देने पर कितने साल की हो सकती है जेल? जानिए क्या कहता है भारतीय कानून

ऋषभ पंत की वापसी से हैरान हुए एबी डीविलियर्स, इस युवा ऑफ स्पिनर को टीम में मिला मौका

 IND vs SL:

IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच आगामी दौरे पर दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड का ऐलान हो चुका है। टीम में ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज जैसे खिलाड़ियों की वापसी हुई है। इसके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की भी टीम में वापसी हुई है। टीम में ऋषभ पंत का नाम देखकर पूर्व क्रिकेटर एबी डीविलियर्स हैरान रह गए। उनका कहना है कि आईपीएल 2026 में ऋषभ पंत का आत्मविश्वास काफी कम नजर आया था। मैदान पर उनकी एनर्जी, इंटेंट और पॉजिटिव एटीट्यूड में भी कमी दिखी। हालांकि, एबी डीविलियर्स का मानना है कि पंत आगामी टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन करेंगे।

IND vs SL: एबी – “मुझे पंत पर पूरा विश्वास है”-

ऋषभ पंत की वापसी पर एबी डीविलियर्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, “जब मैंने ऋषभ पंत की टीम में वापसी की खबर सुनी तो मैं थोड़ा हैरान हो गया, क्योंकि इस आईपीएल सीजन में मैंने देखा कि उनके अंदर पहले जैसा आत्मविश्वास नहीं था। न ही उनके शॉट्स में पहले जैसा भरोसा, इंटेंट और आत्मविश्वास दिखा। लेकिन अगर पंत के टेस्ट रिकॉर्ड को देखें, तो उन्होंने भारत के लिए कई अहम पारियां खेली हैं, जो मैच के लिए निर्णायक साबित हुई हैं। मुझे पंत पर पूरा भरोसा है कि वह आगामी टेस्ट सीरीज में अच्छा प्रदर्शन कर अपना आत्मविश्वास फिर से हासिल करेंगे।”

IND vs SL: एबी – “सारांश जैन को मौका मिलने पर मैं बहुत खुश हूं”-

ऋषभ पंत पर भरोसा जताने के बाद पूर्व क्रिकेटर एबी डीविलियर्स ने सारांश जैन को मौका मिलने पर भारतीय टीम के चयनकर्ताओं की तारीफ की। एबी ने कहा, “भारतीय टीम में सारांश जैन को शामिल किया जाना मेरे लिए काफी सरप्राइजिंग रहा। मुझे यह देखकर खुशी हुई कि भारतीय चयनकर्ता युवाओं को मौका दे रहे हैं। सारांश जैन लंबे समय से घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं और उनके आंकड़े भी काफी अच्छे हैं। वह ऑफ स्पिनर हैं और बाएं हाथ से बल्लेबाजी भी करते हैं। मुझे लगता है कि वह वाशिंगटन सुंदर की जगह अच्छी भूमिका निभा सकते हैं। मुझे पूरी उम्मीद है कि वह बल्ले और गेंद, दोनों से शानदार प्रदर्शन करेंगे।”

सीरीज से पहले खेला जाएगा अभ्यास मैच-

भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त से गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं, दूसरा टेस्ट मैच 23 अगस्त से कोलंबो के एसएससी मैदान पर होगा। जानकारी के लिए बता दें कि टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम 7 अगस्त से कोलंबो में चार दिवसीय अभ्यास मैच खेलेगी

यह भी पढ़े- राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद अमित शाह की हाईलेवल बैठक

IND vs SL Test Series: टेस्ट सीरीज से पहले होगा अभ्यास मैच, BCCI ने किया भारतीय टीम का चयन

IND vs SL:

IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मंगलवार, 28 जुलाई को भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। आगे BCCI ने बताया कि इस सीरीज से पहले भारतीय टीम एक अभ्यास मैच में भी हिस्सा लेगी।

IND vs SL: भारतीय टीम खेलेगी चार दिन का अभ्यास मैच-

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की आधिकारिक जानकारी के अनुसार, भारतीय टीम दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले शुभमन गिल की कप्तानी में चार दिन का अभ्यास मैच खेलेगी। यह अभ्यास मैच कोलंबो में खेला जाएगा, जिसकी शुरुआत 7 अगस्त से होगी।

IND vs SL: क्या बुमराह और सुदर्शन टीम में बना पाएंगे जगह-

जसप्रीत बुमराह और साई सुदर्शन को भारतीय स्क्वाड में शामिल किया जाएगा या नहीं, इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। सूत्रों के अनुसार, दोनों खिलाड़ी अपनी फिटनेस से जूझ रहे हैं। दोनों को सीरीज में हिस्सा लेने के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (Centre of Excellence) से फिटनेस सर्टिफिकेट लेना होगा।

श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम इस प्रकार है-

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल और सारांश जैन

श्रीलंकन टीम का अपडेट-

मेजबान श्रीलंका ने अभी तक टेस्ट सीरीज के लिए अपनी टीम की घोषणा नहीं की है। ऐसे में सभी की नजरें श्रीलंकाई चयनकर्ताओं पर हैं कि वे भारत के खिलाफ किस तरह के खिलाड़ियों को मौका देते हैं और किस संयोजन के साथ मैदान में उतरते हैं।

यह भी पढ़े- राहुल गांधी का नए शिक्षा मंत्री पर हमला, बोले- बलात्कारियों का बचाव करने वाले को मंत्रालय देना शर्मनाक