भाजपा में बड़ी सियासी एंट्री, सपा से निकाली गईं विधायक पूजा पाल बनीं यूपी भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष

उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। समाजवादी पार्टी (सपा) से निष्कासित की गईं विधायक पूजा पाल को अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। 14 अगस्त 2025 को समाजवादी पार्टी ने उन्हें पार्टी से बाहर कर दिया था। इसके बाद अब भाजपा ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी देते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है।

लखनऊ अग्निकांड के बाद एक्शन मोड में सरकार, 100 से ज्यादा इमारतें सील; 25 अधिकारियों पर गिरेगी गाज

लखनऊ के अलीगंज में अवैध इमारत में लगी भीषण आग में 15 लोगों की मौत के बाद उत्तर प्रदेश सरकार पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही है। सरकार का कहना है कि सार्वजनिक इमारतों, कोचिंग संस्थानों और व्यावसायिक परिसरों में फायर सेफ्टी व्यवस्था सुनिश्चित करना अब सर्वोच्च प्राथमिकता है।

सिकंदराबाद में हाईटेंशन लाइन को लेकर बवाल, मुआवजे की मांग को लेकर विधायक लक्ष्मीराज सिंह किसानों के साथ

उत्तर प्रदेश के सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र के महमूदपुर गांव में हाईटेंशन बिजली लाइन परियोजना को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। महमूदपुर गांव में यह मामला अब राजनीतिक और प्रशासनिक चर्चा का केंद्र बन बन गया है।

भाई को बचाने घाघरा में कूदीं दो बहनें, तेज बहाव में हुईं लापता; पूरे गांव की आंखें नम

मऊ जिले के गाजियापुर गांव से एक ऐसी दर्दनाक घटना सामने आई है जिसने हर किसी को भावुक कर दिया। एकादशी स्नान के दौरान डूबते भाई को बचाने के लिए दो सगी बहनों ने बिना अपनी जान की परवाह किए घाघरा नदी में छलांग लगा दी। इस हादसे के बाद रामविलास यादव के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल है।

लखनऊ अग्निकांड: कानपुर के 2 दोस्त जिंदा जले, संयम तेरहवीं में आने वाला था, सूरजभान की मौत मां से छुपाई गई

लखनऊ अग्निकांड

लखनऊ के एक कोचिंग में भीषण आग लगने से कानपुर के दो युवकों की मौत हो गई। दोनों एक ही स्टूडियो में काम करते थे और अच्छे दोस्त थे। हादसे से दोनों परिवारों में गहरा शोक फैल गया और पूरे इलाके में मातम छा गया।

लखनऊ के अलीगंज में कोचिंग सेंटर में भीषण आग, जान बचाने के लिए बिल्डिंग से कूदे छात्र

लखनऊ अग्निकांड: LDA की कार्रवाई पर उठे गंभीर सवाल

लखनऊ के अलीगंज इलाके से सोमवार को एक बड़ी घटना सामने आई। यहां एक कोचिंग सेंटर में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। फिलहाल दमकल विभाग और प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं। आग पर काबू पाने और इमारत में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास जारी है।

कौशांबी में दर्दनाक हादसा, करंट लगने से 26 वर्षीय सिपाही दीपेंद्र यादव की मौत

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। पश्चिम शरीरा थाने में तैनात 26 वर्षीय सिपाही विपेंद्र उर्फ दीपेंद्र यादव की करंट लगने से मौत हो गई। एक अन्य जानकारी के अनुसार, दीपेंद्र पश्चिम शरीरा थाने के फायर स्टेशन परिसर में अपनी पत्नी के साथ रहते थे। हादसे के वक्त उनकी पत्नी ने उन्हें बचाने की कोशिश भी की, लेकिन करंट लगने से वह भी झटका खाकर दूर जा गिरीं और घायल हो गईं।

गाजियाबाद में बिल्डर के ऑफिस पर देर रात फायरिंग, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। खोड़ा थाना क्षेत्र के मास्टर पार्क इलाके में देर रात एक स्थानीय बिल्डर के ऑफिस पर अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर दी। दिनदहाड़े या देर रात होने वाली ऐसी घटनाएं स्थानीय लोगों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर रही हैं। इस फायरिंग के बाद मास्टर पार्क और आसपास के क्षेत्रों में लोगों के बीच डर का माहौल बना हुआ है।

विधायक मांट राजेश चौधरी की एस्कॉर्ट गाड़ी को डम्फर ने मारी जोरदार टक्कर, सब इंस्पेक्टर की मौत

यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा सड़क हादसा

यमुना एक्सप्रेसवे पर मांट विधायक राजेश चौधरी की एस्कॉर्ट गाड़ी को तेज रफ्तार डम्फर ने टक्कर मार दी। हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि एक सुरक्षा गार्ड की मौके पर मौत हो गई। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बुलंदशहर में गाड़ी हटाने के विवाद ने लिया खूनी मोड़, युवक को मारी गोली; गांव में तनाव

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में गाड़ी हटाने को लेकर शुरू हुआ एक मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।