श्रमिक दिवस पर नोएडा में बड़ा हेल्थ मिशन, 201 जगहों पर फ्री इलाज

अगर आप या आपके परिवार में कोई श्रमिक है, तो 1 मई का दिन आपके लिए बेहद खास होने वाला है। इस मेगा हेल्थ कैंप के तहत पूरे जिले में कुल 201 स्थानों पर फ्री इलाज की व्यवस्था की गई है।

आगरा के DPS में 10वीं के छात्र की बेरहमी से पिटाई, जबड़ा टूटा

आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र स्थित एक डीपीएस स्कूल में 10वीं कक्षा के छात्र के साथ हुई बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। एसीपी के अनुसार, शुरुआती जानकारी में दो छात्रों के बीच विवाद की बात सामने आई है।

केंद्रीय कृषि मंत्रालय का बड़ा सम्मेलन 24 अप्रैल को, उत्तर जोन के 9 राज्य होंगे शामिल

उत्तर जोन कृषि सम्मेलन 24 अप्रैल बड़ा आयोजन

केंद्रीय कृषि मंत्रालय के तत्वावधान में 24 अप्रैल को सेंट्रल होटल में उत्तर जोन कृषि सम्मेलन आयोजित होगा जिसमें नौ राज्यों के मंत्री, अधिकारी और विशेषज्ञ शामिल होकर कृषि योजनाओं, ऋण, नवाचार, फसल विविधीकरण, उर्वरक उपयोग, बागवानी और किसानों की आय बढ़ाने पर चर्चा करेंगे

मिर्जापुर में दिल दहला देने वाला हादसा, बोलेरो में जिंदा जले 6 से ज्यादा लोग

मिर्जापुर-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसमें 6 से अधिक लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। पुलिस ने शवों को बाहर निकालकर पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

29 अप्रैल को शुरू होगा गंगा एक्सप्रेसवे, 6 घंटे में पूरा होगा मेरठ-प्रयागराज सफर

29 अप्रैल को होगा उद्घाटन, सफर होगा तेज

गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन 29 अप्रैल को होगा। यह मेरठ से प्रयागराज की दूरी को तेज और आसान बनाएगा। अब यह सफर लगभग छह से सात घंटे में पूरा होगा। यह परियोजना प्रदेश के विकास, कनेक्टिविटी और आर्थिक प्रगति को नई दिशा देगी।

वाराणसी में श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत, घाटों के पास मिलेंगे डिजिटल लगेज लॉकर

वाराणसी में बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए हर दिन देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं। गंगा स्नान और मंदिर दर्शन के दौरान सबसे बड़ी चिंता रहती है, अपने सामान की सुरक्षा। इस नई व्यवस्था से अब श्रद्धालुओं को अपने सामान के खोने या चोरी होने की चिंता नहीं करनी पड़ेगी। वे निश्चिंत होकर दर्शन और गंगा स्नान कर सकेंगे।

UP में सख्ती: अब बिना HSRP के नहीं बनेगा PUC, 2 करोड़ वाहन मालिकों पर असर

उत्तर प्रदेश में वाहन नियमों को लेकर अब सरकार पूरी तरह सख्त हो गई है। परिवहन विभाग ने साफ कर दिया है कि अब बिना हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) वाले वाहनों को पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल (PUC) सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा। परिवहन विभाग पिछले कई महीनों से लोगों को HSRP लगवाने के लिए जागरूक कर रहा था, लेकिन कई वाहन मालिकों ने इसे नजरअंदाज किया।

संभल में मस्जिद और दुकानों पर बुलडोजर कार्रवाई, सुरक्षा के बीच तोड़ी जा रही 35 फीट ऊंची मीनार

मस्जिद की मीनार गिरी, गांव में बढ़ा तनाव

संभल में प्रशासन ने मस्जिद, दुकानों और मकानों पर बुलडोजर कार्रवाई की। अवैध कब्जों को हटाते हुए मीनार गिराई गई। भारी पुलिस बल तैनात रहा। ग्रामीणों में नाराजगी देखी गई और कुछ लोगों ने अपने निर्माण खुद ही तोड़ दिए।

अलीगढ़ में एएमयू विवाद: जाली नोट, कारतूस और फर्जी मार्कशीट मामले पर साध्वी प्राची का बड़ा बयान

Aligarh Muslim University (एएमयू) के हॉस्टल में जाली नोट, कारतूस और फर्जी मार्कशीट मिलने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मामले में आरोपी छात्र शहजाद को लेकर भी उन्होंने कड़ा रुख अपनाया। बता दें कि 7 अप्रैल को फायरिंग की घटना के बाद पुलिस जांच में शहजाद का नाम सामने आया था।

लखनऊ में भीषण आग: झुग्गियों में लगी आग से मचा हड़कंप, दमकल की टीमें मौके पर

गर्मी का मौसम शुरू होते ही देश के कई हिस्सों में आग लगने की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। इस घटना पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी संज्ञान लिया है।