मुंबई में ऑरेंज अलर्ट, रत्नागिरी में रेड अलर्ट, कई जिलों में भारी बारिश से जलभराव

महाराष्ट्र में मानसून एक बार फिर पूरी रफ्तार में है। लगातार हो रही बारिश के बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मुंबई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बुधवार सुबह हुई तेज बारिश के कारण मुंबई के वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे और सांताक्रूज ईस्ट सहित कई इलाकों में लंबा ट्रैफिक जाम देखने को मिला।

24 घंटे की बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार, कई इलाकों में जलभराव, रेड अलर्ट जारी

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मॉनसून ने आते ही अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। पिछले 24 घंटों के दौरान हुई मूसलाधार बारिश ने शहर की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 24 घंटे मुंबई और आसपास के इलाकों के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। लगातार हो रही बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति और गंभीर हो सकती है।