बरेली में तेज रफ्तार बोलेरो टैंकर से जा टकराई, 5 लोगों की मौत

यूपी के बरेली जिले से बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहगीर मौके पर पहुंचे।

संभल में बुलडोजर एक्शन: सरकारी जमीन से मदरसा, मस्जिद और दुकानें हटाई गईं

संभल में एक बार फिर प्रशासन का बुलडोजर एक्शन देखने को मिला। रविवार को असमोली थाना क्षेत्र के मुबारकपुर बंद गांव में सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जों को हटाने के लिए कार्रवाई की गई। तहसीलदार धीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि यह कार्रवाई पूरी तरह नियमानुसार की गई है और सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराने का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

रूस से लौटा रामपुर के शावेद का शव, गांव में पसरा मातम

यूपी के रामपुर जिले में उस वक्त माहौल गमगीन हो गया, जब 22 साल के युवक शावेद का शव उसके गांव पहुंचा। मसवासी गांव का रहने वाला शावेद रूस में गोली लगने से मारा गया था। परिजनों ने 6 जनवरी 2026 को स्थानीय सांसद के जरिए भारत सरकार के विदेश मंत्रालय से मदद की अपील भी की थी, लेकिन उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।

ताले में कैद बाजना का पशु अस्पताल, इलाज के लिए भटक रहे ग्रामीण

विकास के बड़े-बड़े दावों के बीच मथुरा के बाजना क्षेत्र में स्थित सरकारी पशु अस्पताल अपनी बदहाली की कहानी खुद बयां कर रहा है। ग्रामीणों और किसानों ने जिला प्रशासन और पशुपालन विभाग से मांग की है कि अस्पताल भवन की मरम्मत कराकर यहां नियमित रूप से डॉक्टर और स्टाफ की तैनाती सुनिश्चित की जाए।

Noida के अस्पताल में बड़ी लापरवाही, मरीजों की जगह मंगा ली गईं जानवरों वाली सिरिंज

नोएडा के जिला अस्पताल से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसने स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह घटना सिर्फ एक गलती नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम की लापरवाही को दिखाती है।

गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन, मुख्यमंत्री ने सुनीं लोगों की समस्याएं, आवास और इलाज में मदद का भरोसा

गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री का जनता दर्शन

गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने जरूरतमंदों को आवास दिलाने और गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिया।

जमानत पर छूटे अपराधियों को चेतावनी! वादी को धमकाया तो तुरंत होगी जमानत निरस्त, मुख्यमंत्री योगी के सख्त निर्देश

अपराधियों पर मुख्यमंत्री योगी का सख्त संदेश

गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न जिलों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को जमानत पर छूटकर धमकी देने वाले आरोपियों और भू-माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा विवाद: ‘पंडित’ ऑप्शन पर सियासी बवाल

शनिवार को यूपी पुलिस की एसआई भर्ती परीक्षा में एक सवाल और उसके विकल्प ने सियासी सनसनी मचा दी। बीजेपी युवा मोर्चा के पूर्व महामंत्री अभिजात मिश्रा ने कहा कि सवाल और ‘पंडित’ शब्द को इस तरह से टारगेट करना “बिल्कुल अस्वीकार्य” है।

पीलीभीत में बड़ा सड़क हादसा: 50 श्रमिकों को ले जा रही बस पलटी, 24 घायल

पीलीभीत में डबल डेकर बस पलटी, 24 श्रमिक घायल

पीलीभीत के गजरौला क्षेत्र में गुरुग्राम से लखीमपुर जा रही डबल डेकर बस तेज रफ्तार के कारण पलट गई। हादसे में 24 से अधिक श्रमिक घायल हुए, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है।

होली से पहले कर्मचारियों को मिलेगी सैलरी, 28 फरवरी को खुलेंगे दफ्तर

योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए हैं कि होली से पहले राज्य सरकार के सभी कर्मचारियों को वेतन जारी कर दिया जाए। मुख्यमंत्री ने यह निर्देश शुक्रवार को Lucknow लौटने के बाद दिए। वह चार दिन के दौरे पर Singapore और Japan गए थे। उन्होंने कहा कि इस दौरे से उत्तर प्रदेश में औद्योगिक निवेश के नए रास्ते खुलेंगे।