ईरान ने ट्रम्प का युद्धविराम प्रस्ताव ठुकराया, 5 शर्तों के साथ दिखाया सख्त रुख
ईरान ने अमेरिका के युद्ध खत्म करने के प्रस्ताव को साफ तौर पर ठुकरा दिया है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर ईरान ने इसे अपना “कानूनी और प्राकृतिक अधिकार” बताया है।
ईरान ने अमेरिका के युद्ध खत्म करने के प्रस्ताव को साफ तौर पर ठुकरा दिया है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर ईरान ने इसे अपना “कानूनी और प्राकृतिक अधिकार” बताया है।
इजरायल-ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान की मध्यस्थता की कोशिशों को बड़ा झटका लगा है। के राष्ट्रपति ने भी हाल ही में कहा था कि होर्मुज जलडमरूमध्य सभी देशों के लिए खुला है, लेकिन जो देश उसकी संप्रभुता को चुनौती देते हैं, उनके लिए सख्ती बरती जाएगी।
मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच अब एक नई बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि अगर यह युद्ध लंबा खिंचता है, तो ट्रंप के लिए राजनीतिक मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
मिडिल ईस्ट में जंग के बीच ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट में सुरक्षित गुजरने के लिए 20 लाख डॉलर टैक्स लिया। भारत समेत 5 देशों के 22 जहाज फंसे, जबकि अमेरिका ने F-35 जेट और साइबर नेटवर्क पर कार्रवाई की।
इजरायल और अमेरिका के साथ जारी संघर्ष के बीच ईरान को लगातार बड़े झटके लग रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान के कई वरिष्ठ नेताओं को निशाना बनाया गया है। मौजूदा हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं। लगातार हो रहे हमलों और बड़े नेताओं की मौत के दावों ने इस संघर्ष को और खतरनाक बना दिया है।
अमेरिका और इजरायल ने 28 फरवरी को ईरान के खिलाफ ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ शुरू किया था। इस अभियान के पहले ही दिन तेहरान पर हुए एक हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामेनेई और उनकी पत्नी की मौत हो गई थी। 56 वर्षीय मुजतबा खामेनेई लंबे समय से ईरान की राजनीति में सक्रिय हैं। उन्हें एक प्रभावशाली लेकिन रहस्यमयी शख्सियत माना जाता है।
ईरान पर हमलों और मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के कारण दुनिया भर के कई देशों के जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य में फंसे हुए हैं। भारत दुनिया में एलएनजी का चौथा सबसे बड़ा खरीदार और एलपीजी का दूसरा सबसे बड़ा आयातक है।
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे यरूशलम के एक रेस्टोरेंट में कॉफी पीते नजर आ रहे हैं। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि अमेरिकी हमलों के जवाब में ईरान मिसाइल और ड्रोन अटैक कर रहा है।
ईरान के साथ इजरायल और अमेरिका के बीच जारी युद्ध का आज 15वां दिन है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दुनिया के अन्य देशों से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपने युद्धपोत भेजने का आग्रह किया है।
अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध और बढ़ते वैश्विक तनाव का असर अब भारत के प्रमुख कपड़ा हब सूरत के टेक्सटाइल उद्योग पर भी दिखाई देने लगा है। बढ़ती लागत और कमजोर मांग के कारण कई कंपनियों ने अपना उत्पादन घटा दिया है। कई यूनिट्स में पूरे सप्ताह में केवल दो से तीन दिन ही काम कराया जा रहा है, ताकि खर्च कम किया जा सके।