दिशा सालियान केस की जांच संभालेंगी सीमा पाहुजा, हाथरस और आरजी कर जैसे चर्चित मामलों से भी जुड़ा रहा है नाम
दिशा सालियान की मौत के मामले में CBI ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हाथरस और RG कर जैसे मामलों में काम कर चुकीं सीमा पाहुजा जांच की निगरानी करेंगी। एजेंसी पुराने रिकॉर्ड, सबूत, फोरेंसिक सामग्री और गवाहों के बयानों की दोबारा जांच करेगी।