कोलकाता के खाद्य भवन में बड़ा हादसा, पांचवीं मंजिल से गिरे ज्वॉइंट सेक्रेटरी इंद्रदेव भट्टाचार्य

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में स्थित खाद्य भवन (Food Building) में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एग्रीकल्चरल मार्केटिंग विभाग के ज्वॉइंट सेक्रेटरी इंद्रदेव भट्टाचार्य संदिग्ध परिस्थितियों में ऊंचाई से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इससे पहले 26 मई को कोलकाता एयरपोर्ट पर भी एक बड़ा हादसा सामने आया था। एयरपोर्ट की एक लिफ्ट की मरम्मत के दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह अचानक नीचे गिर गई।

फर्जी हस्ताक्षर मामले में अभिषेक बनर्जी CID के समन पर नहीं पहुंचे, स्वास्थ्य कारणों से समय मांगा

अभिषेक बनर्जी सीआईडी के समन पर पेश नहीं हुए

तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी ने कथित फर्जी हस्ताक्षर मामले में पश्चिम बंगाल अपराध जांच विभाग के समक्ष पेश होने के लिए अतिरिक्त समय मांगा है स्वास्थ्य समस्याओं और हालिया हमले में चोटों के कारण वह अभी पूछताछ में शामिल नहीं हो पा रहे हैं

प्रयागराज से TMC के पूर्व विधायक गिरफ्तार, बंगाल पुलिस ने टोल प्लाजा के पास दबोचा

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक बड़ी राजनीतिक और कानूनी कार्रवाई की खबर सामने आई है। TMC के पूर्व विधायक को हिरासत में लिए जाने की पुष्टि डीसीपी गंगानगर जोन कुलदीप सिंह गुनावत ने की है।

अभिषेक बनर्जी पर हमले मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मारपीट के आरोप में 5 आरोपी गिरफ्तार

अभिषेक बनर्जी पर हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार

सोनारपुर दक्षिण में तृणमूल कांग्रेस नेता अभिषेक बनर्जी पर कथित हमला हुआ। हमलावरों ने उनके कपड़े फाड़े, अंडे और पत्थर फेंके। घटना के बाद पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया। ममता बनर्जी ने इस मामले को राजनीतिक साजिश बताते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए।

कौन हैं नीलम मीणा? पश्चिम बंगाल की नई मुख्य निर्वाचन अधिकारी, 28 साल का प्रशासनिक अनुभव

भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में नई मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। पश्चिम बंगाल में आने वाले समय में चुनावी गतिविधियां तेज होने वाली हैं। ऐसे में मुख्य निर्वाचन अधिकारी का पद काफी अहम माना जाता है।

पश्चिम बंगाल: फलता विधानसभा सीट पर भाजपा का दबदबा, वोटों की गिनती में देबांग्शु पांडा सबसे आगे

पश्चिम बंगाल की फलता सीट पर मतगणना जारी

पश्चिम बंगाल की फलता सीट पर पुनर्मतदान के बाद मतगणना जारी है। भाजपा उम्मीदवार देबांग्शु पांडा बड़ी बढ़त बनाए हुए हैं। मतदान में भारी भागीदारी दर्ज हुई थी। पहले मतदान में गड़बड़ियों और ईवीएम विवाद के बाद चुनाव आयोग ने दोबारा मतदान कराया था।

बंगाल में बकरीद की छुट्टी पर बड़ा यू-टर्न, अब सिर्फ 1 दिन बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर

पश्चिम बंगाल सरकार ने बकरीद की छुट्टी को लेकर बड़ा फैसला लिया है। पहले राज्य में ईद-उल-अजहा यानी बकरीद पर दो दिन की सरकारी छुट्टी की बात कही गई थी, लेकिन अब सरकार ने अपना फैसला बदल दिया है। बंगाल सरकार ने साफ कर दिया है कि बिना स्वास्थ्य प्रमाणपत्र के किसी भी पशु का वध नहीं किया जा सकेगा। साथ ही खुले सार्वजनिक स्थानों पर पशु वध पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

Bengal News: बंगाल में भर्ती प्रक्रिया में बदलाव, OMR की कार्बन कॉपी होगी अनिवार्य

West Bengal

Bengal News: पश्चिम बंगाल में सरकारी भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) ने बड़ा कदम उठाने की घोषणा की है। अब भर्ती परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी देना अनिवार्य होगा। मुख्यमंत्री ने यह घोषणा कोलकाता के सियालदह में … Read more

चुनाव के बाद भी पश्चिम बंगाल में 20 जून तक तैनात रहेंगी CAPF की 500 कंपनियां

पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। गौरतलब है कि केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि चुनाव के बाद हिंसा रोकने के लिए CAPF की 500 कंपनियां राज्य में 60 दिनों तक तैनात रहेंगी। अब उसी ऐलान पर अमल होता दिखाई दे रहा है।

पश्चिम बंगाल में मदरसों के लिए नया नियम लागू, प्रार्थना सभा में वंदे मातरम् हुआ अनिवार्य

पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और गैर सहायता प्राप्त मदरसों में कक्षाएं शुरू होने से पहले प्रार्थना सभा में वंदे मातरम् गाना जरूरी कर दिया है। इसके लिए मदरसा शिक्षा विभाग ने आधिकारिक आदेश जारी किया है।